फ्लाइट में तेज आवाज में वीडियो देखने वाली महिला के साथ क्या हुआ, यकीन नहीं कर पाएंगे आप-WATCH

Published : Mar 12, 2026, 03:43 PM IST
फ्लाइट में तेज आवाज में वीडियो देखने वाली महिला के साथ क्या हुआ, यकीन नहीं कर पाएंगे आप-WATCH

सार

अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में हेडफोन के बिना तेज आवाज में वीडियो चलाने पर एक महिला को विमान से उतार दिया गया। क्रू के अनुरोध को अनसुना करने और हंगामा करने के बाद उसे बाहर निकाला गया। यह घटना एयरलाइंस की नई सख्त नीतियों के तहत हुई।

मियामी: फ्लाइट में हेडफोन लगाने से इनकार करने और तेज आवाज में वीडियो चलाकर दूसरे यात्रियों को परेशान करने वाली एक महिला को क्रू मेंबर्स ने प्लेन से नीचे उतार दिया। यह घटना मियामी से टाम्पा जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में हुई। महिला प्लेन में बैठकर तेज आवाज में वीडियो देख रही थी और उसने हेडसेट लगाने से साफ मना कर दिया। इसके बाद क्रू मेंबर्स का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने महिला को फ्लाइट से उतार दिया, जिससे वह हैरान रह गई।

तेज आवाज में वीडियो देखने पर क्रू ने दिखाया बाहर का रास्ता

इस पूरी घटना को साथ में सफर कर रहे एक यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और टिकटॉक पर पोस्ट कर दिया। उनके मुताबिक, महिला पूरी तरह नशे में थी। जब उसे वीडियो देखते समय हेडफोन लगाने के लिए कहा गया, तो उसने मना कर दिया और तेज आवाज में वीडियो देखती रही।

एक्स (पहले ट्विटर) यूजर कॉलिन रग ने अपनी पोस्ट में बताया कि टिकटॉक पर शेयर किए गए वीडियो के अनुसार, "मियामी से टाम्पा जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में एक नशे में धुत महिला ने हेडफोन इस्तेमाल करने से मना कर दिया और अपने फोन पर तेज आवाज में वीडियो चला रही थी।"

उन्होंने आगे लिखा कि प्लेन के गेट से निकलने से पहले ही फ्लाइट अटेंडेंट ने महिला से हेडफोन इस्तेमाल करने को कहा था। लेकिन महिला तुरंत गुस्से में आ गई और बदतमीजी करने लगी। इस दौरान अमेरिकन एयरलाइंस के कर्मचारियों ने स्थिति को बहुत अच्छे से संभाला और हर समय सम्मानजनक तरीके से पेश आए।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब क्रू मेंबर्स ने महिला को प्लेन से उतारने का फैसला किया, तो वह भड़क गई। वीडियो में वह क्रू से झगड़ते हुए कह रही है, "मैं 30 सेकंड का वीडियो 50 परसेंट आवाज पर देख रही थी, और तुम इस घटिया वजह से मुझे प्लेन से बाहर निकाल दोगे?" इसके बाद पुलिस और फ्लाइट स्टाफ उसे प्लेन से बाहर ले गए।

यह घटना यूनाइटेड एयरलाइंस की उस चेतावनी के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें कहा गया था कि बिना हेडफोन के तेज आवाज में ऑडियो या वीडियो चलाने वाले यात्रियों को प्लेन से उतारा जा सकता है या उन पर उड़ान भरने से प्रतिबंध लगाया जा सकता है। फरवरी में, यूनाइटेड एयरलाइंस ने अपनी 'रिफ्यूजल टू ट्रांसपोर्ट' (transport refusal) पॉलिसी को अपडेट किया था। इसमें उन वजहों के बारे में बताया गया है, जिनके चलते यात्रियों को प्लेन में चढ़ने से रोका जा सकता है।

नए नियम के मुताबिक, जो यात्री हेडफोन के बिना ऑडियो या वीडियो कंटेंट चलाते हैं, उन्हें प्लेन से उतारा जा सकता है। इसके अलावा, फ्लाइट क्रू पर हमला करना या नंगे पैर सफर करना जैसी कई और वजहें भी बताई गई हैं, जिनके कारण यात्रियों को प्लेन से बाहर किया जा सकता है।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अविश्वास प्रस्ताव के बाद पहली बार Lok Sabha में स्पीकर पद पर बैठे OM BIRLA, 2 मिनट में ही...
Mumbai LPG Crisis: मिडिल ईस्ट फ्यूल संकट ने बदल दी भारत की सबसे अमीर BMC की कुकिंग नीति, जानिए कैसे?