Numerology Horoscope 2022 अंक 6 का राशिफल: धनवान और स्मार्ट होते हैं इस अंक के लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी शुक्र है। शुक्र की तरह ही मूलांक 6 वाले लोगों का भी व्यक्तित्व होता है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 12:20 PM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:56 AM IST

उज्जैन. शुक्र भोग विलास, भौतिक सुखों का स्वामी है इसलिए इस मूलांक वाले लोग धनवान और खूबसूरत होते हैं। इस मूलांक की कमजोरी होती है विपरीत लिंग। ये बिना सोचे समझे किसी के भी प्रति आसक्त हो जाते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य व अंक शास्त्र विशेषज्ञ पं. मनीष शर्मा से जानिए अंक 6 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022…

जनवरी
माह के आरंभ में समय अच्छा व्यतीत होगा। खर्च एवं आय बराबर रहेगी। नियत कार्य को समय पर कर पाएंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। नए संपर्क बनेंगे। 9 तारीख से ज्यादा सुधार दिखाई देगा। कार्यों में तेजी आएंगी। आय में भी वृद्धि होगी। किमती सामान का नुकसान भी हो सकता है। 15 से 20  को व्यस्तता ज्यादा रहेगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा एवं नए कार्य भी मिलेंगे। माहांत में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवार का साथ मिलेगा एवं वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पारिवारिक मित्रों से मुलाकात भी हो सकती है।

प्रोफेशन: प्रमोशन के साथ व्यापार में भी लाभकारी स्थिति बनी रहेगी। लेन-देन में सावधान रहें।

शिक्षा: अनुशासनहीनता हो सकती है। स्वयं को संभाले एवं सबका आदर करें। पढ़ाई से ध्यान भंग होगा।

स्वास्थ्य: क्रोध की अधिकता होगी एवं मन विचलित रहेगा। गिरने या टकराने से चोट लग सकती है। श्वास एवं सर्दी की समस्या के साथ थकावट भी रहेगी।

प्रेम: साथी की अनावश्यक डिमांड़ परेशान कर सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा।

क्या करें: दुर्गाजी को धूप एवं घी का दीपक अर्पण करें।


फरवरी
माह के आरंभ में आय में वृद्धि के साथ प्रसन्नता प्राप्त होगी। दूसरों की मदद करनी पड़ सकती है। कार्य में निरंतरता रहेगी एवं नए कार्य भी प्राप्त होंगे। शत्रुओं का पराभव होगा। संपत्ति के मामलें पक्ष में होने की संभावना है। मास का मध्यकाल को कुछ परेशानियां भी रह सकती हैं। व्यय की अधिकता एवं अज्ञात-भय चिंता रहेंगी। मन विचलित रह सकता है। क्रोध की अधिकता होंगी एवं संतान से विवाद भी हो सकता है।

प्रोफेशन: व्यापारिक गोपनीय बातें प्रकट होने से नुकसान का भय एवं नौकरी में स्थायित्व रहेगा।

शिक्षा: संसाधनों की कमी नही रहेंगी तथा अध्ययन के प्रति लगन रहेगी। शिक्षक अनुकूल रहेंगे।

स्वास्थ्य: अनावश्यक तनाव रह सकता है। सरदर्द एवं बुखार आने की संभावना है। सर्दी एवं पैर में चोट लग सकती है।  

प्रेम: प्रेम प्रकट के लिए समय सही नही है। जीवन साथी को मनाना पड़ सकता है।

क्या करें: महादेव को घी का दीपक समर्पित करें।


मार्च
8 तारीख तक के दिन सामान्य रहेगा। कार्य में गति रहेगी एवं आय भी होगी। उसके बाद के समय में आय तो मिलेगी, किंतु देरी से। काम बनने में अड़चनें आएंगी। डब्बा कारोबार या अन्य प्रकार का सट्टा करने वालों को बड़ा नुकसान की संभावना है। परिवार में ही मतभेद बढ़ सकता है। 20 से 23 के बीच में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। 25 से 31 तक समय अनुकूल रह सकता है। चिंताएं समाप्त होंगी। इस दिन मित्रों से मुलाकात एवं धन की प्राप्ति भी होंगी। कोई बड़ा कार्य भी हो सकता है।

प्रोफेशन: निवेश से बचें एवं नौकरी में भी अधिकारियों के अनुकूल बने रहने का प्रयास करें।

शिक्षा: मनचाही सुविधाएं प्राप्त नही होगी तथा अध्ययन के प्रति अधिक चिंता हो सकती है।

