
Revati Sule: एनसीपी (एसपी) नेता और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी शादी का रिसेप्शन, जिसने एक बार फिर महाराष्ट्र के चर्चित पवार परिवार को राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में ला दिया है। जिसमें पीएम मोदी, अमित शाह समेत प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। बता दें कि रेवती की पहचान सिर्फ एक बड़े राजनीतिक परिवार की बेटी के तौर पर नहीं है, बल्कि उनकी पढ़ाई, खेल से जुड़ाव को लेकर भी है। ऐसे में जानिए सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले कौन हैं, उनका एजुकेशन, करियर, हसबेंड और पर्सनल लाइफ की रोचक बातें।
रेवती सुले, सुप्रिया सुले और कारोबारी सदानंद सुले की बेटी हैं। वह वरिष्ठ राजनेता शरद पवार की नातिन हैं। हालांकि पवार परिवार का राजनीतिक प्रभाव देशभर में जाना जाता है, रेवती ने अब तक सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन से काफी दूरी बनाए रखी है।
रेवती सुले का एजुकेशनल बैकग्राउंड खास है। उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की और इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की।
रेवती सुले का नाम बैडमिंटन से भी जुड़ा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली खिलाड़ी बताया गया है। यानी राजनीति और कारोबार से जुड़े परिवार में पली-बढ़ी रेवती की अपनी पहचान पढ़ाई और खेल के क्षेत्र में भी रही है।
रेवती की शादी नागपुर के कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले सारंग लखानी से हुई है। सारंग, उद्योगपति अरुण लखानी और वंदना लखानी के बेटे हैं। वह नागपुर स्थित विश्वराज समूह से जुड़े हुए हैं और कंपनी में डायरेक्टर-न्यू इनिशिएटिव्स की भूमिका निभा रहे हैं। कंपनी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, उनका काम नए कारोबारी अवसरों, रणनीतिक पहलों और प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने से जुड़ा है। सारंग की प्रोफेशनल पहचान के साथ उनका खेल से जुड़ाव भी खास है। विश्वराज समूह की वेबसाइट के अनुसार, वह प्रोफेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
जून 2026 में मुंबई में हुई रेवती सुले और सारंग लखानी की शादी में राजनीति, कारोबार और फिल्म जगत से कई चर्चित चेहरे शामिल हुए थे। इस शादी के बाद दोनों परिवारों की सार्वजनिक पहचान को लेकर भी काफी चर्चा हुई। अब हाल ही में दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन ने इस शादी को फिर सुर्खियों में ला दिया है। जिसमें पीएम मोदी, अमित शाह, शरद पवार समेत नामी हस्तियां पहुंचीं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।