हाथी के पैरों तले दबा शख्स, कुछ सेकंड बाद हुआ ऐसा चमत्कार; Video वायरल

Published : Nov 12, 2026, 03:39 PM IST
wild elephant steps on biker haridwar dehradun highway viral video

सार

Wild Elephant Attack: हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर जंगली हाथी ने बाइक सवार के सीने और पेट पर दो बार पैर रख दिया। हैरानी की बात यह रही कि हाथी के हटते ही युवक खड़ा हो गया। देखिए घटना का वायरल वीडियो और पूरी कहानी।

उत्तराखंड के हरिद्वार-देहरादून हाईवे से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाएं। सड़क पर अचानक एक विशालकाय जंगली हाथी पहुंचता है और वहां गिरे एक बाइक सवार के सीने और पेट पर दो बार अपना पैर रख देता है। कुछ सेकंड तक शख्स हाथी के पैरों के नीचे दबा रहता है। लेकिन इसके बाद जो होता है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं। हाथी के वहां से हटते ही बाइक सवार अपने पैरों पर खड़ा हो जाता है। इस खौफनाक घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर मौत से सामना

यह घटना गुरुवार, 12 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर नेपाली फार्म के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार का सामना अचानक सड़क पर आए जंगली हाथी से हो गया। इस दौरान बाइक सवार सड़क किनारे डिवाइडर के पास गिर पड़ा। तभी हाथी उसके बेहद करीब पहुंच गया और उसने शख्स के शरीर पर पैर रख दिया।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अरविंद केजरीवाल की बेटी? IITian से BCG में नौकरी...लॉरेंस गैंग ने क्यों मांगे 7 करोड़?

हाथी ने दो बार कुचला, जमीन पर पड़ा रहा शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी ने बाइक सवार के पेट और सीने पर दो बार पैर रखा। भारी-भरकम हाथी के पैरों के नीचे दबे शख्स के लिए यह पल बेहद खतरनाक था। आसपास मौजूद लोग भी इस नजारे को देखकर घबरा गए। हालांकि, बाइक सवार ने इस दौरान कोई बड़ी हलचल नहीं की।

हाथी के हटते ही अपने पैरों पर खड़ा हुआ बाइक सवार

इस घटना का सबसे हैरान करने वाला हिस्सा तब सामने आया, जब हाथी वहां से आगे बढ़ गया। उसके हटते ही बाइक सवार तुरंत उठकर खड़ा हो गया। शुरुआती वीडियो में उसके शरीर पर किसी गंभीर चोट के स्पष्ट निशान दिखाई नहीं देते। हालांकि, उसकी वास्तविक मेडिकल स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कैब ड्राइवर ने कैमरे में रिकॉर्ड किया खौफनाक मंजर

इस पूरी घटना को वहां से गुजर रहे कैब ड्राइवर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर शिवा शर्मा ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया। उन्होंने 12 नवंबर की सुबह करीब 3:46 बजे अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो साझा किया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लगा। बाइक सवार के बचने को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

राजाजी टाइगर रिजर्व के पास क्यों खतरनाक है यह रास्ता?

हरिद्वार-देहरादून हाईवे का यह इलाका राजाजी टाइगर रिजर्व के नजदीक पड़ता है। यह क्षेत्र जंगली हाथियों समेत कई वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। सड़क पर हाथी दिखाई देने पर वाहन रोककर सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उसके पास जाने, हॉर्न बजाकर परेशान करने या रास्ता रोकने की कोशिश बिल्कुल न करें।

यह भी पढ़ें: Fake Court Orders: हाई कोर्ट के फर्जी आदेश से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, ऐसे दिया जालसाजों ने धोखा!

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Health Insurance 5 Year Rule:5 साल बाद क्लेम रिजेक्ट करना मुश्किल! जानें IRDAI का नियम
Shivangi Singh Marriage: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह लव मैरिज कर रही हैं या अरेंज? जानिए कैसे तय हुई शादी