स्वास्थ्य: शीतप्रकोप, ज्वर, खांसी एवं श्वास संबंधी रोग हो सकते है। बांए दांत में दर्द होगा। बाल झडऩे की समस्याएं होंगी।

प्रेम: जीवन साथी अनुकूल रहेगा एवं प्रेम में अकेलेपन से जूझना पड़ सकता है।

क्या करें: ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै। मंत्र का जाप करें।


अप्रैल
7 तारीख तक का समय पक्ष का रहेगा। कार्य समय पर होगे। नए कार्य भी मिलेंगे। आय अच्छी बनी रहेंगी एवं अटके धन की प्राप्ति होगी। उसके बाद 14 तारीख तक असमंजस की स्थितियां रहेगी। बुरे विचार आएंगे एवं शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। आय में कमी रहेगी एवं विघ्र ज्यादा आएंगे। 16 से 24 तक का समय बहुत ही पक्ष का रहेगा। हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी एवं प्रसन्नता रहेगी। 26 से 31 तारीख तक अनावश्यक व्यय होंगे। वाहन से चोट लग सकती है। आस-पास के लोगों से विवाद हो सकता है।

प्रोफेशन:: नौकरी में प्रमोशन के साथ व्यापार में भी लाभकारी स्थिति बनेंगी।

शिक्षा: बेहतर परिणाम मिलेंगे एवं पढऩें में मन लगेगा। काम्पीटिशन वालों को विजय प्राप्त होगी।

स्वास्थ्य: पैरों एवं कंधों में दर्द रहेंगा एवं ठोकर लगने का भय भी है। सर्दी की समस्या भी हो सकती है।

प्रेम: जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। प्रेम में अत्यधिक सुंदर अनुभूतियों को प्राप्त करने का समय है।  

क्या करें: शिवजी को सूखे मेवे का भोग लगाएं।


मई
माह के आरंभ में प्रभाव तो बना रहेगा किंतु मनचाही आय नही हो पाएगी। समकक्षों से पीछे रहने का मलाल रहेगा। कार्य की गति भी धीमी रहेगी। 10 से 20 के मध्य स्थितियों में सुधार आएंगा। विरोधी का पक्ष कमजोर होगा एवं विवादों में विजय मिलेगी। कोई बड़ा काम मिलने की संभावना है। 21 से 29 मई के मध्य बेकार की चिंताएं हावी हो सकती है। 30 एवं 31 सबसे अच्छे दिन रहेंगे। आय अच्छी होगी एवं परिवार से सुख की प्राप्ति होगी।

प्रोफेशन: नौकरी में बदलाव के प्रस्ताव प्राप्त होंगे तथा कारोबारी यात्रा का योग है।

शिक्षा: परीक्षा परिणाम चिंताजनक हो सकते हैं। सुधार के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।

स्वास्थ्य: हेल्थ का ज्यादा ध्यान रखने का समय है। बाहरी खान-पान से परेशानी हो सकती है। अपच एवं वमन की शिकायत हो सकती है।

प्रेम: प्रेम प्रस्ताव में नकारात्मक हो सकता है। साथी से परेशानी बढ़ेगी।

क्या करें: हनुमानजी को केले का भोग लगाएं।


जून
माह के आरंभ में भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। कार्य में गति रहेगी एवं आय सामान्य बनी रहेगी। किसी विशेष कार्य के बन जाने से खुशी की प्राप्ति होगी। माह के मध्य में माता के प्रति चिंता रह सकती है। सुख में कमी आएंगी। कार्य में देरी होगी। 15 से 25 जून को संतान से सुख एवं खुशी की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी एवं विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। 26 से 30 पूर्णत: अनुकूल रहेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों में संलग्र होना होगा।

प्रोफेशन: नौकरी में बदलाव का समय है एवं स्थायी वालों के तरक्की का समय है।

शिक्षा: विज्ञान, गणित, लेखा की पढ़ाई वालों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। डिजाईन, फैशन वालों को कड़ी मेहनत करनी होगी।

स्वास्थ्य: नसों में खिंचाव, रक्तचाप, शुगर के मरीज परेशान हो सकते है। अनिद्रा रहेंगी। दोपहर में आलस्य की अधिकता होंगी।

प्रेम: साथी के साथ रहने का मौका प्राप्त होगा एवं वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा।

