कौन हैं वर्धमान जैन? तिरुपति बालाजी को दान किया 121 किलो सोना, जानिए कितनी है नेटवर्थ और क्या है कारोबार

Published : Nov 27, 2026, 10:31 AM ISTUpdated : Nov 27, 2026, 10:47 AM IST
Who is Vardhaman Jain

सार

Who is Vardhaman Jain: तिरुपति बालाजी को 121 किलो सोना दान करने वाले वर्धमान जैन कौन हैं? जानिए उनका बिजनेस साम्राज्य, Access Healthcare से कनेक्शन, परिवार और नेटवर्थ से जुड़ी डिटेल्स।

Vardhaman Jain: आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर में 121 किलो सोने के आभूषण चढ़ाने वाले कारोबारी वर्धमान जैन इन दिनों सुर्खियों में हैं। करीब 160 करोड़ रुपये कीमत के इस सोने के दान ने हर किसी का ध्यान खींचा है। खास बात यह है कि यह कोई सामान्य चढ़ावा नहीं, बल्कि भगवान वेंकटेश्वर के लिए खास तौर पर तैयार कराए गए 45 तरह के आभूषण हैं। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में यह भेंट मंदिर प्रशासन को सौंपी गई। एन चंद्रबाबू नायडू के अनुसार, वर्धमान जैन के दान में सोने के अलावा हीरे और अन्य रत्न भी शामिल हैं, कुल मिला कर दान की कीमत करीब 207.6 करोड़ रुपये है। इस खबर के बाद से ही सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कौन हैं वर्धमान जैन, जिनकी गिनती देश के बड़े कारोबारियों में होती है? जानिए उनका बिजनेस, नेटवर्थ, फैमिली समेत जरूरी डिटेल।

कौन हैं वर्धमान जैन और क्या है उनका बिजनेस?

वर्धमान जैन चेन्नई के जाने-माने उद्योगपति हैं। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नौकरी से की थी। फिर वह अमेरिका चले गए और वहीं आईटी सेक्टर में अपनी कंपनी बनाई। आगे चल कर वर्धमान जैन ने अपनी कंपनी का विस्तार कर बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने कंपनी की 60% हिस्सेदारी करीब 1.5 अरब डॉलर (लगभग 6,000 करोड़ रुपये) में बेचकर बड़ा कारोबारी सौदा किया। आज वह हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Access Healthcare के संस्थापक और वाइस चेयरमैन हैं। यह कंपनी हेल्थकेयर रेवेन्यू साइकिल मैनेजमेंट यानी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े बिलिंग, भुगतान और प्रशासनिक कामकाज के प्रबंधन का काम करती है। कंपनी की मौजूदगी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी है। जैन का कारोबार सिर्फ इसी कंपनी तक सीमित नहीं है। वह एशिया इंजीनियरिंग में निदेशक और वारा फ्यूचर एलएलपी के चेयरमैन भी हैं। इससे पहले वह विजन हेल्थसोर्स के को-फाउंडर रहे हैं। डेल सर्विसेज में बीपीओ डिवीजन के मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Anant Singh Daughter Wedding: शाही दावत में प्लेटों की लूट, गत्ते पर खाना..VIDEO में क्या-क्या दिखा?

कितनी है वर्धमान जैन की नेटवर्थ और परिवार के बारे में क्या पता है?

वर्धमान जैन की कुल संपत्ति को लेकर कोई प्रमाणित सार्वजनिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में वर्धमान जैन की अनुमानित नेटवर्थ ₹8,292 करोड़ ($892 मिलियन) बताई गई है। उनके परिवार के सदस्यों और निजी जीवन को लेकर भी विश्वसनीय सार्वजनिक जानकारी सीमित है। हालांकि उनकी पत्नी का नाम राधिका जैन बताया गया है, जो दान के समय उनके साथ थीं।

121 किलो सोने में क्या-क्या है खास?

तिरुमाला मंदिर को दिए गए इस दान में कुल 45 तरह के आभूषण शामिल हैं। इनमें भगवान के लिए मुकुट, बाजूबंद, कंधे के आभूषण, कमरबंद और चरणों के आभूषण यानी पद्म पादालु शामिल हैं। इनका इस्तेमाल भगवान के दैनिक अनुष्ठानों (कैंकर्यम) और विशेष सजावट के दौरान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Pakistan Astronaut: अंतरिक्ष में बटर चिकन, लैंब कोरमा और बीफ निहारी, 100 हलाल डिश का खास इंतजाम

कारोबार के साथ समाजसेवा में भी सक्रिय हैं वर्धमान जैन

वर्धमान जैन कांची कामकोटि चाइल्ड्स ट्रस्ट हॉस्पिटल के मैनेजिंग ट्रस्टी भी हैं। यह संस्थान जरूरतमंद बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने से जुड़ा है। उन्होंने चेन्नई के लोयोला कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की और आगे की पढ़ाई अमेरिका के टेक्सास में पूरी की।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

UP में एक और डिप्टी CM? रावण-ओवैसी के ऑफर पर राजभर का बड़ा बयान, अखिलेश यादव को भी घेरा!
EGYPT HORRIFIC CCTV: मिस्र में सड़क पर मौत का तांडव, 31 लोगों की दर्दनाक मौत! CCTV आया सामने