Numerology Horoscope 2022 अंक 8 का राशिफल: रहस्यमयी होते हैं इस अंक के लोग

अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 अंक तक प्रत्येक अंक के साथ एक-एक ग्रह को जोड़ा गया है। इनमें अंक 8 का संबंध शनि से बताया गया है। जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को होता है उनका मूलांक 8 होता है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 1:03 PM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:56 AM IST

उज्जैन. अंक ज्योतिष में मूलांक 8 वाले व्यक्तियों को सबसे ज्यादा रहस्यमयी कहा गया है। इन लोगों को कोई नहीं समझ सकता। ये कब क्या कर बैठें, इनके मन में क्या चल रहा है उसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। मूलांक 8 वाले स्त्री-पुरुषों के मित्र भी बहुत कम संख्या में होते हैं और ये कभी किसी को अपना राज नहीं बताते। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य व अंक शास्त्र विशेषज्ञ पं. मनीष शर्मा से जानिए अंक 8 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022…

जनवरी
माह के आरंभ में आय में वृद्धि एवं जमीन से लाभ होगा। कार्य में उन्नति एवं सहयोग की प्राप्ति होंगी। 5 से 15 जनवरी को भाइयों से सहयोग एवं अपने कार्य से तारीफ प्राप्त करेंगे। आय सामान्य बनी रहेगी। नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा। किसी प्रतिष्ठित एवं काम के व्यक्ति से मुलाकात होगी। 16 से 25 जनवरी के बीच परिवार का साथ मिलेगा एवं अतिथि आगमन हो सकता है। संभलकर रहना होगा। दुख भरा समाचार ज्ञात होगा। व्यय होगा एवं अकेले कहीं जाने से बचें। 26 से 31 जनवरी के बीच सब अनुकूल हो जाएगा।

प्रोफेशन: अनजानों से सावधान रहें एवं लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी में विघ्न आ सकता है। अधिकारी भी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं।
 

विद्यार्थी: प्रायोगिक परिक्षाओं में आगे रह सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत बढ़ानी होगी। प्रतियोगिता में विजय प्राप्त होगी।

स्वास्थ्य: त्वचा संबंधी समस्याएं एवं रक्तचाप हो सकता है। मुख में चोट एवं पैर में भी मोच संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

प्रेम: प्रेमी साथी से मधुर संबंध रहेंगे एवं वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा। कुंवारों को विवाह प्रस्तावों में विलंब रहेगा।

क्या करें: दुर्गाजी को खीर का भोग लगाएं।


फरवरी
माह के आरंभ में भाग्य का साथ एवं आय की प्राप्ति होगी। न्यायालयीन कार्यों में पक्ष मजबूत होगा एवं नए कार्य भी प्राप्त होंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं कार्य स्थल पर मन अनुसार वातावरण रहेगा। विवाहित महिलाओं को संतान संबंधी अज्ञात चिंताएं हो सकती हैं। जमीन से लाभ के आसार हैं। 20 तारीख तक किसी विशेष प्रकार की समस्याएं आने की संभावना नही है। 21 के बाद के आरंभ के साथ खर्च की वृद्धि एवं अन्य परेशानियां हो सकती हैं। वाहन से समस्याएं हो सकती हैं। आय कम होंगी एवं नए विवाद हो सकते हैं। माहांत भी परेशानी भरा हो सकता है।

प्रोफेशन: नई तरह का काम करने का मन होगा एवं नए व्यापारिक आमंत्रण प्राप्त होंगे।

शिक्षा: गणित एवं भौतिक में समस्याएं आ सकती है। शिक्षक मदद करेंगे।

स्वास्थ्य: उल्टे हाथ में दर्द होगा एवं पेट में भी समस्या रह सकती है।

प्रेम: साथी के साथ संयम से रहें। वैवाहिक साथी को नियम थोपने से विवाद हो सकता है।

क्या करें: गणेशजी को घी का दीपक एवं श्वेत पुष्प अर्पण करें।


मार्च
माह के आरंभ में कुछ कठिनाई आ सकती है। 5 तारीख से बेहतर स्थितियां हो जाएंगी। कार्य की अधिकता रहेगी एवं सभी से सहयोग प्राप्त होगा। 12 से 18 तारीख को कार्यस्थल पर संभलकर रहना बेहतर होगा एवं साझेदारों से भी सावधान रहें। अनावश्यक व्यय होंगे एवं कार्य में बाधाएं आएंगी। न्यायालयीन मामलों में परेशानी आएगी। माहांत में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। आय के मामले पक्ष के रहेंगे एवं योजनाओं में सफलता प्राप्त होंगी। 26 से 31 मार्च का समय चिंता बढेगी। बेकार समय नष्ट होगा।

