Queen Suthida कौन हैं? थाईलैंड की रानी ने अकेले उड़ाया फाइटर जेट, जानिए एयर होस्टेस से क्वीन बनने तक

Published : Oct 09, 2026, 11:54 AM IST
Who is Thailand Queen Suthida

सार

Who is Thailand Queen Suthida: थाईलैंड की रानी सुथिदा कौन हैं? कभी एयर होस्टेस रहीं सुथिदा] अकेले Gripen फाइटर जेट उड़ाने के बाद सुर्खियों में हैं। जानिए उनकी जिंदगी और पायलट बनने की पूरी कहानी।

Queen Suthida Biography: थाईलैंड की रानी सुथिदा एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनका फाइटर जेट उड़ाना। 8 अक्टूबर को सूरत थानी में उन्होंने Gripen लड़ाकू विमान में पहली बार अकेले उड़ान भरी। इस उपलब्धि के बाद राजा महा वजिरालोंगकोर्न ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और Gripen Order Golden Patch देकर बधाई दी। लेकिन रानी सुथिदा की पहचान सिर्फ शाही परिवार तक सीमित नहीं है। एयर होस्टेस के तौर पर करियर शुरू करने से लेकर सैन्य प्रशिक्षण और पायलट बनने तक का उनका सफर भी काफी दिलचस्प है। जानिए थाईलैंड की रानी सुथिदा के बारे में रोचक बातें।

Queen Suthida कौन हैं?

रानी सुथिदा बज्रसुधाबिमललक्षना का जन्म 3 जून 1978 को थाईलैंड के सोंगखला प्रांत के हट याई जिले में हुआ था। उन्होंने बैंकॉक की असम्पशन यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन आर्ट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की। शाही परिवार का हिस्सा बनने से पहले उनका करियर एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ा था।

एयर होस्टेस से रॉयल गार्ड तक का सफर

सुथिदा ने साल 2000 में JAL एयरलाइंस के साथ फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम शुरू किया। इसके बाद 2003 से 2008 तक वह थाई एयरवेज इंटरनेशनल में रहीं। बाद में उन्होंने रॉयल सिक्योरिटी कमांड के तहत रॉयल गार्ड यूनिट में ऑपरेशंस स्टाफ ऑफिसर के रूप में जिम्मेदारी संभाली। साल 2017 में वह राजा की डिप्टी चीफ एड-डी-कैंप बनीं। इसके बाद उन्होंने रॉयल सिक्योरिटी कमांड में डिप्टी कमांडर का पद भी संभाला। इस तरह उनका करियर विमानन क्षेत्र से आगे बढ़कर सैन्य और शाही सुरक्षा व्यवस्था तक पहुंचा।

2019 में बनीं थाईलैंड की रानी

राजा महा वजिरालोंगकोर्न ने मई 2019 में अपने राज्याभिषेक से पहले सुथिदा से विवाह किया और उन्हें रानी का दर्जा दिया। इसके बाद वह थाईलैंड के शाही परिवार की प्रमुख हस्तियों में शामिल हो गईं।

ये भी पढ़ें- होम गार्ड की नौकरी के लिए साड़ी में नंगे पैर दौड़ी झारखंड की कविता, 6 मिनट में पूरी की 1600 मीटर रेस, वीडियो वायरल

1,188 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुथिदा ने मई 2010 में पायलट प्रशिक्षण हासिल किया था। रॉयल न्यूज ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, उनके नाम कुल 1,188.48 उड़ान घंटों का अनुभव दर्ज है। इसमें Cessna T-41, Pilatus PC-9, CT-4E Airtrainer, Piper PA-34 Seneca और Mooney M-20M जैसे विमानों की उड़ानें शामिल हैं। नीचे देखें लेटेस्ट वीडियो-

ये भी पढ़ें- ठंड में स्कूटर से आती थी कर्मचारी, बॉस ने देखा तो गिफ्ट कर दी 43 लाख की BMW, फिर जो हुआ वो हैरान करने वाला

Gripen फाइटर जेट में उनकी पहली सोलो उड़ान ने उनके विमानन अनुभव को नई पहचान दी है। हालांकि, उनकी इस उपलब्धि के साथ जुड़ा सबसे अहम पहलू यह है कि वह पहले से प्रशिक्षित पायलट रही हैं, जिनका अनुभव अब लड़ाकू विमान की उड़ान तक पहुंचा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

विराट कोहली को बुलाने से शिष्य की मौत तक, पहली बार बोले प्रेमानंद महाराज..कही बड़ी बात
Navratri 2026: क्या है ड्रिप थैरेपी ट्रेंड, नवरात्रि से पहले क्यों बढ़ी विटामिन ड्रिप की मांग? जानें कितना है खर्च