कौन है गुजरात की यह ब्यूटी गर्ल इशिका ? ग्लैमरस अंदाज आपको भी बना देगा दीवाना

Published : Feb 05, 2026, 02:16 PM IST

Who is Gujarati Actress Ishika Toria : गुजरात की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस इशिका टोरिया म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना टैलेंट दिखाने के बाद अब जल्द ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के नए गानों व फिल्मो में नजर आएंगी।

PREV
15

इशिका में टैलेंट और मेहनत दोनों

इशिका टोरिया 80 से ज्यादा गुजराती म्यूजिक वीडियोज़ में काम कर चुकी हैं। जो गुजराती और पंजाबी के बाद अब उनका भोजपुरी में आना दर्शकों के लिए एक नया आकर्षण होगा। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के रत्नाकर कुमार ने कहा कि इशिका में टैलेंट और मेहनत दोनों ही हैं। उनके जरिए हम भोजपुरी में नई प्रतिभा को इंट्रोड्यूस करवा रहे हैं, जो बेहद स्पेशल होने वाली है। 

25

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स में एंट्री

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स में एंट्री करने पर इशिका ने कहा- इतनी बड़ी म्यूजिक कंपनी के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है और वह दर्शकों के लिए आने वाले समय में कुछ खास और यादगार लेकर आएंगी। वह खुद भोजपुरी एंट्री को लेकर काफी उत्साह हैं।

35

इन गुजराती फिल्मों कर चुकी हैं काम

इशिका ने अब तक दो गुजराती फिल्मों ‘लव नो भवाड़ो’ और ‘3 चक्करम’ में अभिनय किया है। इसके साथ ही वह कुछ पंजाबी म्यूजिक वीडियोज़ में भी नजर आ चुकी हैं। इशिका का अनुभव और अलग अंदाज उन्हें अन्य कलाकारों से अलग बनाता है।

45

इशिका युवाओं में काफी लोकप्रिय

बता दें कि इशिका टोरिया ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने धीरे-धीरे गुजराती इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। वह स्क्रीन प्रेज़ेंस ने युवाओं के बीच काफी फेमस हैं। साल 2015 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

55

ग्लैमरस अंदाज बना देगा दीवाना

इशिका के सोशल मीडिया खासकर फेसबुक और इंस्ट्रग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। गुजराती संस्कृति से लेकर मॉडलिंग के वीडियो शेयर करती रहती हैं। साथ ही उनका ग्लैमरस अंदज भी देखने को मिलेगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories