Who Is Cenly Chen: कौन हैं सेनली चेन? Nvidia के पूर्व नंबर 3 जे पुरी से क्या है कनेक्शन?

Published : Nov 19, 2026, 12:20 PM IST

Who Is Cenly Chen: Nvidia के पूर्व अधिकारी अजय जे पुरी और सुपर माइक्रो की पूर्व एग्जीक्यूटिव सेनली चेन क्यों चर्चा में हैं? 2.5 अरब डॉलर की AI चिप तस्करी, मडी वाटर्स की रिपोर्ट और पूरे विवाद की वजह जानें।

PREV
16
Cenly Chen: 2.5 अरब डॉलर की चिप तस्करी का मामला

Nvidia के पूर्व शीर्ष अधिकारी अजय 'जे' पुरी इन दिनों 2.5 अरब डॉलर की कथित AI चिप तस्करी के मामले को लेकर चर्चा में हैं। इस पूरे विवाद में सुपर माइक्रो कंप्यूटर की पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव सेनली चेन का नाम भी सामने आया है। शॉर्ट-सेलिंग फर्म मडी वाटर्स ने दोनों के बीच संभावित संबंधों पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, जे पुरी या सेनली चेन पर किसी तरह का आपराधिक आरोप नहीं है।

26
Who Is Cenly Chen: कौन हैं सेनली चेन?
  • सेनली चेन सुपर माइक्रो कंप्यूटर में चीफ ग्रोथ ऑफिसर रह चुकी हैं। उन्होंने 2026 में कंपनी छोड़ दी थी।
  • कुछ सार्वजनिक तस्वीरों में जे पुरी के साथ दिखने वाली महिला को सेनली चेन या सेनली पुरी बताया गया है। उनके जे पुरी की पत्नी होने की भी रिपोर्ट है।
  • मडी वाटर्स ने सवाल उठाया है कि क्या तस्वीरों वाली महिला और सुपर माइक्रो की पूर्व अधिकारी एक ही हैं।
36
Nvidia Jay Puri: क्यों अहम है उनका नाम?
  • जे पुरी करीब 21 साल तक Nvidia में रहे और कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (वर्ल्डवाइड फील्ड ऑपरेशंस) थे।
  • वे वैश्विक बिक्री, पार्टनरशिप और ग्राहकों से जुड़े कामकाज देखते थे।
  • जून 2026 में उन्होंने ऑपरेशनल जिम्मेदारियां छोड़ दीं। फिलहाल वे कंपनी के सीनियर एडवाइजर हैं।
46
$2.5 Billion Chip Smuggling: क्या है पूरा मामला?

मार्च 2026 में अमेरिका ने सुपर माइक्रो से जुड़े तीन लोगों पर Nvidia चिप वाले करीब 2.5 अरब डॉलर के सर्वर चीन भेजने की साजिश का आरोप लगाया।

  • अक्टूबर में दायर शेयरधारकों के मुकदमे में सेनली चेन की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए।
  • सुपर माइक्रो ने कहा है कि चेन Nvidia के साथ उसके संबंधों या GPU वितरण का प्रबंधन नहीं करती थीं।
  • फिलहाल ये दीवानी मुकदमे के आरोप हैं, अदालत में साबित तथ्य नहीं।
56
Nvidia Jay Puri Net Worth: 570 मिलियन डॉलर की हिस्सेदारी भी चर्चा में

जे पुरी का नाम चर्चा में आने की एक वजह Nvidia में उनकी बड़ी हिस्सेदारी भी है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास कंपनी के करीब 570 मिलियन डॉलर मूल्य के शेयर हैं। लंबे समय तक वैश्विक बिक्री और चिप वितरण से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी संभालने के कारण इस मामले में उनके पुराने कारोबारी नेटवर्क और संभावित हितों के टकराव पर भी सवाल उठ रहे हैं।

66
Nvidia Chip Controversy: सुपर माइक्रो ने आरोपों पर क्या कहा?

सुपर माइक्रो ने सेनली चेन की भूमिका को लेकर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। कंपनी के मुताबिक, वह Nvidia के साथ कारोबारी संबंधों या GPU चिप के आवंटन का काम नहीं देखती थीं। कंपनी ने यह भी कहा कि चेन ने 2026 की शुरुआत में अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया था। फिलहाल पूरे मामले में जांच और कानूनी प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories