
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए योगी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने NSG और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर योगी ने साफ कहा कि अपराधियों को अभय नहीं, आतंकियों को अवसर नहीं और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने यूपी पुलिस, ATS और STF की तैयारियों के साथ कई उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 75 जिलों तक साइबर थानों का विस्तार किया गया है और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 15 लाख से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं। योगी ने ATS की 21 फील्ड यूनिट, महिला कमांडो टीम और माफिया के खिलाफ कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने साइबर अपराध, फेक करेंसी और क्रिप्टो के जरिए होने वाली गतिविधियों को नई सुरक्षा चुनौती बताया। आखिर यूपी की सुरक्षा रणनीति क्या है?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।