
Sonal Machchhar Captain Smit Machchhar Wife: कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की कहानी सामने आने के बाद अब लोगों की दिलचस्पी उनकी पत्नी सोनल मच्छार के बारे में जानने में भी है। आखिर सोनल कौन हैं, क्या करती हैं और स्मित के साथ उनकी फैमिली लाइफ कैसी है? कैप्टन स्मित मच्छार के कितने बच्चे हैं? इन सवालों को लेकर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर लगातार सर्च हो रहा है। ऐसे में जानिए सोनल मच्छार की फैमिली के बारे में।
सोनल मच्छार फिलहाल एक हाउसवाइफ हैं। हालिया मीडिया रिपोर्टों में उनका परिचय मुख्य रूप से कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी के तौर पर दिया गया है। एक रिपोर्ट में भी साफ कहा गया है कि सोनल के प्रोफेशन और निजी बैकग्राउंड की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आई है।
रिपोर्टों के मुताबिक सोनल और स्मित अपने दो बच्चों के साथ दुबई में रहते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने बच्चों के नाम क्रिशाय और जिवा बताए हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों की उम्र क्रमशः 2 और 9 साल बताई गई है। स्मित के माता-पिता मुंबई में रहते हैं। हमले की खबर के बाद उनके माता-पिता भी बेटे के पास पहुंचने के लिए रवाना हुए थे।
ये भी पढ़ें- Smit Machchhar Wife: कौन हैं सोनल मच्छार? कैप्टन स्मित की पत्नी ने सुनाई उस मुश्किल वक्त की कहानी
सोनल पहली बार तब सार्वजनिक रूप से चर्चा में आईं, जब उन्होंने स्मित पर हुए हमले के बाद अपनी स्थिति के बारे में बताया। News18 से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमले की खबर सुनकर वह बहुत ज्यादा परेशान हो गई थीं और उस समय उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि कैसे प्रतिक्रिया दें। परिवार और दोस्तों ने उन्हें इस मुश्किल वक्त में संभाला। कुछ समय बाद जब स्मित की हालत स्थिर होने की जानकारी मिली, तो सोनल को राहत मिली।
सोनल ने बताया कि उन्होंने स्मित से मुलाकात की। उन्हें अपनी आंखों से देखकर उन्हें भरोसा हुआ कि पति को अच्छी मेडिकल देखभाल मिल रही है। उन्होंने बताया कि स्मित की देखभाल यूएई के डॉक्टरों और सैन्य डॉक्टरों की निगरानी में हो रही है। फिलहाल सोनल का पूरा ध्यान स्मित की रिकवरी और परिवार पर है। उन्होंने भारत से मिल रही दुआओं और शुभकामनाओं के लिए लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है।
ये भी पढ़ें- Smit Machchhar Education: टेक्सटाइल इंजीनियरिंग पढ़े, फिर कैसे बन गए पायलट? जानिए स्मित मच्छार का एजुकेशन और करियर
स्मित मच्छार के साथ हुई घटना के बाद उनकी पत्नी और परिवार अचानक सार्वजनिक चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, सोनल ने खुद भी अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बहुत ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।