Nature by date of birth: प्रेम विवाह में विश्वास रखते हैं मूलांक 4 वाले लोग, जो चाहते हैं वो पाकर ही रहते हैं

Published : Jun 19, 2022, 05:15 PM IST
Nature by date of birth: प्रेम विवाह में विश्वास रखते हैं मूलांक 4 वाले लोग, जो चाहते हैं वो पाकर ही रहते हैं

सार

अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी एक आधुनिक विज्ञान है, जिससे किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इसमें भी अंकों का संबंध ग्रहों से होता है और इसी के आधार पर भविष्य की गणना और नेचर से जुड़ी बातें तय की जाती हैं।

उज्जैन. नंबरों के हिसाब से व्यक्ति के स्वभाव और हाव-भाव में परिवर्तन होते हैं ,जिन्हें हम अंक ज्योतिष में मूलांक कहते हैं। जिन्हें जन्म के आधार पर 1 से लेकर 9 तक माना जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है जैसे 13 और 22 तारीख का योग 4 होता है। आगे जानिए अंक 4 वालों के नेचर और फ्यूचर से जुड़ी 10 खास बातें…


1. जिन लोगों का मूलांक 4 होता है, वे बिल्कुल मस्त मौला टाइप के होते हैं यानी इन्हें किसी भी बात की चिंता नहीं होता, ये बिल्कुल बिंदास होते हैं और बेहद ही मजेदार और हंसी-मजाक वाले होते हैं।

2. इन्हें लोगों के बीच में खुशियां बांटना पसंद होता है, लेकिन किसी के साथ अपना दुख शेयर नहीं करते। ये अपनी परेशानियां खुद ही दूर करते हैं।  

3. ये अपने फैसले बहुत सोच समझ कर लेते हैं। इसके लिए इन्हें काफी समय भी लगता है। कई बार इसी चक्कर में हाथ आया मौका भी इनके हाथ से निकल जाता है।

4. दिखने में ये आकर्षक होते हैं, जिससे इनके कई अफेयर भी होते हैं। ये प्रेम विवाह पर यकीन रखते हैं। ये लव लाइफ के लिए बहुत ही चूजी होती हैं।

5. इस अंक वाले लोग अपने काबिलियत से काफी तरक्की करते हैं। हालांकि इनके पास पैतृक धन भी होता है। पैसों को लेकर ये दूसरों पर विश्वास नहीं करते।

6. पैसा इनका पास आता तो बहुत है, लेकिन टिकता नहीं है। ये किंग साइज लाइफ जीने के चक्कर में काफी खर्चीले भी होते हैं और खूब एंजाय करते हैं।

7. इस मूलांक वाले लोगों से हमेशा दोस्ती करनी चाहिए क्योंकि ऐसे लोग कभी भी आपका मनोबल गिरने नहीं देते हैं।

8. इस मूलांक वालें लोगों को बिजनेस में सफलता पाने के चांस कम रहते हैं। इन्हें कई लोगों से धोखा मिलने के भी आसार रहते हैं।

9. मूलांक 4 वाले लोग हर विषय के अच्छे जानकार होते हैं। ये लोग घमंडी और उपद्रवी होते हैं। हालांकि कई बार ये अपने काम से दूसरों को प्रभावित करते हैं।

10. इस मूलांक वालों पर राहु का प्रभाव रहता है। जिसके कारण अचानक कोई घटना घटित होने के आसार रहते हैं। ये लाइफ में हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं।


ये भी पढे़ं

Nature by date of birth: अपने दम पर तरक्की पाते हैं मूलांक 3 वाले लोग, परिवार को देते हैं हर खुशी


Nature by date of birth: दिखने में आकर्षक होते हैं मूलांक 2 वाले लोग, इन चीजों के बिजनेस में पाते है सफलता

Nature by date of birth: किस्मत के धनी होते हैं इन 4 तारीखों पर जन्में लोग, ये बनते हैं बड़े लीडर या अधिकारी

 

PREV

अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News

Recommended Stories

January Born Personality: कैसा होता है जनवरी में जन्मे लोगों का नेचर-फ्यूचर? जानें अंक ज्योतिष से
Ank Rashifal 2026: बर्थ डेट से जानें किसके लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक अंक राशिफल