क्या करें: गणेशजी को सुगंधित द्रव्य समर्पित करें।


जुलाई
माह के आरंभ का समय कार्य के अनुसार अनुकूल है। सुख मिलेगा एवं धन की प्राप्ति भी सुगमता से होगी। विरोधियों का शमन करने में सफल होंगे। 12 से 22 के मध्य कार्य तेजी से संपन्न होंगे स्वयं के प्रयास से ज्यादा सफलताएं प्राप्त होंगी। आय अच्छी रहेंगी। 23 से 27 जुलाई से समय में कुछ नकारात्मक बदलाव आ सकता है। यह समय संभलकर रहने का होगा। जिद्द करना भारी पड़ सकता है। योजनाओं में फेरबदल करना होगा। 28 से 31 का समय अच्छा रहेगा। कार्य की अधिकता होगी एवं आय भी अच्छी बनी रहेगी।

प्रोफेशन: निवेश के लिए सावधान ही रहना होगा एव नौकरी में सावधानी से कार्य करना होगा।

विद्यार्थी: मेहनत का फल प्राप्त होगा। अन्य छात्रों से अच्छा पराक्रम रहेगा। शिक्षक खुश रहेगे।

स्वास्थ्य: सर्दी, खांसी की समस्या तथा दांतों में तकलीफ हो सकती है। गले में खराश एवं तनाव अधिक होगा।

प्रेम: प्रेमी साथी से मनमुटाव समाप्त होगा एवं प्रेम में बाधा समाप्त होगी। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।

क्या करें: दुर्गाजी को फल का भोग लगाएं।


अगस्त
माह के आरंभ में सुखों की प्राप्ति होगी एवं कार्य की अधिकता रहेंगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होंगा एवं नए कार्य भी मिलेंगें। आय उत्तम बनी रहेगी एवं परिवार का साथ मिलेगा। 8 से 12 के मध्य खर्च की अधिकता होने के बावजूद पूर्ति सुचारू बनी रहेगी। वाहन सुख प्राप्त होगा एवं संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी। 13 से 25 के  मध्य यात्रा का योग है। नए संपर्क बनेंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी एवं आय में सुधार रहेगा। 26 से 31 अगस्त को परेशानी भरा समय रह सकता है। अनावश्यक व्यय होंगे एवं उपकरणों से परेशानी आ सकती है।

प्रोफेशन: नई व्यापारिक योजनाएं प्राप्त होंगी तथा नौकरी में जिम्मेदारी बढेग़ी।

शिक्षा: गणित, विज्ञान के छात्र परेशान हो सकते है। शेष के लिए समय अनुकूल है।

स्वास्थ्य: पेट एवं कमर में दर्द होने की संभावना है। आंखों में भी तनाव रह सकता है।  

प्रेम: प्रेम में कटुता की समाप्ति होगी एवं मधुर संबंध बनेंगे। वैवाहिक सुख मिलेगा।

क्या करें: निर्धन को वस्त्र दान करें।

 

सितंबर
आरंभ में प्रतिकूल समय संकट बढ़ा सकता है। अनावश्यक खर्चे होंगे। मदद की अपेक्षा बेकार जाएंगी। आय में गिरावट रहेगी एवं विवाद निर्मित हो सकते हैं। कार्य में विलंब होंगा। 7 तारीख से राहत महसूस होगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। आय सामान्य बनीं रहेगी एवं संतान का ध्यान रखना होगा। 15 से 20 के मध्य विवाद हो सकता है। 21 से 2 तक स्थितियां सामान्य रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। माह के अंतिम दिनों में सहयोग मिलेगा। कार्य में विलंब करने वाले सहयोग करेंगे एवं नवीन वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

प्रोफेशन: अनजानों से धन का व्यवहार नही करें एवं किसी को भी उधार नही दें।

शिक्षा: साथी परेशान करने वाली हरकत कर सकते हैं। केवल पढ़ाई पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य: दांतों, कंधो एवं कमर में दर्द की संभावना है। ठोकर लगने का भय भी है। वाहन चलाने में सावधानी रखें।

प्रेम: साथी अनुकूल रहेंगा एवं वैवाहिक जीवन में मामूली तनाव उपज सकता है।

क्या करें: शिवजी को सुगंधित पुष्पों की माला अर्पण करें।


अक्टूबर
माह के आरंभ का समय अच्छा रहेगा। आय वृद्धि होगी। सहयोग मिलेगा। कार्य समय पर होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी एवं परिवार के साथ रहने का मौका प्राप्त होगा। 11 से 20 के मध्य चिंताएं बढ़ सकती है, आय भी कम होंगी। वाहन प्रयोग एवं अन्य जोखिम में सावधानी रखें। 21 से 25 अक्टूबर के मध्य पुन: बेहतर महसूस करेंगे। अन्यों से सहायता प्राप्त होगी एवं छोटी यात्रा माहांत में होने की संभावना है, साथ ही धार्मिक व्यक्तियों से भेंट होगी। 30-31 को बाधाएं समाप्त होंगी। छोटी सुखद यात्रा होने का योग बना हुआ है।

