बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने फोन टैपिंग के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी का जिक्र किया। साथ ही महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी सवाल उठाए।

केरल की राजनीति में इन दिनों फोन टैपिंग के आरोप और कांग्रेस की अंदरूनी कलह को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन के फोन टैपिंग संबंधी दावे पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मुख्यमंत्री का फोन कौन टैप कर रहा है? क्या उन्हें अपने ही गृह मंत्री या केरल पुलिस पर शक है? राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी पर भी निशाना साधा। उनका आरोप है कि पार्टी के नेता जनता की समस्याओं के बजाय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान किए गए वादों, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री को घेरा। बीजेपी नेता ने कांग्रेस और सीपीएम को एक जैसा बताते हुए कहा कि इनकी राजनीतिक लड़ाई का नुकसान केरल की जनता को उठाना पड़ रहा है।

YouTube video player