Numerology Horoscope 2022 अंक 4 का राशिफल: आय बढ़ेगी और योजनाएं भी सफल होंगी

अंक शास्त्र, ज्योतिष की ही एक विधा है। इसमें जन्म तारीख के आधार पर व्यक्ति के गुण, लक्षण और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, और 31 तारीख को होता है। उनका मूलांक 4 होता है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 10:46 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:55 AM IST

उज्जैन. 4 अंक का स्वामी ग्रह राहू है। ऐसे में जिस किसी भी व्यक्ति का मूलांक 4 है उसका स्वभाव काफी जिद्दी और घमंडी किस्म का होता है। ये लोग काफी मेहनती होते हैं और अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य व अंक शास्त्र विशेषज्ञ पं. मनीष शर्मा से जानिए अंक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022…

जनवरी
भाग्य सर्वथा अनुकूल है। 3 तारीख से माह आरंभ में आय को प्रभावित कर सकता है। 10 के बाद से पुन: स्थितियों में सुधार आएगा। यात्रा का योग है। आय अच्छी बनीं रहेंगी एवं कार्य  समय पर होंगे। योजनाएं सफल होंगी एवं नए कार्य भी प्राप्त होंगे। 11 से 25 सबसे अच्छे दिन रहेंगे एवं ऋण संबंधी समस्या का हल होगा। नए मकान खरीदने संबंधी योजना बन सकती है। 26 से 30 के मध्य में प्रसन्नता रहेगी। खुशी का समाचार प्राप्त होगा।

प्रोफेशन: तेल, चावल, शकर एवं खाद्य सामग्री विक्रता को लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्की का योग है।

शिक्षा: शिक्षक प्रसन्न रहेंगें एवं अनपेक्षित बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्य: आंखों में जलन एवं श्वांस संबंधी समस्याएं हो सकती है।

प्रेम: प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे एवं जीवन साथी से विवाद हो सकता है।

क्या करें: निर्धन बालक को लेखन सामग्री का दान करें।


फरवरी
यह माह आरंभ में कार्य में तेजी लाएगा साथ ही, भाग्य का साथ एवं आय में वृद्धि करेगा। कई दिनों से बाधित कार्य सुचारू होंगें। दुविधाएं दूर होंगी एवं नई दिशा की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल होंगी एवं सभी ओर से समर्थन भी प्राप्त होगा। उपेक्षाएं करने वाले नतमस्तक होंगे। 11 ये 20 फरवरी के मध्य में कुछ मामली समस्याएं आ सकती हैं। इन दिनों में सावधान भी रहें। विवादों से दूर रहें एवं किसी से मजाक नही करें। 21 तारीख समय पक्ष का हो जाएंगा। कार्य में सफलता मिलने के साथ ही आय में भी सुधार होगा।  

प्रोफेशन: रूके कारोबार को पुन: चालू करने में समर्थ होंगे एवं नौकरी में पदवृद्धि का संकेत है।

शिक्षा: अध्ययन में सहयोग मिलेगा एवं संसाधन की कमी दूर होगी।

स्वास्थ्य: दांत एवं पेट की गड़बड़ी से सीने आदि में दर्द हो सकता है।

प्रेम: साथी से आकर्षण कम होगा एवं वैवाहिक संबंध में मजबूती आएगी।

क्या करें: निर्धन व्यक्ति या परिवार में शाक (हरी सब्जी) का दान करें।


मार्च
माह के आरंभ में संयोग प्रभावशाली बनाएंगा। लाभ के साथ सम्मान में वृद्धि होगी एवं स्वयं को सिद्ध करने का अवसर प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे। आय, भाग्य एवं कर्म तीनों से योग्यतानुसार लाभ लेने में सफल होंगे। घमंड में भी वृद्धि हो सकती है। स्थायी संपत्ति से लाभ होगा। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा। शनिवार को पुन: संभलकर रहना होगा।

