Numerology Horoscope 2022 अंक 2 का राशिफल: शांत प्रकृति के होते हैं इस अंक के लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है उनका मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 का प्रतिनिधि ग्रह होता है चंद्र। चंद्र की प्रकृति शांत, शीतल और चांदनी फैलाने की होती है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 9:24 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:55 AM IST

उज्जैन. इसी कारण मूलांक 2 वाले स्त्री-पुरुष भी शांत प्रकृति के होते हैं। ये स्वयं तो खूबसूरत होते ही हैं, दूसरे सुंदर व्यक्ति या किसी भी अन्य खूबसूरत वस्तु के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। हालांकि यह इनका गुण है, लेकिन कई बार इसी गुण के कारण ये दिक्क्त में भी पड़ जाते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य व अंक शास्त्र विशेषज्ञ पं. मनीष शर्मा से जानिए अंक 2 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022…

जनवरी
माह के शुरुआत में ही अत्यधिक कार्य होने से व्यस्तता रहेगी किंतु सफलता पूर्वक सभी को निपटाने में सक्षम होंगे। आपका अहम कई मामलों में बाधक बन सकता है। समय एवं लोगों की उपयोगिता को समझकर उचित निर्णय लेने से लाभ होगा। माह मध्य में लाभ वृद्धि हर्ष दायक होगी एवं योजनाबद्ध कार्य होंगे।

प्रोफेशन: कार्यों में सुधार होगा एवं आप कार्य स्थल पर उपेक्षा का शिकार भी हो सकते है। ध्यान भंग न होने दें।

शिक्षा: स्वयं पर ध्यान देना ज्यादा आवश्यक है। अति आत्मविश्वास घातक हो सकता है। परिणामों को पक्ष में करने के लिए मेहनत करें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माहांत में परिवार के किसी सदस्य को ज्वर संबधी समस्या हो सकती है।

प्रेम: प्रेम प्रसंगों से दूर रहना ही श्रेष्ठ होगा। जीवन साथी से कुछ मामूली मतभेद हो सकते हैं।

करने योग्य: शिवलिंग पर जल मिश्रित दूध या दही से अभिषेक करें।


फरवरी
जमीन-जायदाद से लाभ एवं न्यायालयादि एवं अन्य विवादों में विजय प्राप्ति का संकेत है। धन की उपलब्धता भी आसानी से होगी एवं रूके हुए कार्यों में तेजी आएगी। महीने के मध्य में विरोधियों के प्रबल होने से कुछ कठिनाई उत्पन्न हो सकती है एवं व्यय में भी वृद्धि होगी। गोपनीय बातों के उजागर होने से परेशानियां बढ़ेंगी। समस्या समाधान के लिए निकटवर्तियों का सहयोग नही मिलेगा।

प्रोफेशन: मनगंढत कार्यों से उचित है सलाह लेकर कार्य करें अन्यथा वरिष्ठों के कोप का शिकार होना पड़ सकता है। निवेश में सावधानी रखें।

शिक्षा: परिणाम पक्ष में रहेगें एवं सफलताएं मिलेंगी। पूर्व की योजनाएं सफल होंगी।

स्वास्थ्य: मास के मध्य में स्वास्थ्य संबधी समस्याएं हो सकती हैं। पैरों में दर्द के अलावा सरदर्द एवं मुंह में छाले हो सकते हैं।

प्रेम: प्रेम प्रसंगों में सावधानी रखें। अति दिखावा नुकसानदायक हो सकता है। सीमा में रहना श्रेष्ठ होगा।

करने योग्य: शंकर जी को घी का दीपक लगाएं।

 

मार्च
व्यय की अधिकता विचलित कर सकती है किंतु समय पक्ष का बना हुआ है। जो आय के साधनों को मजबूत रखेगा। माह की शुरुआत में आशंकित करने वाली सूचनाएं खिन्नता उत्पन्न करेगी किंतु धीरे-धीरे स्थितियों में सुधार होता जाएगा। परिवार से वैचारिक मतभेद एवं असहयोग बनेगा। माह का मध्य एवं अंत सुखद रहेगा। कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है। आवक अच्छी बनी रहेगी। कार्य में संपन्नता रहेगी।