प्रोफेशन: कारोबार में उन्नति होंगी एवं नौकरी प्रमोशन के साथ तनख्वाह वृद्धि संभव है।

शिक्षा: मित्रों की मदद प्राप्त होगी एवं शिक्षक भी अनुकूल रहेंगे। अध्ययन श्रेष्ठ रहेगा।

स्वास्थ्य: पुराने रोगों में लाभ होगा एवं सरदर्द होने के साथ आंखों में तनाव होगा। गर्दन एवं घुटनों में भी तकलीफ हो सकती है।

प्रेम: साथी से सहयोग प्राप्त होगा एवं वैवाहिक जीवन की परेशानी का हल होगा।

क्या करें: गणेशजी को पूजन करें एवं दीपक समर्पित करें।


नवंबर
माह के आरंभ में समय धन का लाभ कराने वाला है। निंदा करने वाले समर्थन करेंगें एवं शत्रुओं का बल क्षीण होगा। कार्यस्थल पर सम्मान प्राप्त होगा। जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। परिवार में वर्चस्व वृद्धि होगी एवं विवादों में विजय मिलेगी। 12 से 20 नवंबर के मध्य दिन प्रतिकूल हो सकते हैं। इसमें सतर्क रहना होगा। जमानत देने या बीच-बचाव करने से बचें। आय की भी कमी रहेगी। उसके बाद का समय अनुकूल रहेगा। कार्य में सुधार होगा। आय वृद्धि होगी एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा।

प्रोफेशन: जोखिमपूर्ण निवेश से बचें। लालच देने वाली स्कीम से दूर रहें एवं धन को बैंक में रखें।

शिक्षा: महत्वपूर्ण नोटस् या पुस्तक के खोने का भय है। परीक्षा तैयारियों में विघ्न दूर होंगे।

स्वास्थ्य: त्वचा, बाल एवं झांईयां संबंधी समस्याएं हो सकती है। नाखून में चोट एवं गर्दन में दर्द होगा।

प्रेम: साथी का साथ मिलेगा एवं उपहार की प्राप्ति भी होगी। जीवन साथी अनुकूल रहेगा।

क्या करें: दुर्गाजी को दीपक एवं तिल के लड्डु का भोग लगाएं।


दिसंबर
माह में समय शुभ रहेगा। लाभ की स्थिति बढ़ेंगी एवं सम्मान में भी वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भी बना रहेगा। मन में विरक्तता का भाव रहेगा एवं शत्रुता समाप्त करने की ईच्छा रहेगी। 20 के बाद समय के अनुकूल नही होने से चिंताए बढ़ सकती हैं। 25 को व्यय की अधिकता होगी। घर में समय बिताएं तो अच्छा रहेगा। कोई पुराना मामला भी परेशानी खड़ी कर सकता है। 28 से 31 का समय रोगग्रस्त कर सकता है। स्वयं को संभाले और बाहर का खाना नही खाएं। नहीं तो हेल्थ पर बुरा असर हो सकता है।

प्रोफेशन: पुराने निवेश से लाभ का समय है। नौकरी वालों के लिए स्थानांतरण के साथ आय में वृद्धि के संकेत है।

शिक्षा: पूरे मन से पढ़ाई करने के बावजूद पाठ कंठस्थ रखने में कठिनाई होगी। गणित में समस्या नही आएंगी।

स्वास्थ्य: गलें में दर्द एवं खांसी की समस्या हो सकती है। थायराईड वालों को संभलना होंगा। पेट में तकलीफ एवं वमन आदि की समस्याएं हो सकती है।

प्रेम: प्रेम के मामलों में विवाद हो सकता है। विवाह योग्य को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होगे।

उपाय: हनुमानजी को मंगलवार को गुलाब की माला समर्पण करें।


 

अन्य अंक वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Numerology Horoscope 2022 अंक 1 का राशिफल: शानदार लीडर और महत्वाकांक्षी होते हैं इस अंक के लोग

 

Numerology Horoscope 2022 अंक 2 का राशिफल: शांत प्रकृति के होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 3 का राशिफल: बुद्धिमान और सच बोलने वाले होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 4 का राशिफल: आय बढ़ेगी और योजनाएं भी सफल होंगी

Numerology Horoscope 2022 अंक 5 का राशिफल: पैसों के मामले में बहुत चतुर होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 7 का राशिफल: तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्याओं में माहिर होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 8 का राशिफल: रहस्यमयी होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 9 का राशिफल: भूमि और भवन के स्वामी होते हैं इस अंक के लोग

Share this article
click me!