नताली रेनॉल्ड्स कौन हैं? Cat in the Hat कॉस्ट्यूम के भूतिया होने का दावा क्यों हो रहा वायरल

Published : Sep 07, 2026, 10:41 AM ISTUpdated : Sep 07, 2026, 10:44 AM IST
Who is Natalie Reynolds

सार

Who is Natalie Reynolds: नताली रेनॉल्ड्स कौन हैं? जिन्होंने माइक मायर्स का स्क्रीन-यूज्ड Cat in the Hat Costume करीब 25 हजार डॉलर में खरीदा। इसके बाद ‘हॉन्टेड’ दावे से मामला वायरल हो गया। जानिए पूरी डिटेल।

Natalie Reynolds Cat in the Hat: सोशल मीडिया की दुनिया में एक बार फिर ऐसा मामला चर्चा में है, जहां फिल्मी यादगार चीज, बड़ी रकम और रहस्य का दावा, तीनों एक साथ आ गए हैं। इस बार नाम है नताली रेनॉल्ड्स का। अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर और स्ट्रीमर रेनॉल्ड्स ने 2003 की फिल्म The Cat in the Hat में माइक मायर्स द्वारा पहना गया स्क्रीन-यूज्ड कॉस्ट्यूम करीब 25 हजार डॉलर में खरीदा है। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि इस कॉस्ट्यूम से कुछ अजीब घटनाएं जुड़ी हुई हैं। जानिए नताली रेनॉल्ड्स कौन हैं और उन्होंने कॉस्ट्यूम को लेकर ऐसा क्या कहा कि सनसनी मच गई है?

कौन हैं नताली रेनॉल्ड्स?

नताली रेनॉल्ड्स अमेरिका की जानी-मानी सोशल मीडिया क्रिएटर और लाइवस्ट्रीमर हैं। वह TikTok, YouTube, Instagram और Kick जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रैंक, चैलेंज, शॉर्ट वीडियो और रिलेशनशिप-केंद्रित कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। कंटेंट क्रिएटर जैकरी “जैक” ह्यूल्समैन के साथ उनकी कई वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आती रही हैं। दोनों ने अपनी सगाई की जानकारी भी सार्वजनिक तौर पर शेयर की है। रेनॉल्ड्स की लोकप्रियता का बड़ा हिस्सा उनके सोशल मीडिया कंटेंट से आया है, लेकिन इस समय उनकी पहचान एक अलग वजह से सुर्खियों में है, वह है माइक मायर्स का मशहूर Cat in the Hat costume।

ये भी पढ़ें- कौन है बिट्टू तबाही? 20 साल के युवक ने अकेले बदल दी नदी की तस्वीर, ओशन क्लीनअप के CEO ने दिया बड़ा ऑफर

25 हजार डॉलर में खरीदा फिल्म का असली कॉस्ट्यूम

प्रॉपस्टोर के लॉस एंजिल्स समर 2026 नीलामी में यह कॉस्ट्यूम लॉट 76 के तौर पर शामिल था। इसकी अनुमानित कीमत 12,000 से 24,000 डॉलर रखी गई थी और ऑक्शन रिकॉर्ड में इसे बिक चुका बताया गया है। हालांकि प्रॉपस्टोर ने सार्वजनिक तौर पर अंतिम विनिंग बिड की रकम नहीं बताई है। रेनॉल्ड्स ने खुद इसकी कीमत करीब 25 हजार डॉलर बताई है। इस आउटफिट में सिंथेटिक-फर वाला स्पैन्डेक्स सूट, “Mike Myers #1” मार्किंग, फर से ढका रबर मास्क, ग्लव्स और मशहूर लाल-सफेद टोपी शामिल है।

अब ‘भूतिया कॉस्ट्यूम’ का दावा क्यों वायरल है?

कॉस्ट्यूम घर पहुंचने के बाद रेनॉल्ड्स ने इसे ग्लास केस में रखा और इससे जुड़े वीडियो शेयर किए। उनका दावा है कि किसी पिछले मालिक ने उन्हें कॉस्ट्यूम की आंखों में न देखने की चेतावनी दी थी। उन्होंने यहां तक कहा कि माइक मायर्स की “soul” कथित तौर पर कॉस्ट्यूम में फंसी हुई है। हालांकि, इस दावे का कोई स्वतंत्र प्रमाण मौजूद नहीं है। रात में रिकॉर्ड किए गए वीडियो में रेनॉल्ड्स ने कॉस्ट्यूम की आंखों के पीछे कुछ दिखाई देने की बात कही, जबकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे मास्क के अंदर मौजूद सपोर्ट स्ट्रक्चर का हिस्सा बताया।

ये भी पढ़ें- Delhi Metro Viral Video: फोन चिपकाकर डांस, 2 दिन में 13.5 करोड़ व्यूज, जानिए वीडियो का सच

माइक मायर्स जीवित हैं या नहीं?

सबसे अहम बात यह है कि माइक मायर्स जीवित हैं और 2026 में सार्वजनिक रूप से सक्रिय रहे हैं। जून 2026 में ट्रेवर नोआ के World Cup Watch Party में उनसे Austin Powers 4 को लेकर सवाल पूछा गया था, जिस पर उन्होंने सीधे “Yes” कहा था।

यानी फिलहाल नताली रेनॉल्ड्स का “हॉन्टेड कॉस्ट्यूम” दावा सोशल मीडिया पर वायरल एक व्यक्तिगत अनुभव और दावा भर है, साबित तथ्य नहीं। यही वजह है कि यह मामला फिल्मी प्रॉप्स, इंटरनेट हॉरर कंटेंट और सेलिब्रिटी कल्चर, तीनों के अनोखे मेल के तौर पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

एडल्ट कंटेंट से निकलेगा जंग का खर्च? यूक्रेन सरकार संसद में लाई नया बिल
अमेजन प्लेन क्रैश का खौफनाक VIDEO: रनवे छोड़ सड़क पर गाड़ियों को रौंदा, आग का गोला बना विमान, 5 मौत