
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने मोदी सरकार को चेतावनी दी कि अगर देशभर में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस नहीं ली तो फिर से जंतर मंतर पर हड़ताल की जाएगी। क्योंकि सरकार समझौते का उल्लंघन कर रही है। रात करीब 1 बजे सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और रत्ना सिंह ने लाइव आकर पूरा मामला बताया। सोशल मीडिया पर दोनों की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। तो कई लोगों को पता नहीं है कि आखिर कौन हैं रत्ना सिंह? तो आइए जानते हैं इनके बारे में...
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कॉकरोच जनता पार्टी बनाने के बाद सबसे पहले तीन लोगों को पार्टी का प्रवक्ता बनाया था, जिनमें सौरव दास, आशुतोष अमित दाहिया मुख्य प्रवक्ता की भूमिका में थे। इसके बाद 26 जून को पार्टी ने चार महिला प्रवक्ताओं की घोषणा की जिनमें रत्ना सिंह समेत तीन महिलाएं थीं।
बता दें कि रत्ना सिंह सिर्फ एक कॉकरोच जनता पार्टी की प्रवक्ता नहीं है, उनका एक शानदार करियर है। जो युवाओं के लिए सीजेपी में आई हैं। वह एक लीगल जर्नलिस्ट और देश की जानी मानी वकील हैं। वर्तमान में वो दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। इसके साथ ही रत्ना कई बड़े प्लेटफॉर्म्स पर काम कर चुकी हैं।
रत्ना सिंह, कॉकरोच जनता पार्टी की उन 8 लोगों में शामिल हैं जो, कोर कमेटी के अहम हिस्सा हैं। वह पार्टी की की प्लानिंग से लेकर लीगल वर्क और मीडिया ब्रीफिंग, प्रेस कॉन्फ्रेंस और कई काम करती हैं। जंतर मंतर पर हुए सीजेपी के आंदोलन में चाहे बात मंच संचालन और मीडिया से बातचीत की हो या फर सोशल मीडिया पर पोस्ट की हो यहां तक की सीजेपी आंदोलन में आगे क्या करने वाली यह सारी रणनीति बनाने में रत्ना सिंह की अहम भूमिका रही है।
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी की आधिकारिक प्रवक्ता टीम में रत्ना सिंह के साथ. सौरव दास, आशुतोष रांका, आफरीन नवाज, दीपक बलियान और वैष्णवी गौर के नाम शामिल है। जिन्होंने टीम वर्क करके आंदोलन को सफल बनाया और जिसकी चर्चा सिर्फ भारत ही नहीं, विदेश में भी हुई। उनके जिद और जज्बे से मोदी सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा और अंत में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया।
#Important: 1 AM update.
Hours after our press conference, Government’s representatives met us. The meeting lasted for 2-3 hours. They shared copies of the Bihar and Assam notifications guaranteeing FIR withdrawals, no action in future, and release of all detainees and… pic.twitter.com/G7WcHHcfAs— Saurav Das (@SauravDassss) July 27, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।