₹40 लाख का पैकेज, हैंडसम दूल्हा... फिर भी ठुकराया रिश्ता, वजह राहुल गांधी! जानिए पूरा मामला

Published : Aug 21, 2026, 05:32 PM IST
Woman Rejects Marriage Proposal

सार

Rahul Gandhi Viral Post: ₹40 लाख की नौकरी, अच्छा परिवार और हैंडसम दूल्हा... फिर भी लड़की ने रिश्ता ठुकरा दिया। सोशल मीडिया पर वजह राहुल गांधी से जुड़ी बताई। देखिए वायरल पोस्ट।

Viral X Post: सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी के रिश्ते से जुड़ा एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। दावा इतना अजीब है कि लोगों का ध्यान खींचना लाजिमी है। एक X यूजर ने दावा किया कि उसने सालाना ₹40 लाख का पैकेज पाने वाले, देखने में अच्छे और अच्छे परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवक का शादी का प्रस्ताव सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना ‘रोल मॉडल’ मानता था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पोस्ट करने वाले अकाउंट की वास्तविक पहचान भी सत्यापित नहीं हो सकी है। जानिए पूरा मामला और देखिए वायरल पोस्ट में क्या लिखा गया।

क्या है वायरल पोस्ट में किया गया दावा?

17 अगस्त को ‘Aaruhi Reddy’ नाम के X अकाउंट से यह पोस्ट शेयर की गई। पोस्ट में दावा किया गया कि युवती के पास एक शादी का प्रस्ताव आया था। युवक की नौकरी, आमदनी और फैमिली बैकग्राउंड को अच्छा बताते हुए कहा गया कि उसकी सालाना कमाई ₹40 लाख थी। लेकिन युवक के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर राहुल गांधी को रोल मॉडल बताए जाने की बात देखकर युवती ने रिश्ता आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। पोस्ट में उसने साफ कहा कि उसके लिए पैसा, खूबसूरती और करियर से ज्यादा देश और धर्म महत्वपूर्ण हैं।

राहुल गांधी को लेकर क्या कहा गया?

वायरल पोस्ट में राहुल गांधी के लिए बेहद तीखी और राजनीतिक भाषा का इस्तेमाल किया गया। युवती ने दावा किया कि जिस व्यक्ति का रोल मॉडल उसे ऐसा नेता लगता है, उसकी सोच उसके लिए स्वीकार्य नहीं हो सकती। उसने यह भी लिखा कि वह ऐसे व्यक्ति को अपना जीवनसाथी नहीं बना सकती। नीचे देखें वायरल पोस्ट-

ये भी पढ़ें- 'हम भी इंडियन हैं, चाइनीज नहीं…' रोती बच्ची की ये अपील सुन नम हो जाएंगी आंखें-वीडियो वायरल

क्या सच में 18 साल की है युवती?

पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अकाउंट ने कथित तौर पर दावा किया कि उसने हाल ही में 18 साल की उम्र पूरी की है। लेकिन इस जानकारी की भी स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस?

पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं बंटी हुई हैं। कुछ यूजर्स ने इसे व्यक्तिगत पसंद और विचारधारा का मामला बताया, जबकि दूसरे लोगों ने इतने बड़े फैसले के पीछे सिर्फ राजनीतिक पसंद को वजह बनाने पर सवाल उठाए। यही विवाद इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा है।

ये भी पढ़ें- विदेशी टूरिस्ट ने ऐसे सिखाया कैब ड्राइवर को सबक, फर्राटेदार हिंदी सुनकर ड्राइवर भी रह गया हैरान

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Rahul Gandhi Protest: 'जब तक FIR नहीं, तब तक नहीं हटेंगे'
बेंगलुरू के जाम में गजब जुगाड़! कारें फंसी रहीं, एक पहिए पर फर्राटा भरता दिखा शख्स