
Rajasthan IAS-IPS Case: राजस्थान में प्रशासनिक महकमे से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनकी IPS पत्नी प्रशाखा माथुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की रडार पर आ गए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने पद का बेजा फायदा उठाकर एक हॉस्पिटैलिटी कंपनी को वित्तीय फायदे पहुंचाए और बदले में कौड़ियों के भाव करोड़ों के विला अपने और रिश्तेदारों के नाम करवा लिए।
राजस्थान सरकार ने ACB को IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17A के तहत जांच की हरी झंडी दे दी है। आरोप है कि उद्योग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए अग्रवाल ने 'गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड' (जो 'अनंता' ब्रांड नाम से होटल और रिसॉर्ट्स चलाती है) को अवैध छूट दी और नियमों को ताक पर रखकर क्लीयरेंस बांटे।
जांच में राजस्थान के उदयपुर के बुझदा और अलवर के अजगढ़ स्थित अनंता रिसॉर्ट्स की संपत्तियां सामने आई हैं।
ACB के अनुसार, 27 मार्च 2026 को गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए एक विशेष रियायती वित्तीय पैकेज जारी किया गया था। जांचकर्ताओं को ऐसी जानकारी भी मिली है कि इसी तारीख के आसपास 20 विला अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज किए गए। अब ACB इन दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध की जांच कर रही है। जांच का फोकस अग्रवाल के उदयपुर कलेक्टर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष और उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जैसे पदों पर रहते हुए लिए गए फैसलों पर भी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।