कौन हैं निधि राजदान? जिनसे जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने की शादी...जानिए पूरी कहानी

Published : Oct 31, 2026, 06:48 PM IST
who is nidhi razdan omar abdullah wife biography ndtv journalist

सार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्व पत्रकार और NDTV की मशहूर एंकर निधि राजदान से शादी कर ली है। दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद चर्चा तेज है, लेकिन इस नई शुरुआत के बीच हर कोई जानना चाहता है कि आखिर निधि राजदान कौन हैं और पत्रकारिता की दुनिया में उनका कितना बड़ा नाम है?

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 30 अक्टूबर को पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। शनिवार को दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की जानकारी दी। उमर ने लिखा, 'कल एक नई शुरुआत हुई', जबकि निधि ने 'इट्स डन ब्रो' लिखकर रिंग इमोजी शेयर किया। इस खबर के बाद हर तरफ चर्चा है कि आखिर निधि राजदान कौन हैं, कहां की रहने वाली हैं और पत्रकारिता की दुनिया में उनका कितना बड़ा नाम है?

कौन हैं निधि राजदान?

  • निधि राजदान देश की जानी-मानी पत्रकार और न्यूज एंकर हैं। उनका जन्म जम्मू-कश्मीर के बडगाम में हुआ था। वह कश्मीरी परिवार से आती हैं। उनके पिता एमके राजदान भी जाने-माने पत्रकार रहे हैं और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के एडिटर-इन-चीफ रह चुके हैं।
  • निधि ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो और टीवी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया। पत्रकारिता में आने के बाद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

22 साल तक NDTV में किया काम

  • निधि राजदान करीब 22 साल तक NDTV से जुड़ी रहीं। वह चैनल के चर्चित प्राइम टाइम शो 'Left, Right & Centre' की एंकर थीं। उन्होंने राजनीति, विदेश नीति और जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग की।
  • उनकी पत्रकारिता के लिए उन्हें रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्होंने 'Left, Right and Centre: The Idea of India' नाम की किताब भी लिखी है। साल 2021 में वह उस समय भी चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने बताया था कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में नौकरी के नाम पर उनके साथ फिशिंग धोखाधड़ी हुई थी।

दोनों की दूसरी शादी

  • उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान दोनों की यह दूसरी शादी है। उमर ने साल 1994 में पायल अब्दुल्ला से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं। हालांकि, दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से उनके तलाक का रास्ता साफ किया था।
  • वहीं निधि राजदान की पहली शादी पत्रकार और लेखक नीलेश मिश्रा से हुई थी। दोनों की शादी 2005 में हुई और 2007 में तलाक हो गया।
  • अब उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शादी कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi Congress Protest: चलो दिल्ली... SIR के खिलाफ रामलीला मैदान में कांग्रेस का हल्ला बोल, कितनी जुटी भीड़?
गुजरात में विकास को नई रफ्तार! PM मोदी का बड़ा संदेश | एकता की दौड़ | BJP