कौन हैं GK वासन? जिन्होंने छोड़ा PM मोदी का साथ, जानिए NDA से दूर होने की वजह

Published : Jun 14, 2026, 07:03 PM IST
Who is GK Vasan

सार

Tamil Nadu Politics : मोदी के NDA से क्यों अलग हुए जीके वासन? तमिलनाडु की सियासत में आया नया मोड़? NDA को झटका या नई रणनीति? जीके वासन के फैसले से बढ़ा सियासी सस्पेंस? NDA छोड़ने का ऐलान... क्या 2026 चुनाव से पहले बदल रहा है खेल?

NDA Break News : तमिलनाडु के दिग्गज नेता और 'तमिल मनीला कांग्रेस (मूपनार)' [Tamil Maanila Congress (Moopanar)] पार्टी के अध्यक्ष जी. के. वासन और उनकी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग होने का ऐलान कर दिया है। यानि अब उनकी पार्टी एनडीए की साथी नहीं रहेगी।

आखिर मोदी के NDA से क्यों अलग हुए वासन?

एनडीए छोड़ने की वजह बताते हुए वासन ने कहा कि उनकी पार्टी के अन्य नेताओं की इच्छा थी वह किसी भी गठबंधन में रहने के बजाय स्वतंत्र रूप से अपनी पार्टी को मजबूत करें। इससे हमें ज्यादा फायदा मिलेगा। दूसरा कारण यह भी है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एनडीए और उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी है, इसलिए और पार्टी के अंदर नाराजगी है। इसलिए और अपना अलग राजनीतिक रुख अपनाने का फैसला किया।

कौन हैं जीके वासन?

बता दें कि जीके वासन के पिता जीके मूपनार थे, जो तमिलनाडु में कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। उन्होंने ही 'तमिल मनीला कांग्रेस' की नींव रखी थी। बताया जाता है कि तमिलनाडु में किसी की भी सरकार हो लेकिन, पार्टियां संकट आने पर मूपनार से जरूर सलाह लेती थीं। वह कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिंदबरम के गुरू हुआ करते थे। कांग्रेस में उनकी गिनती सीनयरों में होती थी, वासन कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में मंत्री रह चुके हैं। लेकिन साल 1996 में उन्होंने मतभेद के कारण अपनी अलग पार्टी बना ली थी। अब उनके बेटे जीके वासन पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बहराइच से किया बड़ा ऐलान
मुलायम सिंह यादव की दुलारी पोती, जिनके नाम पर मचा है सियासी संग्राम, कौन हैं अदिति यादव?