कौन हैं DK शिवकुमार के डिप्टी CM जी परमेश्वर, जो खरगे-सिद्धारमैया से निकले आगे

Published : Jun 03, 2026, 06:15 PM IST
Deputy CM G Parameshwara

सार

DK Shivakumar Karnataka New CM : कर्नाटक में डीके शिवकुमार CM लेकिन बीच किसने मारी बाजी? CM बने शिवकुमार, लेकिन चर्चा किसी और की क्यों? कर्नाटक कैबिनेट में ऐसा क्या हुआ जिसने सबको चौंका दिया? शपथ लेते ही चर्चा में आए ये नेता, जानिए कौन है यह लीडर?

बेंगलुरु :  कर्नाटक को आज बुधवार को नया सीएम मिल गया। डीके शिवकुमार ने बुधवार को बेंगलुरु के लोक भवन में 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है जी परमेश्वर की जिन्हें, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक का उपमुख्यमंत्री बनाया है। दिलचस्प बात यह है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे को पीछे छोड़ दिया है। जो डिप्टी सीएम बनाए जाने की रेस में आगे चल रहे थे।

कैसी है सीएम डीके शिवकुमार की नई कैबिनेट

कर्नाटक सरकार में आज मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा 12 और बड़े नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरे गौड़ा, प्रियांक खरगे, यूटी खादर, ईश्वर खंड्रे, यतींद्र सिद्धारमैया, बायराथी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल शामिल हैं। माना जा रहा है कि यह मंत्रियों की पहली लिस्ट है और आने वाले समय में कैबिनेट में और भी नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं।

सिद्धारमैया के बेटे पहली बार बने मंत्री

बता दें कि डीके शिवकुमार की इस कैबिनेट में कई अनुभवी मंत्री हैं जो शिवकुमार के नेतृत्व में लौटे हैं, लेकिन सबसे खास बात पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया का शामिल होना है। यतींद्र पहली बार राज्य कैबिनेट में मंत्री बने हैं।

सीएम डीके शिवकुमार की राजनीतिक प्रोफाइल

शिवकुमार कर्नाटक में कांग्रेस के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वह कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से लगातार आठ बार विधायक चुने गए हैं और 2020 से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और राज्य में संगठन को मजबूत करने में भी उनका बड़ा योगदान रहा है।

कौन हैं डीके के डिप्टी सीएम जी परमेश्वर

जी परमेश्वर कांग्रेस के सीनियर नेता हैं। जो कि राज्य के सबसे प्रभावशाली दलित नेताओं में से एक गिने जाते हैं। इतना ही नहीं उन्हें राहुल गांधी का करीबी भी माना जाता है। वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे हैं। इससे पहले वे सिद्धारमैया सरकार में राज्य के गृह मंत्री भी रह चुके हैं। कर्नाटक के दलित वोट में उनकी पकड़ मानी जाती है। वह राजनीति में आने से पहले कृषि विज्ञान में डॉक्टरेट (PhD) की उपाधि प्राप्त की है।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Surya Murder Case के बाद अब मदरसों पर गिरने लगी गाज, DM ने बताया आगे क्या-क्या होगा?
Kerala Lottery Result: 1 करोड़ का मालिक बना DF494191, धनलक्ष्मी DL-55 रिजल्ट जारी