प्रोफेशन: लक्ष्य की प्राप्ति होगी एवं योजनाएं सफल होगी। नौकरी में सम्मान मिलेगा।

शिक्षा: बेहतरीन परिणाम मिलेगे एवं अध्ययन में मन लगने के साथ समझ में भी आएगा।

स्वास्थ्य: आंखों में तनाव रहेंगा एवं सरदर्द के साथ दिन में नींद की अधिकता रहेगी।

प्रेम: प्रेम में निराशा मिल सकती है। वैवाहिक साथी से भी विवाद की स्थिति बनेगी।

क्या करें: कच्ची भोजन सामग्री का निर्धन को दान करें।


अप्रैल
आरंभ में अत्यधिक व्यय होने के साथ आय भी अच्छी बनीं रहेगी। संतान एवं माता से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य की अधिकता रहेगी एवं बाधाएं समाप्त होंगी। आगंतुकों का आगमन हो सकता है। माह का मध्य भी सुखपूर्व व्यतीत होगा। किसी प्रकार कोई परेशानी आने की संभावना नही है। आय भी अच्छी बनी रहेगी। नए कार्य प्राप्त होंगे। माहांत में किसी बड़े कार्य के होने के आसार हैं। मित्रों से मदद प्राप्त होगी एवं न्यायालयीन मामलें पक्ष में जा सकते हैं। यात्रा का योग है। आर्थिक सक्षमता बनी रहेगी।

प्रोफेशन: व्यापार में वृद्धि एवं नौकरी में अच्छे मौके प्राप्त होगे।

शिक्षा: सुविधाएं प्राप्त होगी एवं बेहतर परिणाम देने में सक्षम होंगे।

स्वास्थ्य: आंखों में समस्या एवं सरदर्द के साथ पेट दर्द भी हो सकता है।

प्रेम: साथी के साथ सुखद पल व्यतीत होगे एवं वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे।

क्या करें: कुष्ठ रोगियों को कोई तला वस्तु (कचोरी, समोसा आदि) दान करें।


मई
माह के आरंभ में परेशानियां बनीं रहेंगी। व्यय अधिक एवं आय कम होगी। बेकार के कार्यों में समय की बर्बादी होगी। कार्य में भी विलंब होगे। नए लोगों से संपर्क नुकसानदायक हो सकता है। 8 मई के बाद से प्रसन्नतादायक माहौल बनेगा एवं आय में वृद्धि के साथ सहयोग मिलने लगेगा। अव्यवस्थित वार्तालाप विवाद करवा सकता है। माह के मध्य से आय प्राप्ति का योग बनेगा। कार्य में तेजी आएंगी। खुशीयों की प्राप्ति होगी। 24 मई के बाद से भाग्य अनुकूल रहेगा। यात्रा का योग भी बनेगा।

प्रोफेशन: नौकरी के नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में नए सौदे प्राप्त होंगे।

शिक्षा: अध्ययन के साधन अस्तव्यस्त हो सकते हैं। बेकार की बातों में ध्यान जाएगा।

स्वास्थ्य: रोगों में लाभ होगा एवं नाक में चोट या ऐलर्जी की समस्या हो सकती है।

प्रेम: प्रेम रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा।

क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।


जून
माह का आरंभ अच्छा होगा। कार्य में गति रहेगी एवं आय भी बेहतर रहेगी। सोचे हुए कार्य समय पर होगे। पिता से सहयोग प्राप्त होगा एवं सुख बना रहेगा। मास के मध्य में स्थायी संपत्ति के मामलों में उलझन पैदा हो सकती है। नकारात्मकता हावी हो सकती है। खर्च की अधिकता हो सकती है। विवादित मामलों में पिछड़ सकते है। 21 जून से समय अनुकूल होगा। प्रसन्नता प्राप्त होगी एवं बाधाएं समाप्त होगी। शिकायतों का निराकरण होगा। 24 से 30 जून में कोई बड़ा कार्य बनने की संभावना है।

