
भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू की मौत के मामले में 10 दिन बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बड़ा ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए हैं। यानि दिल्ली एम्स की स्पेशल टीम शुरू से पीएम करके रिपोर्ट तैयार करेगी। यह पोस्टमॉर्टम दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक हेड डॉ. सुधीर गुप्ता की देखरेख में होगा। जो देश के चर्चित और हाईप्रोफाइल केस की जांच कर चुके हैं।
दरअसल, डॉक्टर सुधीर गुप्ता (Dr. Sudhir Gupta) नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख (Head of Forensic Medicine) हैं। डॉ. गुप्ता देश के कई चर्चित और हाइप्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री/सुसाइड की जांच कर सच बता चुके हैं। उनकी गिनती भारत के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी फॉरेंसिक विशेषज्ञों में होती है।
1.डॉ गुप्ता फॉरेंसिक जांच में सीबीआई (CBI), एनआईए (NIA), राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) और दिल्ली पुलिस के साथ काम करने का लंबा एक्सपीरियंस रखते हैं।
2. डॉक्टर गुप्ता को राष्ट्रमंडल खेल 2010 (Commonwealth Games) के दौरान मेडिकल मैनेजमेंट की ड्राफ्टिंग और ऑर्गनाइजिंग कमेटी में भी काम कर चुके हैं।
3. भारत सरकार डॉक्टर सुधीर गुप्ता को हेल्थ और फॉरेंसिक साइंस के फील्ड में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित कर चुकी है।
4. डॉक्टर सुधीर गुप्ता के कई अर्टिकल देश के जाने माने अखबार और पत्रिकाओं में पब्लिश हो चुके हैं। साथ ही बड़े मामलों में टीवी चैनल की डिबेट में बतौर गेस्ट भी शामिल होते हैं।
बता दें किं ट्विशा शर्मा का शव 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में रिटायर्ड महिला जज के घर पर फंदे से लटका मिला था। मृतका के परिवार ने इसे हत्या बताया और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। वह पिछले 10 दिन से नोएडा से भोपाल आकर मामले की जांच सीबीआई और दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग कर रहे थे। अब मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी उसके पति समर्थ शर्मा को आखिरकर गिरफ्तार कर लिया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।