प्रोफेशन: निवेश से दूर रहें एवं व्यापार में सतर्कता बरतें। अधिकारी को प्रसन्न रखना होगा। नौकरी में बदलाव नही करें।  

शिक्षा: विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार होगा एवं बेहतर परिणाम देने का आत्मविश्वास बनेंगा। पढ़ाई में मन लगा रहेंगा।  

स्वास्थ्य: पेट एवं आंख में समस्या हो सकती है। नींद अधिक आएंगी। गर्दन एवं घुटनों में दर्द की समस्याएं हो सकती है।  

प्रेम: प्रेमी साथी से अनबन होंगी एवं जीवन साथी से सहयोग मिलेगा।

क्या करें: सूर्य को तिल मिश्रित जल से अर्ध्य प्रदान करें।


अप्रैल
माह के आरंभ में कार्य समय पर बनते जाएंगे। विशेष सफलता भी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी एवं योग्यतानुसार कार्य प्राप्त होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा। पुश्तैनी संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा हो सकता है। योजनाएं सफल होगी एवं बंधुओं का सहयोग प्राप्त होंगा। 12 से 20 के मध्य दिन चिंताजनक हो अनावश्यक व्यय होंगे एवं बेकार के कार्यों में समय की बर्बादी होगी। यात्रा में परेशानी हो सकती है। 21 के बाद के दिन अच्छे होगे एवं माहांत भी बेहतर रहेगा। अटके धन की प्राप्ति हो सकती है।

प्रोफेशन: नए व्यापार की ओर अग्रसर होंगे एवं नौकरी में सफलता प्राप्त होगी।

शिक्षा: पढ़ाई में निरंतरता रहेंगी एवं शिक्षकों से प्रोजेक्ट बनाने में सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य: आलस्य दूर होगा एवं पेट, जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है।

प्रेम: प्रेमी साथी से निराशा का भाव रहेंगा एवं जीवन साथी से तनाव बन सकता है।

क्या करें: हनुमानजी को तेल का दीपक लगाएं।


मई
आरंभ में परेशानियों का हल खोजने में सफल होंगे। विदेश की यात्रा करने वालों को समस्याएं आ सकती है। मजाक करने से बड़ा विवाद हो सकता है। राजनीतिज्ञों को संभलकर रहना होगा। आय बेहतर बनी रहेगी एवं कार्य की अधिकता भी रहेंगी। 11 से 20 तारीख के मध्य में विरोधियों को कम समझना गलती होगी। आय के मामलों में सुधार रहेगा, किंतु व्यय भी तेजी से होगा। अनावश्यक विवाद भी आ सकते हैं। उसके बाद का समय शांतिपूर्वक व्यतीत होगा। कार्य में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी एवं नए वाहनादि खरीदने का मन बन सकता है। योजनाएं सफल होगी। सहयोग की प्राप्ति भी होगी।

प्रोफेशन: व्यापार में समकक्ष परेशान करेंगें एवं नौकरी में प्रतिस्पर्धा ज्यादा रहेंगी।

शिक्षा: गणित, विज्ञान में समस्याओं को अंत होगा। प्रायोगिक परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिणाम अच्छे प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्य: गर्दन में दर्द एवं कफ की समस्या हो सकती है। लोहे से चोट का भय रहेगा। आलस्य एवं अपच की समस्याएं रहेगी।

प्रेम: प्रेमी साथी से सहयोग प्राप्त होगा एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें: शिवलिंग पर सुंगधित द्रव्य अर्पण करें।


जून
आरंभ में समय की अनुकूलता बड़ी सफलताएं दिला सकती है। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा एवं यात्रा भी हो सकती है। आर्तिक आधार मजबूत होगा एवं परिवार में मांगलिक खुशी की प्राप्ति होगी। विवादास्पद मामलों में सफलता प्राप्त होगी। नए लाभकारी संपर्कों की प्राप्ति होगी एवं आश्चर्यजनक सुखद सूचनाएं मिलेगी। अतिआत्मविश्वास भारी पड़ सकता है। सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएंगी। अनचाहें लोगों से संपर्क करना पड़ सकता है। संतान से विवाद हो सकता है।

प्रोफेशन: व्यापार एवं नए निवेश से लाभ होगा एवं नौकरी में तरक्की के मौके प्राप्त होंगे।

शिक्षा: ज्यादा समय बेकार कार्यों में व्यय हो सकता है। अध्ययन से ध्यान भंग होगा।

स्वास्थ्य: दांत में दर्द एवं पेट की समस्याएं हो सकती है। नींद की अधिकता रहेगी। कंधों में दर्द होगा।

