Who is Mahesh Muralidhar Pai: महेश मुरलीधर पाई कौन हैं? South Indian Bank के नए MD-CEO

Published : Jul 08, 2026, 11:34 AM IST
Who is Mahesh Muralidhar Pai

सार

Who is Mahesh Muralidhar Pai: RBI ने महेश मुरलीधर पाई को साउथ इंडियन बैंक के MD और CEO पद के लिए मंजूरी दे दी है। जानिए कौन हैं महेश मुरलीधर पाई और उनका बैंकिंग सफर समेत खास बातें।

Who is Mahesh Muralidhar Pai new South Indian Bank MD and CEO: देश के निजी बैंकिंग सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महेश मुरलीधर पाई को साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) का नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा और तीन साल तक रहेगा। हालांकि, उनकी नियुक्ति पर बैंक के बोर्ड और शेयरधारकों की औपचारिक मंजूरी मिलना अभी बाकी है। RBI की स्वीकृति के बाद बैंकिंग जगत में महेश मुरलीधर पाई का नाम तेजी से चर्चा में आ गया है। जानिए महेश मुरलीधर पाई के बारे में।

कौन हैं महेश मुरलीधर पाई?

50 वर्षीय महेश मुरलीधर पाई फिलहाल केनरा बैंक में चीफ जनरल मैनेजर (डिजिटल बैंकिंग और इनोवेशन) के पद पर कार्यरत हैं। बैंकिंग क्षेत्र में उनके पास करीब 30 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने रणनीति, गवर्नेंस, ट्रेजरी, विदेशी मुद्रा कारोबार, रिटेल बैंकिंग, कृषि ऋण और MSME फाइनेंस जैसे कई अहम क्षेत्रों में काम किया है। उन्हें ऐसे अधिकारी के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने बड़े स्तर पर बैंकिंग संचालन के साथ-साथ नई तकनीक और डिजिटल सेवाओं को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

केनरा बैंक में निभाई कई बड़ी जिम्मेदारियां

महेश मुरलीधर पाई ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने केनरा बैंक में गोल्ड लोन वर्टिकल की शुरुआत कराने जैसी अहम पहल का नेतृत्व किया। इसके अलावा बैंक के सबसे बड़े परिचालन क्षेत्रों में से एक की जिम्मेदारी भी संभाली। उनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी खास रहा है। वह केनरा बैंक के न्यूयॉर्क कार्यालय में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इससे उन्हें वैश्विक बैंकिंग व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संचालन की भी गहरी समझ मिली।

महेश मुरलीधर पाई कई संस्थानों के बोर्ड में भी निभा रहे हैं भूमिका

महेश मुरलीधर पाई सिर्फ बैंकिंग संचालन तक सीमित नहीं रहे। वह पहले Canara Bank Tanzania Ltd के निदेशक रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने FIMMDA, SWIFT India Domestic Services Pvt. Ltd. और Secondary Loan Market Association जैसे प्रमुख उद्योग संगठनों में भी बैंक का प्रतिनिधित्व किया है। वर्तमान में वह कर्नाटक स्टेट फाइनेंशियल कॉरपोरेशन और Canara Bank Securities Ltd. के निदेशक मंडल का भी हिस्सा हैं।

South Indian Bank को क्यों है महेश मुरलीधर पाई से बड़ी उम्मीद?

साउथ इंडियन बैंक का मानना है कि महेश मुरलीधर पाई के पास यूनिवर्सल बैंकिंग का व्यापक अनुभव है। डिजिटल बैंकिंग, रणनीतिक फैसलों और बेहतर क्रियान्वयन की उनकी क्षमता बैंक की भविष्य की विकास योजनाओं को नई दिशा दे सकती है। बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनका किसी मौजूदा निदेशक से कोई पारिवारिक संबंध नहीं है।

अब सभी की नजर 16 जुलाई 2026 को होने वाली बोर्ड बैठक और उसके बाद शेयरधारकों की मंजूरी पर रहेगी। यदि सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाती हैं तो 1 अक्टूबर 2026 से महेश मुरलीधर पाई आधिकारिक तौर पर साउथ इंडियन बैंक की कमान संभालेंगे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

फ्लाइट नहीं, Vande Bharat पकड़िए... दिल्ली से इन 5 डेस्टिनेशन का सफर होगा आसान
IMD Warning: इन राज्यों में अगले 5 दिन बड़े खतरनाक, तबाही में एक चूक से जान भी जा सकती है!