Nature by date of birth: अपने दम पर तरक्की पाते हैं मूलांक 3 वाले लोग, परिवार को देते हैं हर खुशी

Published : Jun 17, 2022, 11:06 AM IST
Nature by date of birth: अपने दम पर तरक्की पाते हैं मूलांक 3 वाले लोग, परिवार को देते हैं हर खुशी

सार

न्यूमरोलॉजी के माध्यम से हम किसी भी व्यक्ति के संभावित भविष्य के बारे में आसानी से जान सकते हैं। वर्तमान में अंक ज्योतिष बहुत ही प्रचलित विधा है। हालांकि ये पश्चिमी देशों से हमारे देश में आई है, लेकिन भारत में भी इसे मानने वाले काफी लोग हैं। इसका जनक कीरो को माना जाता है।  

उज्जैन. कीरों ने अपने पुस्तकों में अंक ज्योतिष के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 का प्रतिनिधि ग्रह बृहस्पति यानी गुरु ग्रह है। इस मूलांक वाले लोगों पर इस ग्रह का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिलता है। इनका झुकाव धर्म और आध्यात्म की ओर अधिक रहता है। आगे जानिए मूलांक 3 वाले लोगों के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी 10 खास बातें… 

1. बृहस्पति से प्रभावित होने के कारण इनकी हाइट मध्यम होती है। आंखें चमकदार और चेहरा तेजस्वी रहता है। जो इनके प्रतिभाशाली होने का प्रमाण देता है।

2. इस मूलांक वाले लोगों की बुद्धि काफी तेज होती है क्योंकि इन पर गुरु ग्रह का प्रभाव अधिक होता है। अपने अपने बुद्धि कौशल के बल पर तरक्की करते हैं और शिखर तक पहुंचते हैं।

3. इनके मन में दूसरों के प्रति दया भाव अधिक होता है। इनका स्वभाव कोमल होता है और ये सभी लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये किसी पर भी अपना निर्णय नहीं थोपते।

4. ये न्यायप्रिय होते हैं और सत्य के साथ खड़े होते हैं। अगर किसी दूसरे के साथ भी अन्याय हो रहा है तो इनसे देखा नहीं जाता और ये उसकी हर संभव मदद करने को तैयार रहते हैं।

5.  मूलांक 3 वाले लोग अच्छे काउंसलर हो सकते हैं क्योंकि ये दूसरों का मस्तिष्क अच्छे और पॉजिटिव विचारों से भरने की क्षमता रखते हैं। ये लोग अच्छे दार्शनिक भी हो सकते हैं।

6. ये लोग धर्म-कर्म में जितना विश्वास रखते हैं, उतने ही मनी माइंडेड भी होते हैं। ये हर कार्य में अपना फायदा पहले देखते हैं। बिना फायदे के ये कोई काम नहीं करते। 

7. ये अपने परिवार को हर खुशी देने की कोशिश करते हैं और इसीलिए पैसा भी कमाते हैं, लेकिन कई बार ये पैसा कमाने के लिए गलत रास्ते पर भी चल पड़ते हैं। ये इनकी गलती होती है।

8. यह लोग एजुकेशन फील्ड में सफलता प्राप्त करते हैं और सरकारी नौकरी में भी बड़े पद तक पहुंचते हैं। अपने काम को लेकर यह बहुत प्रोफेशनल होते हैं।

9. ये खाने के शौकीन होते हैं, इस वजह से इनका वज़न बहुत जल्दी बढ़ जाता है। अपने जीवनकाल में इन्हें गले, फेफड़े, चर्मरोग, शुगर जैसी बीमारियां होने के खतरा बना रहता है।

10. बृहस्पति को मजबूत करने और इससे शुभ फल पाने के लिए इन लोगों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए और चंदन का तिलक लगाना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

Nature by date of birth: दिखने में आकर्षक होते हैं मूलांक 2 वाले लोग, इन चीजों के बिजनेस में पाते है सफलता


Nature by date of birth: किस्मत के धनी होते हैं इन 4 तारीखों पर जन्में लोग, ये बनते हैं बड़े लीडर या अधिकारी

 

PREV

Recommended Stories

जन्मदिन में 1 नंबर का क्या है महत्व? जानें B'day में बार-बार 1 आने का मतलब क्या होता है?
Birth Date Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग होते हैं काम चोर, जीते हैं आलस भरी जिंदगी!