हूतियों ने लोकल मिसाइल से मार गिराया सऊदी का F-15 लड़ाकू विमान! वीडियो हुआ वायरल

Published : Sep 17, 2026, 08:34 PM IST

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने मध्य यमन के मारिब प्रांत में सऊदी अरब के F-15 फाइटर जेट को मार गिराया है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, हूती मिलिट्री मीडिया ने इस घटना का एक वीडियो भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PREV
17
मिसाइल से फाइटर जेट को निशाना बनाने का ग्राफिक
  • वीडियो की शुरुआत एक इलेक्ट्रॉनिक ग्राफिक से होती है। इसमें एक मिसाइल को फाइटर जेट जैसे दिखने वाले विमान से टकराते हुए दिखाया गया है।
  • इसके बाद हूती लड़ाकों का फुटेज सामने आता है, जिसमें वे रेगिस्तानी इलाके में मलबे की जांच करते नजर आते हैं।
  • वीडियो में हूती लड़ाके रेगिस्तानी इलाके में विमान के मलबे की जांच करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
27
हूतियों ने किया बड़ा दावा
  • हूती सैन्य बयान के अनुसार, अमेरिका में बने F-15 विमान को एक लोकल मिसाइल से मार गिराया, जो सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।
  • हूतियों का कहना है कि यह कार्रवाई उस समय की गई, जब विमान दुश्मन के खिलाफ कार्रवाई कर रहा था। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।
37
सऊदी F-15 गिराने का दावा सच हुआ तो बनेगा बड़ा सैन्य रिकॉर्ड
  • अगर सऊदी जेट को मार गिराने का हूतियों का दावा सही साबित होता है, तो यह दूसरी बार होगा जब युद्ध के दौरान अमेरिका में बना यह विमान मार गिराया गया हो।
  • इस साल पश्चिमी एशिया में हुए युद्ध के दौरान ईरानी सेना ने अमेरिकी वायु सेना के F-15 स्ट्राइक ईगल को मार गिराने का दावा किया था। हालांकि, मौजूदा मामले में सऊदी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई है।
  • अल जजीरा ने भी हूथी सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी के हवाले से ऐसा ही दावा रिपोर्ट किया है। उनके मुताबिक, यमन के मारिब प्रांत के ऊपर सऊदी अरब के F-15 फाइटर जेट को मार गिराया गया।
47
हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ हमले तेज किए
  • हूती विद्रोहियों ने हाल के दिनों में सऊदी अरब के खिलाफ अपने हमले बढ़ा दिए हैं। ईरान समर्थित हूथियों की गतिविधियों से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।
  • एक हफ्ते पहले हूथियों ने दावा किया था कि उन्होंने यमन के पूरे लाल सागर तट पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने एक तेज हमले में तीन रणनीतिक द्वीपों पर कब्जा करने की बात भी कही थी।
  • हूतियों के इस दावे के अनुसार, इससे यूरोप और एशिया को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण शिपिंग कॉरिडोर पर उनकी पकड़ और मजबूत हुई है।
57
हूती हमलों से सऊदी अरब के तेल कारोबार पर असर
  • हूतियों के हमलों और जारी संघर्ष का असर सऊदी अरब की तेल उत्पादन और वितरण क्षमता पर भी पड़ा है। सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने एक महत्वपूर्ण पाइपलाइन को बंद कर दिया था। यह कदम उस समय उठाया गया, जब ड्रोन हमलों में पाइपलाइन को निशाना बनाया गया था।
  • लाल सागर के कुछ हिस्सों पर हूतियों के कब्जे के दावे से सऊदी अरब के सामने एक और चुनौती खड़ी हो गई है। इसके अलावा, अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण होर्मुज़ जलडमरूमध्य के बंद होने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है।
  • इन घटनाक्रमों से क्षेत्र के ऊर्जा परिवहन और समुद्री व्यापार पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
67
अरामको पाइपलाइन की क्षमता बहाल करने की कोशिश
  • ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में अरामको के एक कर्मचारी के हवाले से कहा गया है कि सऊदी अरब पिछले हफ्ते हुए ड्रोन हमलों के बाद बंद की गई अपनी क्रॉस-कंट्री तेल पाइपलाइन की लगभग आधी क्षमता को कुछ ही दिनों में बहाल करने की कोशिश कर रहा है।
  • इस पाइपलाइन को ड्रोन हमलों के बाद बंद किया गया था। अब सऊदी अरब तेल परिवहन व्यवस्था को फिर से सामान्य करने की दिशा में काम कर रहा है।
77
सऊदी रक्षा बलों का दावा: ड्रोन मलबे से एक की मौत
  • गुरुवार देर रात सऊदी रक्षा बलों ने दावा किया कि रोके गए हूती ड्रोन के मलबे से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। देश के पश्चिमी हिस्से में स्थित ताइफ प्रांत में एक यमनी नागरिक की मौत हुई।
  • इस घटना में एक सऊदी नागरिक और एक पाकिस्तानी नागरिक के घायल होने की भी जानकारी दी गई।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories