कौन हैं जन्नत बिश्नोई? सुप्रीम कोर्ट मार्च में राहुल गांधी के साथ दिखीं, जानें क्यों हैं चर्चा में

Published : Oct 13, 2026, 11:21 AM IST
Jannat Bishnoi, Rahul Gandhi, Supreme Court March

सार

Who Is Jannat Bishnoi: राहुल गांधी के साथ सुप्रीम कोर्ट मार्च में नजर आईं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? जानिए दिल्ली विश्वविद्यालय की इस छात्र नेता के बारे में, NSUI से जुड़ाव और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर उनकी सक्रियता समेत जरूरी डिटेल्स।

Jannat Bishnoi Biography:: दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट की ओर निकले विपक्षी नेताओं के मार्च के दौरान राहुल गांधी के साथ नजर आईं जन्नत बिश्नोई चर्चा में आ गईं। सफेद शर्ट पहने और प्रदर्शनकारियों के बीच नारे लगाती दिखीं जन्नत दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र नेता हैं। NSUI से जुड़ी जन्नत की पहचान सिर्फ छात्र राजनीति तक सीमित नहीं है। वह महिला सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय रही हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर जन्नत बिश्नोई कौन हैं, उनका एजुकेशन और छात्र राजनीति में उनकी क्या भूमिका है?

जन्नत बिश्नोई कौन हैं?

जन्नत बिश्नोई दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) में एग्जीक्यूटिव काउंसलर हैं। वह कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) से भी जुड़ी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में बीए सेकंड ईयर की छात्रा हैं। मूल रूप से राजस्थान से आने वाली जन्नत दिल्ली में कैंपस से जुड़े मुद्दों और छात्र प्रदर्शनों में हिस्सा लेती रही हैं।

ये भी पढ़ें- Who Is Richa Parashar: कौन हैं पत्रकार ऋचा पाराशर, जिनके आरोपों से घिरे राहुल गांधी? Watch VIDEO

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी सक्रिय

जन्नत बिश्नोई की सक्रियता का एक अहम हिस्सा कॉलेज परिसरों में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा है। उनकी मांगों में सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क और पिंक पुलिस बूथ जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। इन मांगों का मकसद छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े सवालों को उठाना है।

जन्नत पर्यावरण से जुड़े अभियानों में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इनमें राजस्थान ट्री प्रोटेक्शन बिल से जुड़ा अभियान शामिल है। सोशल मीडिया पर मौजूद उनके वीडियो में NSUI के कार्यक्रमों और विरोध प्रदर्शनों में उनकी भागीदारी दिखाई देती है। एक प्रदर्शन के दौरान वह ‘स्मैश द पैट्रिआर्की’ का बैनर लेकर महिलाओं के साथ नारे लगाती नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi SIR Petition: वोटर लिस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, राहुल गांधी की 10 प्रमुख मांगें!

राहुल गांधी के साथ मार्च में क्यों दिखीं जन्नत बिश्नोई?

केंद्र दिल्ली में विपक्षी नेताओं का मार्च मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनावी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर निकाला गया था। विपक्ष ने इसे कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे से जोड़ते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। मार्च के दौरान राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और नेहा बोरा भी मौजूद थीं। जन्नत बिश्नोई भी उसी दौरान नेताओं के साथ ट्रक पर नजर आईं।

पुलिस ने कुछ दूरी तक मार्च के बाद विपक्षी नेताओं को रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर अंतरिम रोक की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। जन्नत बिश्नोई की मौजूदगी ने छात्र राजनीति और राष्ट्रीय राजनीति के बीच जुड़ाव को फिर चर्चा में ला दिया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं हूती विद्रोही, जो सऊदी अरब को दे रहे चुनौती? जानिए ईरान कनेक्शन और ताकत का राज
JNU में PhD, थिएटर से छात्र राजनीति तक…कौन हैं नेहा बोरा, जिनकी कहानी है सबसे अलग?