प्रेग्नेंसी का सच बताया तो कंपनी ने थमाया टर्मिनेशन लेटर! वायरल हो गई महिला की कहानी

Published : Jul 17, 2026, 09:39 AM IST
Viral pregnancy story

सार

प्रेग्नेंसी में तबीयत खराब होने पर एक महिला ने काम के दौरान क्रैकर्स खाने की इजाजत मांगी। इसके 3 घंटे बाद ही कंपनी ने प्रोबेशन पूरा न करने का हवाला देकर उसे नौकरी से निकाल दिया। महिला ने सोशल मीडिया पर यह मामला शेयर किया है।

प्रेग्नेंसी में तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए काम के बीच में क्रैकर्स खाने की इजाजत मांगी। बस इतनी सी बात पर एक महिला को नौकरी से निकाल दिया गया। जिन नाम की इस महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी यह हैरान करने वाली कहानी शेयर की है। प्रेग्नेंसी की वजह से होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए उन्होंने अपने मैनेजर को मैसेज करके पूछा था कि क्या वह काम के दौरान क्रैकर्स खा सकती हैं। लेकिन इस मैसेज के ठीक 3 घंटे बाद, कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकालने का लेटर थमा दिया!

जिन ने अपने मैनेजर को भेजे मैसेज और कंपनी से मिले टर्मिनेशन लेटर, दोनों को शेयर किया है। जिन ने मैनेजर को मैसेज में लिखा था, 'मैं कल की शिफ्ट के लिए तैयार हूं। लेकिन मैं आपसे एक पर्सनल बात शेयर करना चाहती हूं। मैं प्रेग्नेंट हूं और इस वजह से मुझे थोड़ी दिक्कत हो रही है। मुझे बार-बार भूख लगती है और तबीयत खराब लगती है। क्या मैं ड्यूटी के दौरान खाने के लिए कुछ क्रैकर्स ला सकती हूं?'

इस मैसेज को भेजने के सिर्फ 3 घंटे बाद जिन को टर्मिनेशन लेटर मिल गया। इसमें लिखा था कि उन्होंने अपना प्रोबेशन पीरियड सफलतापूर्वक पूरा नहीं किया है। लेटर के मुताबिक, उन्हें 22 जुलाई को नौकरी से निकाला जा रहा है और उससे पहले का एक हफ्ता उनका नोटिस पीरियड होगा। कंपनी ने कहा कि नोटिस पीरियड की सैलरी और बाकी फायदे उन्हें दे दिए जाएंगे।

जिन ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैंने अपने मैनेजर पर भरोसा करके यह बात बताई थी। मुझे लगा था कि वो समझेंगे। मेरे घर पर भी सपोर्ट करने वाला कोई नहीं है। मैं बेवकूफ थी।' जिन ने यह भी साफ किया कि वह नोटिस पीरियड में काम पर नहीं जाएंगी।

कई लोगों ने कमेंट में पूछा कि स्नैक्स खाने के लिए परमिशन क्यों मांगनी पड़ी? इस पर जिन ने बताया, 'पिछले हफ्ते ही मैनेजर ने ग्रुप में मैसेज किया था कि 6 घंटे काम करने के बाद मिलने वाले 20 मिनट के अनपेड ब्रेक से पहले कोई भी कर्मचारी कुछ नहीं खा सकता। हमारे रेस्टोरेंट में बाहर से खाना लाने पर सख्त पाबंदी थी, इसीलिए डर के मारे मैंने पहले ही पूछ लिया। मैंने तो बस हर 20 मिनट में एक क्रैकर खाने की बात की थी, और इसी वजह से उन्होंने मुझे निकाल दिया।'

जिन की पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत क्रूर है, क्या इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकती?' कई लोगों ने इसे महिलाओं के साथ होने वाला भेदभाव बताया। कुछ ने यह भी कहा कि आज भी कई कंपनियां नई शादीशुदा या प्रेग्नेंट महिलाओं को नौकरी देने से हिचकिचाती हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

IPS, RAW, सेना...आखिर कौन था यह शख्स? देहरादून पुलिस के खुलासे ने सबको चौंका दिया
NEET UG 2026 Result: टॉप 10 रैंकर्स, कैटेगरी-वाइज क्वालिफ़ाई कैंडिडेट, कटऑफ और पूरी लिस्ट देखें