
क्या 5-स्टार होटलों में साफ-सफाई पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है? अर्पिता नाम की एक महिला का अनुभव तो कुछ और ही कहता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर 5-स्टार होटलों से जुड़े तीन ऐसे चौंकाने वाले राज खोले हैं, जो किसी को भी हैरान कर सकते हैं। अर्पिता का कहना है कि ये होटल मोटी रकम तो वसूलते हैं, लेकिन सफाई के मामले में इनकी कोई गारंटी नहीं है।
अर्पिता ने बताया कि उन्होंने इन होटलों के साथ काम किया है, इसलिए वह इनका नाम नहीं बता सकतीं। लेकिन उन्होंने इशारा किया कि अगर आप भारत के टॉप होटलों के बारे में सोचेंगे, तो आपको अंदाजा लग जाएगा। अर्पिता के मुताबिक, इस हिसाब से 5-स्टार होटल एक तरह का धोखा हैं।
अर्पिता ने बताया कि उन्होंने एक हाउसकीपिंग स्टाफ को गेस्ट के कमरे से इस्तेमाल किया हुआ तौलिया उठाकर टॉयलेट सीट पोंछते हुए देखा। इसके बाद उस तौलिये को धोने के लिए भेजा गया। अर्पिता लिखती हैं, 'मुझे नहीं पता कि आप लोगों को यह कैसा लगेगा, लेकिन मुझे यह बहुत घिनौना लगा।'
दूसरी घटना डिशवॉशर से जुड़ी है। अर्पिता ने बताया कि 5-स्टार होटलों के डिशवॉशर बहुत गंदे होते हैं। उन्होंने देखा कि एक क्लीनर जब डिशवॉशर से प्लेटें निकाल रहा था, तो कुछ प्लेटों पर खाने के टुकड़े और पत्तियां चिपकी हुई थीं। उस कर्मचारी ने प्लेटों को दोबारा धोने के बजाय, बस पोंछकर इस्तेमाल के लिए रख दिया।
तीसरी और सबसे चौंकाने वाली बात खाने से जुड़ी है। अर्पिता ने बताया कि खाना बनाते समय एक शेफ के हाथ से उबले हुए आलू किचन के गंदे फर्श पर गिर गए। शेफ ने उन आलुओं को उठाकर वापस ट्रे में डाल दिया और फिर उन्हीं से 'मैशड पोटैटो' बनाकर बुफे में परोस दिया। अर्पिता की इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया है। बड़े-बड़े होटलों में काम कर चुके कई लोगों ने भी माना कि इस तरह की घटनाएं अक्सर होती हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।