
Crocodile Viral Video: बिहार के सुपौल जिले से एक ऐसी हैरतअंगेज घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक सबको हैरान कर दिया है। यहाँ एक आम किसान ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक आदमखोर मगरमच्छ को अपने कंधे पर उठा लिया और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गया। इस हैरतअंगेज नजारे को जिसने भी देखा, उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं।
यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना तब शुरू हुई जब सुपौल के एक गांव में किसान रोज की तरह अपने धान के खेत में काम कर रहे थे। तभी फसलों के बीच एक अजीब सी हलचल हुई और सामने साक्षात मौत मंडराती दिखी।
ये भी पढ़ें… 1 करोड़ युवा, 28 हजार केंद्र...आखिर PM मोदी ने क्यों छेड़ी 'नशा मुक्त' की सबसे बड़ी मुहिम?
मगरमच्छ को काबू करने के बाद असली चुनौती उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की थी। अमित ने तुरंत रेस्क्यू टीम का इंतजार करने के बजाय खुद कमान संभाली और भारी-भरकम मगरमच्छ को अपने मजबूत कंधों पर उठा लिया। वह मगरमच्छ को लेकर सबसे पहले पास के वन विभाग के दफ्तर पहुंचे, लेकिन बदकिस्मती से वहां कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। अमित ने हिम्मत नहीं हारी और वे उस खूंखार जीव को कंधे पर लादे हुए ही सीधे भीम नगर पुलिस स्टेशन की तरफ बढ़ चले। रास्ते में जिसने भी यह खौफनाक नजारा देखा, वह अपनी जगह पर थम गया। राहगीरों ने इस जांबाजी का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
धान के खेत में निकला मगरमच्छ… और देखिए इस युवक का खौफनाक अंदाज़!
मगरमच्छ को बांधकर बेखौफ कंधे पर लादा और सीधे थाने पहुंच गया। बिहार के सुपौल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। 😳🐊#Bihar #Supaul #Crocodile #ViralVideo pic.twitter.com/cFJMQqnELU— Ramesh Bhatt (@Rameshbhimtal) August 1, 2026
जैसे ही अमित कुमार कंधे पर 5 फीट लंबा मगरमच्छ लेकर भीम नगर थाने के भीतर दाखिल हुए, वहां तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस ने आनन-फानन में वन विभाग को इस बात की इत्तला दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी फॉरेस्टर रवि रंजन के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन पहुंचे और मगरमच्छ को अपनी कस्टडी में लिया। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने पुष्टि की कि मगरमच्छ पूरी तरह स्वस्थ है, जिसके बाद उसे सुरक्षित रूप से पास की कोसी नदी में छोड़ दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, मानसून में जलस्तर बढ़ने के कारण ऐसे जलीय जीव अक्सर भटककर रिहायशी इलाकों और खेतों में आ जाते हैं, लेकिन अमित कुमार के इस अनोखे रेस्क्यू ने हर किसी को उनका मुरीद बना दिया है।
इस अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग किसान अमित कुमार की बहादुरी और सूझबूझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि किसान ने न केवल ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि वन्यजीव की जान बचाकर इंसानियत और प्रकृति संरक्षण का भी शानदार उदाहरण पेश किया।
ये भी पढ़ें… PM मोदी की माफ़ी के बाद छात्रा का बड़ा खुलासा! जंतर-मंतर में किसने उकसाया, पहली बार बताया सच
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।