RUSSIA-UKRAINE PEACE DEAL: क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? जेलेंस्की ने अमेरिका को लेकर क्या कहा?

Published : Nov 12, 2026, 11:45 AM IST
russia ukraine peace deal

सार

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के प्रयास तेज हैं। जेलेंस्की ने कहा कि शांति वार्ता की प्रगति अमेरिका-रूस बातचीत पर निर्भर है। यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी अमेरिका से चाहिए। अबू धाबी में 2 दिन की वार्ता हुई है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म कराने की कोशिशें एक बार फिर तेज हो गई हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि शांति वार्ता में कितनी प्रगति होगी, यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि अमेरिका रूस से किस तरह बातचीत करता है। आयरलैंड की राजधानी डबलिन में प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन इस साल के अंत तक बातचीत से ठोस नतीजे हासिल करना चाहता है। उन्होंने साफ किया कि यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी अमेरिका से चाहिए, रूस से नहीं। यह बयान ऐसे समय आया है, जब अबू धाबी में अमेरिका की अगुवाई में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच दो दिन की बातचीत हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात भी प्रस्तावित है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

TRUMP ON IRAN WAR: 'युद्ध खत्म होगा लेकिन...', ईरान के खिलाफ जंग में डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान
अरविंद केजरीवाल को किसने दी जान से मारने की धमकी? जिंदा रहने के लिए कर दी भारी डिमांड