White House में गोलीारी के दौरान कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला नज़ारा-WATCH VIDEO

Published : Apr 28, 2026, 11:18 AM IST
White House

सार

व्हाइट हाउस में ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी से भगदड़ मच गई। इस बीच, एक महिला का जान बचाने के बजाय वाइन की 2 बोतलें उठाते हुए वीडियो वायरल हो गया। यह घटना खतरनाक हालात में लोगों के अजीब व्यवहार को दर्शाती है।

अमेरिका के व्हाइट हाउस में पिछले शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस हमले में डॉनल्ड ट्रंप बाल-बाल बचे थे। लेकिन अब इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों के बीच मज़ाक और चर्चा का विषय बन गया है। चलिए बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है।

मौत के डर के बीच भी 'चिल' माहौल

शनिवार रात व्हाइट हाउस में डॉनल्ड ट्रंप के एक कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी होने से अफरा-तफरी मच गई थी। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में 2500 से ज़्यादा लोग शामिल थे। गोलियों की आवाज़ सुनते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, कुछ लोग तो टेबल के नीचे छिप गए। लेकिन इस भगदड़ के बीच भी एक महिला ने हिम्मत नहीं हारी और वहां रखी वाइन की दो बोतलें उठाकर अपनी बगल में दबा लीं। इसका वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।

कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला नज़ारा

यह कार्यक्रम वॉशिंगटन हिल्टन में हो रहा था। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी, कई पत्रकार और जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक हमलावर का ट्रंप तक पहुंचना और गोली चलाना एक बड़ी सुरक्षा चूक मानी जा रही है। जैसे ही गोलियों की आवाज़ आई, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ट्रंप को मंच से उतारकर एक सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया। मेहमान अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे घुस गए।

लेकिन इसी अफरा-तफरी में एक महिला ने टेबल पर रखी वाइन की दो बोतलें उठा लीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके पीछे कुछ और महिलाएं भी अपने हाथों में वाइन की बोतलें पकड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ और लोगों ने इस पर हैरानी जताई। कई लोगों ने कमेंट किया कि ऐसे जानलेवा माहौल में भी इन महिलाओं को अपनी जान से ज़्यादा वाइन की फ़िक्र थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात करीब 8:30 बजे एक बंदूकधारी व्यक्ति अमेरिकी राष्ट्रपति के नज़दीक पहुंचा और गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे वहां तनाव का माहौल बन गया। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी को पकड़ लिया। जब यह खबर अंतरराष्ट्रीय मीडिया और सोशल मीडिया पर छाई हुई थी, तभी एक और वीडियो सामने आया। इसमें माइकल ग्लैंट्ज़ नाम का एक मेहमान आराम से बैठकर अपना खाना खाता रहा। उसकी बेफिक्री देखकर भी लोग हैरान थे। इस घटना ने एक बहस छेड़ दी कि कैसे अलग-अलग लोग खतरनाक हालात में अलग-अलग तरह से बर्ताव करते हैं।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सत्याग्रह पर Arvind Kejriwal को BJP ने धोया, कांग्रेस ने भी लिया लेपेटे में...
क्या रूसी सैनिक आदमखोर बन गए हैं? साथी का पैर काटकर खाने का ऑडियो वायरल