उत्तर प्रदेश के कुंडा में आयोजित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंच पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह बोल रहे थे, तभी राजा भैया अचानक आए और उनके हाथ से माइक ले लिया। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री का रिएक्शन भी चर्चा में है। आखिर मंच पर ऐसा क्या हुआ कि पवन सिंह बोलते-बोलते रह गए?
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में आयोजित रामकथा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के बीच कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
- दरअसल, भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह माइक लेकर कुछ बोल रहे थे। तभी राजा भैया अचानक उनके हाथ से माइक ले लेते हैं और खुद कुछ अनाउंस करने लगते हैं। मंच पर हुई इस मजेदार घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बाद में जब पवन सिंह को दोबारा माइक मिला तो उन्होंने कहा कि कथा सुनकर उनका दिल गदगद हो गया।
देखिए वो वीडियो