प्रेम: प्रेम में सफलता मिलेगी एवं जीवन साथी से संवाद कम हो सकता है।

क्या करें: महाकाली को मावे का भोग लगाएं।


जुलाई
आरंभ में कठिनाई आ सकती है। कार्य में बाधा एवं आय की कमी रहेगी। सहयोग प्राप्त नही हो पाएंगा। आय में भी गिरावट रहेगी। अनावश्यक तनाव रहेगा। 11 से 20 के मध्य आय में वृद्धि होगी एवं प्रसन्नता प्राप्त होगी। स्थायी धन संपत्ति में लाभ के आसार है। यात्रा का योग है। 21 से 25 बड़ी सफलताएं मिल सकती है। 26 से 28 में सबकुछ होकर भी मन में निराशा का भाव हावी हो सकता है। कार्यों में मेहनत अधिक होंगी। 29-30 को धन की प्राप्ति संभव है। यात्रा हो सकती है।

प्रोफेशन: व्यापार उत्तम रहेगा एवं कृषि कार्य वालों को लाभ होगा। नौकरी में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

शिक्षा: शिक्षक सहयोग करेंगे एवं अच्छे परिणाम लाने की मेहनत में लगन रहेगी।

स्वास्थ्य: कफादि की समस्याएं हो सकती है। गर्दन में दर्द एवं गला खराब हो सकता है।

प्रेम: प्रेमी साथी से विवाद हो सकता है। जीवन साथी अनुकूल बना रहेगा।

क्या करें: श्रीसीता-रामजी का दर्शन करें।


अगस्त
माह के आरंभ में आय में वृद्धि होंगी एवं प्रसन्नता रहेगी। भाग्य साथ रहेगा एवं संपत्ति संबंधी कार्य होंगें। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा एवं सुख की प्राप्ति होगी। माह के मध्य में व्यय की अधिकता अचानक बढ़ सकती है। कार्य में बाधा एवं सरकारी कार्यों में दिक्कते बढ़ जाएंगी। आय में भी कमी होगी। योजनाएं बदलनी पड़ सकती है। 20 तारीख के बाद से समय में सुधार होगा एवं कार्य में गति आएंगी। नए मित्र प्राप्त होंगे एवं आय में सुधार होगा। माहांत भी अच्छे दिन रहेंगे। आय बढेगी। शुभ समाचार मिलेंगे।

प्रोफेशन: व्यापार में तरक्की एवं नौकरी में अधिकारी संतुष्ट रहेंगें।

विद्यार्थी: सही दिशा प्राप्त होगी एवं शिक्षकों के सहयोग से अच्छी तैयारी होगी।

स्वास्थ्य: रक्तचाप एवं सर्दी संबंधी समस्याएं हो सकती है। चोट लगने का भय है।

प्रेम: साथी से विवाद सुलझेगा एवं नए दोस्त मिलेंगे एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें: गणेशजी को तिल के लडडू का भोग लगाएं।


सितंबर
आरंभ अच्छा मिलेगा एवं कार्यस्थल पर तालमेल बेहतर रहेगा एवं सहयोग मिलेगा। माह मध्य में आय संबंधी लाभ होगा एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संतान से सुख मिलेगा एवं यात्राएं सुखद होगी। 20 से 25 में आय में गिरावट हो सकती है एवं योजनाएं विफल हो सकती है। समीप के लोग धोखा दे सकते हैं। यह दो दिन संभलकर रहें। 26 से 30 सितंबर को पुन: अनुकूलता बन जाएंगी। पूरे दिन अच्छे से व्यतीत होंगे।

प्रोफेशन: साझेदारों से सावधान रहें एवं नौकरी में स्वयं के कार्य पर भरोसा रखें।

विद्यार्थी: सहयोग मिलने में देरी होगी एवं संसाधनों का उपयोग नही कर पाएंगे।

स्वास्थ्य: आंखों एवं नसों में समस्याएं हो सकती है। पैरों में दर्द रहेगा। घुटनों में भी दर्द होगा।

प्रेम: प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिलेगी एवं जीवन साथी अनुकूल बना रहेगा।

