कौन हैं परस्तू अहमदी जिन्हें सरेआम मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब परफॉर्म करने पर मिली सजा

Published : Nov 24, 2026, 01:57 PM IST
Parastoo Ahmadi

सार

ईरान में बिना हिजाब परफॉर्म करने पर सिंगर परस्तू अहमदी और उनकी टीम को 74-74 कोड़ों की सजा सुनाई गई। मानवाधिकार संगठनों ने फैसले की आलोचना की।

Who is Parastoo Ahmadi: ईरान की मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी और उनकी प्रोडक्शन टीम के 4 अन्य सदस्यों को 74-74 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। एक अदालत ने जून में इन पांचों लोगों को यह सजा दी थी। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, परस्तू अहमदी पर बिना हिजाब पहने परफॉर्म करने के लिए कार्रवाई की गई। उन पर ऑनलाइन अश्लील और अनैतिक कंटेंट बनाने और उसे प्रसारित करने के लिए आरोप लगे हैं।

2 साल तक किसी म्यूजिक एक्टिविटी में हिस्सा नहीं ले सकेंगे

रिपोर्ट के अनुसार, सजा के साथ ही इन सभी लोगों पर दो साल तक संगीत से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लेने और ईरान से बाहर यात्रा करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह मामला दिसंबर 2024 में यूट्यूब पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के बाद सामने आया था। इस वीडियो में परस्तू अहमदी को बिना अनिवार्य हिजाब पहने परफॉर्म करते देखा गया था। उनके साथ कुछ पुरुष गायक भी मौजूद थे।

क्या है पूरा मामला?

  • यह पूरा मामला दिसंबर 2024 का है, जब परस्तू अहमदी का एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो में वह ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिण में स्थित कोम (Qom) शहर में पुरुष गायकों के साथ परफॉर्म करती नजर आई थीं।
  • इस दौरान उन्होंने अनिवार्य हिजाब नहीं पहना हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद ईरानी अधिकारियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। ईरानी मीडिया के मुताबिक, सिंगर और उनकी प्रोडक्शन टीम के चार सदस्यों पर ऑनलाइन अश्लील और अनैतिक सामग्री तैयार करने और उसे प्रकाशित करने का आरोप लगाया गया।
  • इसके बाद जून में अदालत ने सभी पांच लोगों को 74-74 कोड़े मारने की सजा सुनाई। साथ ही दो साल तक संगीत से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने और देश से बाहर यात्रा करने पर रोक लगा दी गई।

कौन हैं परस्तू अहमदी?

  • परस्तू अहमदी एक ईरानी गायिका और कलाकार हैं, जिनका जन्म 21 मार्च 1997 को ईरान के नौशहर में हुआ था।
  • परस्तू को दिसंबर 2024 में दयार-ए गचिन में किए गए और उनके यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित "कारवांसेराई कॉन्सर्ट" के उनके प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों का ध्यान खींचा, क्योंकि वो इसमें बिना हिजाब के दिखाई दीं, जो कि ईरान में अनिवार्य है।
  • अपने कॉन्सर्ट के बारे में उन्होंने लिखा- "मैं, परस्तू उन लोगों के लिए गाना चाहती हूं, जिन्हें मैं प्यार करती हूं। यह एक ऐसा अधिकार है जिसे मैं नजरअंदाज नहीं कर सकती।

मानवाधिकार संगठनों ने कोड़े मारने की सजा की आलोचना की

  • परस्तू अहमदी और उनकी टीम को दी गई सजा की पश्चिमी देशों की सरकारों और मानवाधिकार संगठनों ने कड़ी आलोचना की है। इन संगठनों ने कोड़े मारने की सजा को यातना और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है।
  • वहीं, ईरान ने अपने मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया है। ईरान का कहना है कि पश्चिमी देशों को दूसरे देशों के मानवाधिकार मामलों पर सवाल उठाने के बजाय अपने यहां मौजूद समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।
  • एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी इस सजा की आलोचना करते हुए इसे क्रूर, अमानवीय और अपमानजनक बताया है। संगठन ने पिछले साल जारी अपनी एक रिपोर्ट में ईरानी अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

ईरान में हिजाब कानून के खिलाफ पहले भी हो चुके हैं विरोध-प्रदर्शन

  • ईरान में महिलाओं के लिए अनिवार्य हिजाब पहनने का नियम लंबे समय से विवाद का विषय रहा है। साल 2022 में इस कानून के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे। इन प्रदर्शनों की शुरुआत कुर्द मूल की ईरानी महिला महसा अमिनी की हिरासत में मौत के बाद हुई थी।
  • महसा अमिनी को कथित तौर पर ड्रेस कोड का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हिरासत के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद पूरे ईरान में विरोध शुरू हो गया। महिलाओं ने अनिवार्य हिजाब कानून और उससे जुड़े प्रतिबंधों के खिलाफ आवाज उठाई थी।

ईरान में लगातार बढ़ रहा हिजाब नियमों का उल्लंघन

  • रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान समेत ईरान के कई अन्य इलाकों में महिलाएं लगातार अनिवार्य हिजाब के नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर इन नियमों का पालन न करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है।
  • हालांकि, अब ईरानी अधिकारियों की ओर से इन नियमों को लागू करने का तरीका पहले की तुलना में काफी चुनिंदा हो गया है। इसके बावजूद हिजाब कानून को लेकर देश में विवाद जारी है।
  • परस्तू अहमदी और उनकी प्रोडक्शन टीम को दी गई सजा ने एक बार फिर ईरान में महिलाओं की आजादी, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अनिवार्य हिजाब कानून को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस तेज कर दी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

6 साल की दुश्मनी खत्म! पंजाब में BJP-अकाली दल फिर साथ, क्या भगवंत मान की बढ़ेगी मुश्किल?
Anant Singh Daughter Wedding Menu: लिट्टी-चोखा से पिज्जा तक..4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बन रहा?