
शामली में बुधवार शाम गोलियों की तड़तड़ाहट ने लोगों को दहला दिया। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम से बाहर निकलते ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार चार हमलावरों ने करीब दो मिनट तक फायरिंग की। वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, बाबरी थाना क्षेत्र के बंतीखेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय अंकित बालियान शाम करीब साढ़े चार बजे शामली के आर्यपुरी स्थित नाला पटरी के पास मसल्स जिम पहुंचे थे। शाम 6:48 बजे जब वह जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो में बैठने जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे।
शामली
शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या,
परिजनों ने शव को रखकर लगाया जाम,
शहर के मुख्य बाजार में हरियाणवी गायक अंकित बालियान पर चली गोलियां,
स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार था हरियाणवी गायक अंकित बालियान,
हरियाणवी अंकित बालियान की गाड़ी पर तभा तोड़… pic.twitter.com/Ca7sLcmnYQ— Abhishek Tyagi (@abhishek03tyagi) August 26, 2026
आरोप है कि चारों ने अंकित पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। करीब 20 राउंड फायरिंग में कई गोलियां उनकी गाड़ी में लगीं, जबकि करीब आठ गोलियां अंकित को लगीं। वह सड़क किनारे नाली के पास गिर पड़े। वारदात के बाद हमलावर करीब 200 मीटर तक पैदल भागे और फरार हो गए।
#SHAMLIPOLICE
थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मृतक अंकित बालियान निवासी बंतीखेड़ा को जिम से निकलते समय 03-04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मार दी गई, जिससे अंकित उपरोक्त की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना कोतवाली शामली पुलिस… pic.twitter.com/7BllByv72B— Shamli police (@PoliceShamli) August 26, 2026
यह भी पढ़ें: हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की गोली मारकर हत्या, जिम से निकलते ही मारी गईं ताबड़तोड़ गोलियां
फायरिंग की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल से खून, कारतूस के खोखे और अंकित का मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और फोरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया। अंकित को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खास बात यह है कि जिस जिम के बाहर वारदात हुई, वहां घटना के समय पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
अंकित बालियान हरियाणवी संगीत से जुड़े कलाकार और सिंगर थे। वह शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम सत्यवीर फौजी बताया गया है। उनकी हत्या की खबर सामने आने के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।
हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस चुनावी रंजिश के साथ हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े संभावित विवादों समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल किसी एक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने वर्मा मार्केट के पास शव रखकर देर रात तक सड़क जाम किया। एसपी एनपी सिंह, एएसपी सुमित शुक्ला और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
यह भी पढ़ें: Nepal Flash Flood: सद्गुरु के 77 तीर्थयात्री नेपाल बाढ़ में लापता, ग्यिरोंग में तबाही से हड़कंप
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।