प्रोफेशन: उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संतुष्टि नही रहेगी। सीनियरों का अपमान नुकसानदायक होगा। कीमती धातुओं में निवेश लाभ देगा।

शिक्षा: अव्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। मन भी विचलित रहेगा एवं अपेक्षाकृत परिणाम मिलने में संदेह रहेगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। आलस्य एवं कमजोरी महसूस करेगें।

प्रेम: सूचनाओं में गड़बडी़ से साथी से विवाद हो सकता है। जीवन साथी से तनाव रहेगा।

करने योग्य: हनुमानजी को नारियल चढ़ावें।


अप्रैल
आराम से कार्य करने की प्रवृत्ति को छोडकर आपको तेजी से कार्य करने होगें, क्योंकि अभी समय आपके पक्ष का है। निरंतर सफलताएं मिलती रहेंगी एवं योजनाओं का पूर्ण रूप से कार्यान्वन करने में सफल होंगे। संतान एवं परिवार से खुशियां प्राप्त होंगी। अनावश्यक निर्माण कार्यों में व्यय होने की संभावना है। धन एवं मकान संबंधी समस्यों का हल महीने के अंत में होने की संभावना है। किसी की मदद के लिए अपने प्रभाव का उपयोग छवि को नुकसान पंहुचा सकता है।

प्रोफेशन: स्वयं की कोई गलती तरक्की में बाधक बन सकती है। योग्यता की अनदेखी में अपना आपा न खोए, संयम रखें। निवेश जोखिम पूर्ण होगा।

शिक्षा: अतिविस्तार से बेहतर है आप लक्ष्य सीमित रखें। इससे जोरदार सफलता मिलेगी। परिणाम पक्ष में रहेगें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की कोई बाधा नही होगी। मामूली पैरों में दर्द होगा।

प्रेम: जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। साथी के साथ यात्रा का योग बन सकता है।

करने योग्य: श्रीसीता-रामजी का दर्शन करें।


मई
संयोग धनदायक योग बना रहा है। अप्रत्याशित शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी एवं अटके कार्य संपन्न होंगे। आपकी कार्य प्रणाली दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विचारों में सकारात्मकता एवं औजस्विता रहेगी। धन, मकान, संतान संबधी समस्याओं का अंत होगा एवं पिता से सहायता एवं वात्सल्य प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है।

प्रोफेशन: व्यापारिक यात्रा सफलता दिलाने वाली होगी। विरोधी का प्रयास विफल करने में सफल होंगे। आर्थिक सफलता के योग उत्तम बनेगें।

शिक्षा: अप्रत्याशित सफलता मिलने का योग है। संदेहों को दूर कर आगें बढें, बेहतर परिणाम प्राप्त करेगें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मन में प्रसन्नता एवं उत्साह बना रहेगा। एड़ी में दर्द हो सकता है।

प्रेम: पुराने साथियों से मिलने का योग है। जीवन साथी का व्यवहार प्रेमपूर्ण एंव सहयोगात्मक रहेगा।

करने योग्य: श्री कृष्णजी को मिश्री का भोग लगाएं।


जून
स्वयं पर भरोसा कई समस्याओं के निपटाने में आपको सक्षम बनाएगा। परिवार में वैचारिक टकरावों पर रोक लगने से सुख एवं शांति का वातावरण निर्मित होगा। पार्टनर्स की कई  व्यापारिक गोपनीय बातों के खुलने से छुपी हुई नुकसान पहुचाने वाली जानकारियां प्राप्त होंगी एवं संभलने का मौका मिलेगा। पूरे माह भर में कार्य की अधिकता रहेंगी एवं कई उतार चढ़ावों के बाद अंत में धन संबंधी लाभ होने से राहत मिलेगी।

प्रोफेशन: स्थानांतरण का योग बना हुआ है। साथ ही तरक्की भी होगी व्यापार में नई योजनाएं प्राप्त होंगी।

शिक्षा: सफलतादायक परिणाम मिलेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा एवं कला एवं विज्ञान संबंधी विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा। आंखों एवं सर में दर्द के अलावा किसी विशेष परेशानी के होने की संभावना नही है।

