Who is Guo Wengui: गुओ वेंगुई कौन है? चीन का अरबपति, जिसे अमेरिका में मिली 30 साल की जेल

Published : Jun 30, 2026, 11:35 AM IST
Who is Guo Wengui Chinese Billionaire

सार

Who is Guo Wengui Chinese Billionaire: गुओ वेंगुई कौन हैं? जानिए चीन के अरबपति गुओ वेंगुई की पूरी कहानी, जिन्हें अमेरिका में अरबों डॉलर की धोखाधड़ी, रैकेटियरिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 30 साल की जेल की सजा सुनाई गई।

Guo Wengui Chinese Billionaire: कभी चीन के सबसे अमीर कारोबारियों (Chinese Billionaire) में गिने जाने वाले गुओ वेंगुई की कहानी अब एक बड़े कानूनी फैसले के साथ नई दिशा में पहुंच गई है। चीन छोड़कर खुद को कम्युनिस्ट पार्टी का मुखर आलोचक बताने वाले गुओ को अमेरिका की अदालत ने अरबों रुपये की कथित धोखाधड़ी, रैकेटियरिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 30 साल जेल की सजा सुनाई है। यह मामला सिर्फ एक कारोबारी के पतन की कहानी नहीं, बल्कि उन निवेशकों के भरोसे से जुड़े बड़े विवाद की भी मिसाल बन गया है जिन्होंने गुओ के नाम पर करोड़ों डॉलर लगाए थे। जानिए कौन हैं गुओ वेंगुई? (Who is Guo Wengui) उनकी संपत्ति और क्या है पूरा मामला।

कौन हैं गुओ वेंगुई?

गुओ वेंगुई, जिन्हें माइल्स गुओ और माइल्स क्वोक के नाम से भी जाना जाता है, चीन के जाने-माने रियल एस्टेट कारोबारी रहे हैं। एक समय उनकी संपत्ति करीब 2.6 अरब डॉलर आंकी गई थी और उनका नाम चीन के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में शामिल था। लेकिन चीन में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान तेज होने के बाद वह देश छोड़कर पहले विदेश और फिर अमेरिका पहुंच गए।

अमेरिका में बदली पहचान, बने सरकार के आलोचक

अमेरिका में रहने के दौरान गुओ ने खुद को चीन की कम्युनिस्ट सरकार का मुखर विरोधी बताया। उन्होंने सोशल मीडिया और अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बड़ी संख्या में समर्थक बनाए। इसी दौरान उन्होंने अमेरिका के पूर्व व्हाइट हाउस रणनीतिकार स्टीव बैनन के साथ मिलकर कई मीडिया प्रोजेक्ट भी शुरू किए, जिससे उनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत हुई।

निवेश के नाम पर जुटाए एक अरब डॉलर से ज्यादा

अमेरिकी अभियोजन पक्ष के मुताबिक, गुओ ने 2018 से 2023 के बीच अपने ऑनलाइन समर्थकों और निवेशकों से निवेश और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी योजनाओं के जरिए एक अरब डॉलर से ज्यादा रकम जुटाई। आरोप है कि लोगों को बड़े मुनाफे का भरोसा दिलाकर पैसा लिया गया, लेकिन उस धन का इस्तेमाल निवेश के बजाय निजी ऐशो-आराम पर किया गया। जांच एजेंसियों का कहना है कि इसी रकम से गुओ ने करीब 50 हजार वर्ग फुट का आलीशान बंगला, लगभग 10 लाख डॉलर की लेम्बोर्गिनी और करीब 3.7 करोड़ डॉलर की लग्जरी यॉट जैसी महंगी संपत्तियां खरीदीं।

अदालत ने क्या कहा?

न्यूयॉर्क की जज एनालिसा टोरेस ने सजा सुनाते हुए कहा कि गुओ ने उन लोगों के भरोसे का फायदा उठाया जो चीन में लोकतंत्र और बदलाव की उम्मीद के साथ उनका समर्थन कर रहे थे। अदालत के अनुसार, निवेशकों के विश्वास का इस्तेमाल निजी फायदे के लिए किया गया।

गुओ ने आरोपों से किया इनकार

गुओ वेंगुई ने पूरे मामले में खुद को निर्दोष बताया। उनका कहना है कि जुटाई गई रकम का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों और चीन में लोकतंत्र से जुड़े अभियानों के लिए किया गया था। हालांकि अदालत ने अभियोजन पक्ष के सबूतों को पर्याप्त मानते हुए उन्हें रैकेटियरिंग, धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में दोषी ठहराया और 30 साल की जेल की सजा सुनाई।

क्यों चर्चा में है यह मामला?

यह मामला इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें राजनीति, कारोबार, सोशल मीडिया प्रभाव और निवेशकों के भरोसे जैसे कई बड़े पहलू एक साथ जुड़े हैं। कभी चीन के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल रहे गुओ वेंगुई आज अमेरिका में लंबी जेल की सजा का सामना कर रहे हैं, जिससे यह मामला दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

11 साल के बच्चे की किस्मत चमकी! बीच पर मिला 18 लाख साल पुराने विलुप्त हाथी का विशाल दांत
UP-दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी: एक्टिव हुआ मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश!