
पश्चिम बंगाल में एक बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल के साथ ही अब उसकी गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को भी अरेस्ट कर लिया है। हमीम मंडल और अर्पिता सरकार पर पाकिस्तानी आतंकियों के इशारे पर सुवेंदु अधिकारी समेत कई बड़े नेताओं की रेकी करने और एक मंत्री के बेटे को हनीट्रैप में फंसाने का आरोप है।
मोहम्मद हमीम मंडल पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले के दिर्घा नगर गांव का रहने वाला है। हमीम के पिता मोनीरुद्दीन 1998 से हावड़ा के पिलखाना इलाके में काम के सिलसिले में रह रहे हैं। वह कॉलेज के दूसरे वर्ष में पढ़ाई छोड़ चुका (ड्रॉपआउट) है। STF का आरोप है कि पिछले कुछ महीनों में वह पाकिस्तान स्थित कथित हैंडलर्स के संपर्क में आया। एजेंसी का दावा है कि वह सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स (जैसे WhatsApp, Telegram, Element X और Session) के जरिए निर्देश प्राप्त करता था। हमीम ने बाद में झारखंड की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्पिता सरकार को भी इस कथित मॉड्यूल से जोड़ा, जो उसकी गर्लफ्रेंड बताई जा रही है।
हमीम मंडल हाल ही में तब चर्चा में आया, जब पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उसे पाकिस्तान से जुड़े एक कथित आतंकी मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया। जांचकर्ताओं का मानना है कि मोहम्मद हमीम मंडल कथित तौर पर ISI समर्थित बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। जांच के अनुसार इस नेटवर्क का उद्देश्य प्रभावशाली लोगों पर नजर रखना, नए लोगों की भर्ती करना और पश्चिम बंगाल में आतंकी गतिविधियों के लिए आधार तैयार करना था।
अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान स्थित कथित हैंडलर्स ने करीब चार-पांच महीने पहले मंडल को अपने नेटवर्क से जोड़ा और उससे नए लोगों को जोड़ने के लिए कहा। अर्पिता सरकार भी कथित तौर पर उन्हीं लोगों में शामिल थीं जिन्हें मंडल ने इस नेटवर्क से जोड़ा। STF का कहना है कि इस कथित नेटवर्क के निशाने पर वरिष्ठ राजनेता और पुलिस अधिकारी भी थे। जांच अभी शुरुआती चरण में है और आने वाले दिनों में इस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
बता दें कि हमीम मंडल की गिरफ्तारी के अगले ही दिन एसटीएफ ने उसकी गर्लफ्रेंड अर्पिता को धर दबोचा। पुलिस को अर्पिता और हमीम के बीच हुई इंस्टाग्राम चैट पर शक हुआ और उसके आधार पर उसे अरेस्ट किया गया। अब अर्पिता सरकार का मोबाइल कई बड़े राज उगलेगा, क्योंकि उसने हमीम मंडल को कई रसूखदार नेताओं से संपर्क बनाने और उनकी जानकारी इकट्ठा करने में मदद की।
जांच एजेंसियों के अनुसार, कथित बातचीत WhatsApp, Telegram, Element X और Session जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म पर होती थी। अधिकारियों ने चार पाकिस्तान स्थित कथित हैंडल्स Abir Jat333, Uzair, Rana और Hamad की पहचान की है। STF का दावा है कि इनका संबंध पाकिस्तान के शहजाद भट्टी गैंग से हो सकता है। इन हैंडल्स के जरिए कट्टरपंथी प्रचार सामग्री शेयर की जाती थी। अधिकारियों का कहना है कि इन कथित हैंडलर्स ने ब्रिटेन और मैक्सिको के सिम कार्ड का भी इस्तेमाल किया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।