क्या करें: दुर्गाजी को घी दीपक लगाएं।


अक्टूबर
आरंभ में समय अनुकूल है। संतान से सुख एवं संतुष्टि प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल रहेगा। आय में सुधार दिखाई देगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति का योग है। विरोधी का शमन होगा एवं नए कार्यों की प्राप्ति होगी। माता से स्नेह मिलेगा। 11 से 20 अक्टूबर में बड़ा धन लाभ के मौके हैं। मित्रों से मदद प्राप्त होगी एवं कार्य समय पर होंगे। कार्य में गति आएगी। दूसरों के भरोसे कोई कार्य नही करें। 26 से 31 के मध्य सावधानी रखनी होगी। विवादों से बचे एवं घर से कम निकले।

प्रोफेशन: व्यापार में नए निवेश लाभदायक होंगे एवं नौकरी में परिवर्तन का योग बनेगा।

शिक्षा: शिक्षक सहयोग देंगे एवं प्रेक्टिकल में पिछडऩे का भय है। अध्ययन में रुचि कम रहेगी।

स्वास्थ्य: गर्दन एवं कमर में दर्द रह सकता है। सर्दी संबंधी रोग भी होंगे। दाढ़ भी परेशान कर सकती है।

प्रेम: प्रेमी साथी से मन उचाट होगा एवं जीवन साथी से सहयोग मिलेगा।

क्या करें: गणेशजी को दूर्वा अर्पण कर घी का दीपक लगाएं।


नवंबर
माह के आरंभ में प्रतिष्ठा बढेंगी, किंतु मन निराश रहेगा। आय के मामलों में भी अन्यों से पिछड़ सकते हैं। 12 तारीख के बाद के दिनों में आराम मिलने की संभावना है। विवादों में विजय प्राप्त होगी एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। मेहमानों का आगमन हो सकता है। 18 से 25 नवंबर को उदासी हावी रह सकती है। कार्य में विलंब रहेगा किंतु आय अच्छी बनी रहेंगी। 25 के बाद सबसे अनुकूल दिन रहेंगे। कार्य में सफलता एंव आय की प्राप्ति होगी।

प्रोफेशन: नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते हैं। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी।

विद्यार्थी: पढ़ाई में कम मन लगेगा एवं मित्रों को सहयोग भी नही मिलेगा। संसाधन की कमी रहेगी।

स्वास्थ्य: पेट में समस्याएं हो सकती हैं। पुराना रोग परेशान करेगा। दाद या अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

प्रेम: प्रेमी साथी से अनुरक्तता बढ़ेंगी एवं जीवन साथी मनोबल बढ़ाएंगा।

क्या करें: शिवजी को कच्चा दूध अर्पण करें।


दिसंबर
माह के आरंभ में किसी भी मुकाबले में मात होने के आसार है। प्रतिस्पर्धा नहीं करें। आय की दृष्टि से अच्छा रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा एवं कार्यों की सराहना भी प्राप्त होगी। यात्रा का योग है। पूरे माह सुबह के समय मन उदास रहेगा। 15 से 20 मे आय में भी कमी के साथ व्यय की अधिकता हो सकती है। अनावश्यक खर्चे भी आएंगे। 21 से 25 अच्छी स्थितियां निर्मित करेंगे। 26 से 31 को कोई परेशानी आने की संभावना नही है। परिवार का साथ मिलेगा एवं योजनाएं सफल होगी। आय भी अच्छी बनी रहेगी।

प्रोफेशन: पुराने निवेश से लाभ होगा। व्यापार उत्तम एवं नौकरी में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

शिक्षा: योजनानुसार कार्य करेंगे तो असफलता एवं अनियोजित कार्यों में सफलता मिलेगी। पढ़ाई में विघ्न रहेगा, किंतु स्वयं के बल से सुधार होगा।

स्वास्थ्य: पेट एवं कफ संबंधी समस्याएं हो सकती है। सरदर्द भी रहेगा।

प्रेम: प्रेम में सफलता एवं कुंवारों को विवाह प्रस्तावों की प्राप्ति होगी।

क्या करें: हनुमानजी को आक के पुष्प अर्पण करें। 

 

अन्य अंक वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Numerology Horoscope 2022 अंक 1 का राशिफल: शानदार लीडर और महत्वाकांक्षी होते हैं इस अंक के लोग


Numerology Horoscope 2022 अंक 2 का राशिफल: शांत प्रकृति के होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 3 का राशिफल: बुद्धिमान और सच बोलने वाले होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 4 का राशिफल: आय बढ़ेगी और योजनाएं भी सफल होंगी

Numerology Horoscope 2022 अंक 5 का राशिफल: पैसों के मामले में बहुत चतुर होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 6 का राशिफल: धनवान और स्मार्ट होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 7 का राशिफल: तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्याओं में माहिर होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 9 का राशिफल: भूमि और भवन के स्वामी होते हैं इस अंक के लोग

Share this article
click me!