मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे सीएम योगी, पूजा के बाद गोशाला में गायों को खिलाया गुड़

Published : Mar 12, 2026, 02:54 PM IST
cm yogi adityanath balrampur visit maa pateshwari temple tulsipur

सार

Yogi Adityanath Balrampur Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। गोशाला में गायों को गुड़ और चारा खिलाया। साथ ही नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा कर जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath अपने दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने गुरुवार सुबह तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ Maa Pateshwari Temple में पूजा-अर्चना की। सीएम ने मां पाटेश्वरी की आरती उतारी और प्रदेश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। सुबह मंदिर परिसर में पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने वहां आए लोगों का अभिवादन किया और कुछ देर रुककर मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

गोशाला पहुंचे सीएम, गायों को खिलाया गुड़ और चारा

मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर की गोशाला भी पहुंचे। यहां उन्होंने गायों को अपने हाथों से गुड़ और हरा चारा खिलाया। इस दौरान उन्होंने गोशाला की साफ-सफाई और पशुओं की देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी देखा। अधिकारियों से कहा कि गोशालाओं में गायों की देखभाल में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: स्लीपर कोच में ‘ठरकी अंकल’ की हरकत कैमरे में कैद, महिला ने चुपके से बना लिया वीडियो

नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री बुधवार को ही बलरामपुर पहुंच गए थे और रात में मां पाटेश्वरी मंदिर परिसर में ही विश्राम किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने आगामी नवरात्रि मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं का खास ध्यान रखा जाए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

मंदिर के महंत और संत भी रहे मौजूद

पूजा-अर्चना के समय मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी और गोरखपुर के कालीबाड़ी मंदिर के महंत रवींद्र दास भी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के साथ मंदिर में पूजा की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

जनप्रतिनिधियों से भी की मुलाकात

गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। इस दौरान विधायक पलटूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र और नगर पालिका चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी से क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली और कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उनका समाधान कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर काम करने की अपील की, ताकि क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

यह भी पढ़ें: LPG Crisis: LPG की किल्लत पर नया जुगाड़, गैस सिलिंडर नहीं तो सरकार देगी लकड़ियां!

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Middle East Tension: पहला भारतीय तेल टैंकर पहुंचा मुंबई, ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता, Video
क्या सच में 'पॉटी' बेचकर कमा सकते हैं 1.5 करोड़? जानिए वायरल वीडियो का सच