प्रेम: प्रेम प्रस्तावों को प्रस्तुत करने में सफलता मिलेगी। जीवन साथी का व्यवहार अनुकूल रहेगा। उपहार की प्राप्ति होगी।

करने योग्य: गरीब को अन्न का दान करें एवं हनुमानजी का दर्शन करें।


जुलाई
बुजुर्गों के साथ अनावश्यक विवाद निर्मित हो सकता है, जिससे आपको पछतावा होगा। स्वयं पर नियंत्रण नही होने से कई तरह की कठिनाइयों को स्वयं उत्पन्न कर लेंगे। शुरुआत में आवश्यक कार्यों को टालने का प्रयास करें एवं माह में मध्य में जरूरी मेल-जोल करें। संदिग्ध गतिविधियों वालों से दूर रहने का प्रयास करें एवं चतुराई से विचारकर कार्य करें। इससे आर्थिक हानि से बच सकते हैं।

प्रोफेशन: स्वयं के अतिउत्साह से अधिकारीयों में आपका पक्ष कमजोर होगा। नियंत्रण रखें एवं व्यापारिक यात्राएं टालने का प्रयास करें।

शिक्षा: शनि की स्थिति उच्च शिक्षा पाने वालों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगी। प्रतियोगिताओं में उत्तम परिणाम मिलेंगे।

स्वास्थ्य: कमजोरी एवं पेट दर्द की समस्याएं रह सकती है। अत्यधिक क्रोध से पित्त बढऩे की संभावना है।

प्रेम: अति महत्वकांक्षा साथी के साथ टकराव उत्पन्न कर सकती है। प्रेम संबंधों मे निराशा रहेंगी।

करने योग्य: गाय को हरा चारा एवं गुड़ खाने को दें।


अगस्त
आरंभ में संतान से सुख एवं सहयोग मिलेगा। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। आय भी अच्छी बनीं रहेगी। कार्य समय पर संपन्न होंगे। माह के मध्य में व्यय की वृद्धि संभव है। यात्रा को टालने का प्रयास करें। माहांत में प्रसन्नता एवं समृद्धि रहेगी। सुखद आश्चर्यजनक समाचार मिलेंगे। आय उन्नत रहेंगी एवं हर कार्य में सफलता की प्राप्ति भी होंगी। दोस्तों से सहयोग की प्राप्ति होगी।

प्रोफेशन: अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए नए सौदे लाभकारी होंगे।

शिक्षा: योग्यता साबित करने में कामयाब होंगें। क्षेत्र का विस्तार होगा।

स्वास्थ्य: पैरों में दर्द एवं अपच जैसी समय हो सकती है।

प्रेम: प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिलने में संदेह है। प्रयास विफल हो सकते है।

करने योग्य: पार्वतीजी को हल्दी मिश्रित जल से स्नान कराएं।


सितंबर
माह का आरंभ मंद गति से होगा। कार्य के प्रति उदासीनता बन सकती है एवं प्रयासों के बावजूद लक्ष्य प्राप्त करने में संदिग्धता बनी रहेगी। माह के मध्य में व्यस्तता में वृद्धि होगी एवं कई प्रकार के कार्य एक साथ करने पड़ सकते हैं। संसाधनों से मुश्किल बढऩे की संभावना है। शत्रुओं की शक्ति बढऩे से चिंता रहेंगी, लेकिन घबराने को कोई जरूरत नहीं है। समय आपके पक्ष में बने रहेगा। छोटी-मोटी समस्याएं बनी रहेंगी।

प्रोफेशन: कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के विवाद से बचें एवं लालच भरे निवेश से सावधान रहें।

शिक्षा: आशाजनक परिणाम मिलने में संदेह है। मेहनत ज्यादा करनी होगी।

स्वास्थ्य: सचेत रहें। आरोग्य प्राप्ति होगी। अनियमित दिनचर्या से बचें।

प्रेम: चातुर्य एवं अस्वभाविक प्रेम प्रकट नही करें। व्यवहार दूसरों को विचलित कर सकता है।

