
अमृतसर. पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक पंजाबी एक्ट्रेस को चुनावी मैदान में उतारकर सबका ध्यान खींचा है। पार्टी ने सोनिया मान को राजासांसी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। सोनिया मान फिल्मों में काम करने के साथ-साथ किसान आंदोलन और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। ऐसे में उनका नाम उम्मीदवारों की लिस्ट में आने के बाद उनकी चर्चा तेज हो गई है।
सोनिया मान का सफर फिल्मी दुनिया से शुरू हुआ, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने राजनीति और सामाजिक मुद्दों में भी अपनी पहचान बनाई। आइए जानते हैं कौन हैं सोनिया मान और उनका अब तक का सफर कैसा रहा है।
सोनिया मान का जन्म उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुआ था। बाद में वह पढ़ाई के लिए अमृतसर आ गईं। उन्होंने अमृतसर के डीएवी कॉलेज से पढ़ाई की। उनके पिता बलदेव सिंह मान कीर्ति किसान यूनियन के नेता रहे हैं। उनके पिता किसान आंदोलन से भी जुड़े रहे और किसानों के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।