Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग हादसे में दिल्ली हाईकोर्ट ने बिल्डिंग मालिक और MCD को भी जिम्मेदार माना है। वहीं रेखा गुप्ता सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए नगर निगम के 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
नई दिल्ली. दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जबकि 5 की हालत गंभीर बताई जाती है। आज सोमवार को इस मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने साफ साफ कहा-हादसे के लिए दिल्ली नगर निगम और बिल्डिंग मालिक दोनों जिम्मेदार हैं। तो आइए इसी बीच जानते हैं कौन दिल्ली की मेयर, जिनके विभाग पर अदालत और विपक्ष ने खड़े किए सवाल?
कौन हैं दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही?
बता दें कि मेयर प्रवेश वाही दिल्ली नगर निगम के एक एक मेयर होने के अलावा वह बीजेपी के सीनियर नेता हैं। उन्हें दिल्ली एमसीडी की राजनीति का अनुभवी खिलाड़ी कहा जाता है। वाही रोहिणी-ईस्ट वार्ड से तीसरी बार पार्षद का चुनाव जीते हैं। उन्होंने साल 1980 में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। बीजेपी के अलावा वह
वाही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वह पहली बार 2007 में पार्षद बने थे, जिसके बाद उन्होंने 2012 और 2022 के चुनावों में भी जीत हासिल की। वह दिल्ली नगर निगम में कई कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसी साल अप्रैल महीने में उन्हें बीजेपी ने मेयर की कुर्सी पर बैठाया है।
बता दें कि हादसा होते ही दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा "मुझे एक घंटे पहले घटना की जानकारी मिली। तब तक एम्बुलेंस आ चुकी थी। हम चाहते हैं कि बच्चे बच जाएं। सिस्टम में कई कमियां हैं, और मैं यह मानती हूं। लेकिन अभी, मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि पहले बचाव कार्य को चलने दें।
दिल्ली MCD के कई अधिकारी हुए सस्पेंड
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली (MCD) ने कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और एक जूनियर इंजीनियर शामिल हैं।
MCD कमिश्नर संजीव खिरवार ने कहा, “दुर्भाग्य से, हमने सात जानें खो दी हैं। हमें लगता है कि गिरी हुई इमारत के बगल वाली बिल्डिंग भी कमजोर हो गई है, और उसे रात भर मजबूत किया गया है। हम अगले 1-2 दिनों में इसे योजनाबद्ध तरीके से गिराने का काम करेंगे।”
अगस्त में, हमने इसी इलाके में 3-4 इमारतों के लिए गिराने के आदेश दिए थे। हम नियमित रूप से ऐसी इमारतों की पहचान करते हैं। पिछले तीन महीनों में, 960 इमारतों को गिराया गया, 407 इमारतों को सील किया गया, और 1500 इमारतों को सीलिंग और गिराने के लिए नोटिस दिए गए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।