करने योग्य: हनुमानजी को तेल का दीपक लगाएं।


अक्टूबर
मास के आरंभ में स्वयं की गलती से आर्थिक मामलों में कठिनाई उबर सकती हैं, व्यर्थ दूसरों को दोष देने में समय की बर्बादी होंगी एवं हानि बढ़ सकती है। अत: अन्यों की सलाह पर ध्यान न दें एवं सावधानी से निर्णय लें। महीने के मध्य में योजनाएं सफल होंगी एवं आय में वृद्धि होंगी। हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। महीने के अंत में स्थितियों में कुछ सुधार होगा एवं शांति का अनुभव करेंगें। आगामी योजनाओं पर किसी से चर्चा नही करें।

प्रोफेशन: धैर्य से कार्य करें। किसी नई योजना में शामिल किया जा सकता है। व्यापार में स्थायित्व रहेगा।

शिक्षा: प्रिय विषय में ही कमजोरी रहेगी। लक्ष्य को प्राप्त करनें में संदेह रहेगा।

स्वास्थ्य: खान-पान में सतर्कता रखें, त्वचा रोग संबधी समस्या हो सकती है।

प्रेम: साथी से मतभेद हो सकता है। क्रोध जीवन में तनाव बना सकता है।

करने योग्य: तुलसी के पत्ते का सेवन बुधवार को करें।


नवंबर
आरंभ में आध्यात्मिक अध्ययन की ओर रुझान बढ़ेगा। विरोधियों को परास्त करने में सफलता मिलेगी। आय अच्छी बनी रहेगी। माह के मध्य में भी सुख शांति का अनुभव करेंगे। कार्य समय पर होते रहेंगे। माहांत में अचानक धन प्राप्ति योग बनने के साथ ही वाहन प्रयोग में सावधानी रखना होंगी। कार्य की अधिकता रहने से अन्यों का सहयोग लेना होगा। भाग्य प्रबल बना रहेगा एवं जीवन में सुख शांति का अनुभव करेंगे। न्यायालयीन संबंधी मामलों में चिंता हो सकती है।

प्रोफेशन: स्थानांतरण के साथ तरक्की के योग भी बन रहे हैं। नए सौदे लाभकारी होंगे।

शिक्षा: सुखद परिणामों की प्राप्ति होगी। खुद की समीक्षा आवश्यक है।

स्वास्थ्य: पेट मे जलन एवं मुंह में छाले जैसी समस्याएं हो सकती है।

प्रेम: कलह योग को टालने के लिए क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं संबधों में सुधार हेतु तत्पर रहें।

करने योग्य: शिवलिंग पर जल अर्पण करें।


दिसंबर
माह के आरंभ में अतिआत्मविश्वास हानिकारक हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें एवं गोपनीय बातों को प्रकट नही करें। अनर्गल बातों का भी त्याग करना उत्तम होगा। सलाहकारों के साथ उचित व्यवहार आगे की मुश्किलों से बचने में सहायक होगा। माह के मध्य में आय में सुधार बना रहेगा। विवादित मामलों में विजय की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यक्रमों मे सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। माहांत में धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। शुभ समाचार मिलेगें। कार्य समय पर होंगे।

प्रोफेशन: व्यापार उत्तम रहेगा। नई योजनाओं में सफलता प्राप्त करेंगे।

शिक्षा: आाशाजनक सूचनाएं मिलेंगी। योग्यतानुसार सफलता प्राप्त होगी।

स्वास्थ्य: वायु तंत्र में गडबडी हो सकती है। जी घबराना एवं चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है।

प्रेम: साथी का साथ एवं सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से खुशियां प्राप्त होंगी।

करने योग्य: देवी महाकाली का दर्शन करें। 
 

अन्य अंक वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Numerology Horoscope 2022 अंक 1 का राशिफल: शानदार लीडर और महत्वाकांक्षी होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 3 का राशिफल: बुद्धिमान और सच बोलने वाले होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 4 का राशिफल: आय बढ़ेगी और योजनाएं भी सफल होंगी

Numerology Horoscope 2022 अंक 5 का राशिफल: पैसों के मामले में बहुत चतुर होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 6 का राशिफल: धनवान और स्मार्ट होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 7 का राशिफल: तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्याओं में माहिर होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 8 का राशिफल: रहस्यमयी होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 9 का राशिफल: भूमि और भवन के स्वामी होते हैं इस अंक के लोग

Share this article
click me!