कौन हैं मुकेश शर्मा? ₹1 करोड़ के फंड वाला स्कूल चलाने वाले उद्यमी ने थामी SP की साइकिल

Published : Nov 27, 2026, 04:22 PM IST
who is mukesh sharma prometheus school founder joins samajwadi party noida election 2027

सार

Mukesh Sharma News: नोएडा के प्रोमेथियस स्कूल के संस्थापक मुकेश शर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। जानिए उनका कारोबारी सफर, भाजपा-RSS से पुराना जुड़ाव और 2027 में नोएडा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा।

Mukesh Sharma Joins SP: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को नोएडा में एक नया चेहरा मिल गया है। शिक्षा और आईटी कारोबार की दुनिया में पहचान बनाने वाले मुकेश शर्मा ने अखिलेश यादव की पार्टी का दामन थाम लिया है। कभी भाजपा और आरएसएस से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रहने वाले शर्मा के इस फैसले ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। अब चर्चा है कि क्या अखिलेश यादव उन्हें नोएडा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारेंगे?

अखिलेश यादव के सामने पहनी समाजवादी पार्टी की लाल टोपी

27 नवंबर 2026 को लखनऊ में मुकेश शर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मौजूद रहे। उनके साथ रायबरेली से जुड़े विश्वजीत त्रिपाठी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुकेश शर्मा के राजनीतिक बदलाव को नोएडा में सपा के विस्तार की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

कौन हैं मुकेश शर्मा, जिनकी हो रही इतनी चर्चा?

मुकेश शर्मा नोएडा के जाने-माने शिक्षाविद और उद्यमी हैं। वह राजस्थान के पिलानी में पले-बढ़े और प्रतिष्ठित BITS Pilani से पढ़ाई की। उन्होंने IBM और Adobe जैसी कंपनियों में काम किया। इसके बाद 2003 में अपनी सॉफ्टवेयर टेस्टिंग कंपनी QA InfoTech शुरू की। वर्ष 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण Qualitest ने कर लिया। इसके बाद उन्होंने शिक्षा और सामाजिक कार्यों पर विशेष ध्यान देना शुरू किया।

यह भी पढ़ें: प्यार करेंगे, मगर 9 शर्तों पर!' पति को छोड़ प्रेमी के पास पहुंची रोशनी, अमरोहा में अनोखी LOVE STORY

नोएडा के Prometheus School से क्या है कनेक्शन?

मुकेश शर्मा नोएडा के सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल के संस्थापक हैं। उन्होंने 2019 में इस स्कूल की शुरुआत की थी। स्कूल में IB और Cambridge जैसे अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। यहां विद्यार्थियों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ₹1 करोड़ का स्टूडेंट इनक्यूबेटर फंड भी बनाया गया है। हाल ही में उन्हें एजुकेशनवर्ल्ड की ओर से 'ट्रांसफॉर्मेशनल लीडर' सम्मान मिला था।

शिक्षा से लेकर सामाजिक कार्यों तक बनाई पहचान

मुकेश शर्मा गौरी शिक्षा फाउंडेशन के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं के लिए निशुल्क आवासीय विद्यालय विकसित करने की पहल से जुड़े हैं। नोएडा में स्वास्थ्य सुविधाओं, खेल प्रतिभाओं और सांस्कृतिक आयोजनों में भी उनकी भागीदारी रही है। कवि कुमार विश्वास के चर्चित कार्यक्रम 'अपने-अपने राम' को नोएडा में आयोजित कराने में भी उनकी भूमिका रही।

क्या नोएडा से चुनाव लड़ेंगे मुकेश शर्मा?

मुकेश शर्मा के सपा में शामिल होने के बाद उनके नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में उनकी सामाजिक सक्रियता बढ़ी है। हालांकि, सपा ने अभी उन्हें आधिकारिक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। पार्टी के भीतर संभावित टिकट को लेकर मतभेद की खबरें भी सामने आई हैं। ऐसे में मुकेश शर्मा की राजनीतिक पारी कितनी प्रभावशाली होगी, इसका जवाब आने वाले महीनों में मिलेगा।

यह भी पढ़ें: UP Politics: योगी के गढ़ में बड़ी सेंध! चुनाव से पहले BJP छोड़ अखिलेश यादव के साथ आए कई बड़े चेहरे

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सीएम मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, सीप अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के दोनों चरणों का किया लोकार्पण
KERALA POLITICS: केरल कांग्रेस में कुर्सी की जंग! राजीव चंद्रशेखर ने खोली अंदरूनी कलह की पोल