वर्तमान में भविष्य जानने की कई विधाएं प्रचलित हैं। न्यूमरोलॉजी (Numerology) भी उनमें से एक है। ये विधा पूरी तरह व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ पर निर्धारित होती है।

उज्जैन. जन्म तारीख के आधार पर व्यक्ति का मूलांक निकालकर उसके नेचर और फ्यूचर के बारे में जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है उनका मूलांक 2 होता है, क्योंकि इन सभी संख्याओं का जोड़ 2 होता है। इस मूलांक का प्रतिनिधि ग्रह चंद्रमा को माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा की प्रकृति शीतल और शांति होती है। ठीक ऐसा ही नेचर इस मूलांक वाले लोगों का भी होता है। ये लोग दिखने में भी काफी आकर्षक होते हैं। आगे जानिए मूलांक 2 वाले लोगों से जुड़ी 10 खास बातें…

1. मूलांक 2 वाले लोगों में नेतृत्व करने का गुण जन्म से होता है। अगर यह कहा जाए कि इन लोगों में अपने समकक्ष लोगों से अधिक समझदारी होती है तो गलत नही होगा।

2. इनके मुख मंडल पर चंद्रमा के कारण एक अलग ही चमक होती है, जो लोगों को इनकी ओर आकर्षित करती है। स्त्री हो या पुरुष ये दिखने में बहुत ही सुंदर होते हैं।

3. इस मूलांक वाले लोग अपने जीवन में कई विदेश यात्राएं करते हैं। इनका विदेशों में कारोबार भी होता है। कई बार तो पढ़ाई के लिए भी विदेश जाते हैं।

4. बिजनेस की बात की जाए तो ये ज्वेलरी, गारमेंट, शेयर मार्केट के क्षेत्रों में अच्छी खासी सफलता प्राप्त करते हैं। 

5. ये स्वयं तो आकर्षक होते ही हैं, साथ ही ये विपरीत लिंग की खूबसूरती की ओर भी जल्दी ही आकर्षित हो जाते हैं। ये बात इन्हें कई बार मुसीबत में भी फंसा सकती है। 

6. इस मूलांक वाले लोग वैसे तो समझदार होते हैं कि इनके निर्णय लगातार बदलते रहते हैं। ये किसी एक बात पर टिक कर नहीं रहते। इस कारण इन्हें तनाव की स्थिति का भी सामना करना पड़ता है। 

7. छोटी-छोटी बातों का ज्यादा तनाव ले लेने के कारण ये मानसिक रोगों का शिकार भी हो जाते हैं। हालांकि ये इस स्थिति से जल्दी ही बाहर भी आ जाते हैं।

8. मूलांक 2 चंद्रमा से संबंधित होने के कारण, इन लोगों का स्वभाव बहुत ही शांत होता है। इन्हें आसानी से गुस्सा नहीं आता।

9. इनका पारिवारिक जीवन वैसे तो ठीक रहता है, लेकिन बार-बार निर्णय बदलते रहने से कई बार छोटी-मोटी नोंक-झोंक होती रहती है।

10. शुभ फल पाने के लिए मूलांक 2 वाले लोगों को चांदी के गिलास में पानी पीना चाहिए और सोमवार गाय के कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

Nature by date of birth: किस्मत के धनी होते हैं इन 4 तारीखों पर जन्में लोग, ये बनते हैं बड़े लीडर या अधिकारी

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred