IMD Weather Forecast : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि अगले पांच दिन कुछ राज्यों के लिए खतरनाक हो सकती हैं। इसलिए चेतावनी है कि संभलकर रहें, नहीं तो जरा सी लापरवाही में जान जा सकती है। बदाल फटने के साथ तूफान भी तबाही मचाएगा।
नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश का अनुमान जताया है। IMD का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी भी सक्रिय है, जिसके चलते उत्तर-पश्चिम, मध्य, पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर भारत के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
IMD का इन राज्यों सबसे बड़ा अलर्ट
IMD के ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन के मुताबिक, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। 8 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली से राजस्थान और MP तक बरसेंगे बादल
बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, केरल और माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, पंजाब, सौराष्ट्र और कच्छ, उत्तराखंड, विदर्भ, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
कहीं होगी बारिश तो कहीं आएगा तूफान
IMD ने यह भी बताया कि पश्चिमी तट और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है। साथ ही, प्रायद्वीपीय, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में आंधी, बिजली और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
गुजरात और राजस्थान हरियाणा की वेदर रिपोर्ट
IMD ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात के बाकी हिस्सों और राजस्थान व हरियाणा के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ गया है। हालात उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बने हुए हैं। इस बीच, भारी बारिश ने कई राज्यों में सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है।
हरियाणा के गुरुग्राम में, मंगलवार को भारी बारिश के बाद नरसिंहपुर इलाके में नेशनल हाईवे-48 का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे ट्रैफिक में रुकावट आई।
देवभूमि उत्तराखंड में गिर रहीं चट्टानें
उत्तराखंड में, यमुनोत्री नेशनल हाईवे (NH-134) पर सियानचट्टी के पास सड़क पर मलबा और पत्थर गिरने से ट्रैफिक रुक गया। उत्तराखंड सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) के अनुसार, संबंधित एजेंसी ने मलबा हटाने और ट्रैफिक को फिर से शुरू करने के लिए काम शुरू कर दिया है।
IMD ने भारी बारिश की संभावना वाले इलाकों में लोगों को सलाह दी है कि वे यात्रा करने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जांच लें, ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें, जलभराव वाले इलाकों और कमजोर ढांचों से बचें, और स्थानीय बाढ़, कम विजिबिलिटी, भूस्खलन और परिवहन में रुकावटों से बचाव के लिए सावधानी बरतें।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।