Domestic Violence: 'पत्नी कोई जानवर नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- उसे भी सम्मान से जीने का हक़ है

Published : May 11, 2026, 07:39 PM IST
Domestic Violence: 'पत्नी कोई जानवर नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- उसे भी सम्मान से जीने का हक़ है

सार

घरेलू हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पति पत्नी से जानवर जैसा बर्ताव नहीं कर सकता। महिलाओं के सम्मान के अधिकार पर जोर देते हुए, कोर्ट ने आरोपी पति की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पति अपनी पत्नी के साथ जानवर जैसा बर्ताव नहीं कर सकता और महिलाओं को भी सम्मान के साथ जीने का पूरा अधिकार है। यह अहम टिप्पणी घरेलू हिंसा के एक मामले में सुनवाई के दौरान आई, जब कोर्ट आरोपी पति की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पी.बी. वराले की बेंच ने यह मामला सुना। बेंच ने साफ कहा कि महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कोई भी बर्ताव किसी भी सूरत में मंजूर नहीं किया जा सकता।

दरअसल, इससे पहले पटना हाई कोर्ट भी इस मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुका था। इसके बाद ही आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने माना कि घरेलू हिंसा की शिकायत में आरोपी का बर्ताव बेहद गंभीर था। याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने एक बार फिर महिला के सम्मान की रक्षा के महत्व पर जोर दिया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM बनते ही स्टालिन से दोस्त की तरह मिले विजय, गले मिले-ठहाके लगाए...गजब हैं 6 तस्वीरें
पाकिस्तान में पैदा हुआ नया खूंखार आतंकी संगठन, 15 सैनिकों को उतारा मौत के घाट