
क्या कांग्रेस की 'मॉक पार्लियामेंट' सिर्फ राहुल गांधी यानी 'शहजादे' के सियासी सुकून के लिए आयोजित की जा रही है? बीजेपी नेता ने कांग्रेस की इस पहल पर तंज कसते हुए इसे 'फर्जी संसद' करार दिया और राहुल गांधी पर निशाना साधा।
क्या कांग्रेस की 'मॉक पार्लियामेंट' सिर्फ राहुल गांधी यानी 'शहजादे' के सियासी सुकून के लिए आयोजित की जा रही है? आखिर इस मॉक पार्लियामेंट के जरिए कांग्रेस क्या संदेश देना चाहती है? बीजेपी नेता ने कांग्रेस की इस पहल पर तंज कसते हुए इसे 'फर्जी संसद' करार दिया और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने में नाकाम रहने के बाद कांग्रेस अब राजनीतिक माहौल को अराजक बनाने की कोशिश कर रही है। 'शहजादे' के सुकून के लिए कांग्रेस की इस सियासी कवायद पर बीजेपी का यह तीखा हमला अब राजनीतिक बहस का नया मुद्दा बन गया है। देखिए पूरी रिपोर्ट।