प्रोफेशन: शेयर, वादा कारोबार, ऋण लेना-देना आदि नही करें। नौकरी में अधिनस्थ से परेशानी हो सकती है।

शिक्षा: अन्यों से श्रेष्ठ करने के बावजूद पिछडऩे का भय रहेगा, किंतु परिणाम पक्ष का आएगा।

स्वास्थ्य: नसों एवं दांई आंख के अलावा पेट में समस्या आ सकती है।

प्रेम: प्रेम के मामलों में ह्रदय के साथ दिमाग को भी सक्रिय रखें। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा।

क्या करें: निर्धन को गेंहू के आटे का दान करें।


जुलाई
माह के आरंभ में भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा एवं भाग्य भी अनुकूल रहेगा। स्थाई संपत्ति के मामलों में निराकरण हो सकता है। कार्य समय पर होंगे एवं योग्यतानुसार कार्य भी प्राप्त होगे। माह का मध्य आय को बेहतर बनाएंगा। 21 जुलाई के बाद कुछ परेशानियां आ सकती हैं। दूसरों के बारे में आंकलन गलत हो सकते हैं। सहयोग मिलना कम होगा। परिवार में कोई विवाद भी हो सकता है। स्वयं पर नियंत्रण रखना होगा। 28 से 30 के मध्य कहीं भी अकेले कहीं आने जाने से बचें।

प्रोफेशन: नौकरी में लक्ष्य प्राप्ति होगी। व्यापार अच्छा चलता रहेगा।

शिक्षा: प्रोजेक्ट कार्य ज्यादा होंगे एवं कीमती अध्ययन सामग्री गुम हो सकती है।

स्वास्थ्य: जो तंबाखू, धूम्रपान या मदिरादि का सेवन करते है, उन्हें त्वचा में गंभीर समस्या हो सकती है।

प्रेम: साथी का व्यवहार आहत कर सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

क्या करें: निर्धन को कंबल का दान करें।


अगस्त
यह समय पूरे माह को अच्छा बनाए हुए है। प्रसन्नतादायक समाचार मिलेंगे एवं कार्यों में तेजी रहेगी। विरोध करने वालें पीछें हटेंगे। घरेलू जिम्मेदारी बढ़ेगी। आय के मामले उत्तम रहेंगे एवं बाधाएं समाप्त होगी। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा। समयानुसार कार्य भी होगे। कोई बड़ा कार्य भी बन सकता है। दोस्तों से मदद की प्राप्ति होगी एवं अटके धन की प्राप्ति होगी। माहांत में मन में अज्ञात भय बना रहेगा। छोटी-मोटी बाधाएं आ सकती हैं। आय में कमी होने के कोई आसार नही है। सहयोग मिलता रहेगा।

प्रोफेशन: उद्योग संचालकों को कर्मचारी संबंधी समस्याएं आएंगी। नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा।

शिक्षा: समकक्षों से बेहतर कर पाएंगें एवं पढाई में निरंतरता रख पाएंगे।

स्वास्थ्य: त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बाएं हाथ में खिंचाव आ सकता है।

प्रेम: साथी उदास तथा चिंतित रहेंगा। जीवन साथी को बाएं पैर में रोगग्रस्त हो सकता है।

क्या करें: यथाशक्ति निर्धन को अन्न का दान करें।


सितंबर
आय के मामलों में शुरूआती दो दिन कठिनाई से भरें रहेंगें। विवाद होंगे एवं अनावश्यक व्यय से परेशान हो सकते है। 8 सितंबर से समय से सुधार होगा। इसके बाद से कार्यों में गति आएगी एवं सहयोग भी मिलेगा। वाहन सुख मिलेगा एवं धार्मिक कार्यों में जाने का मौका प्राप्त होगा। बडें धन के आने की संभावना माहांत तक बनीं हुई है। संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी एवं विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। नए प्रभावशाली संपर्क बनेगें। राजनीतिज्ञों को पद प्राप्त होगा। विरोधी के स्वर ठंडे पडेंगे।

प्रोफेशन: व्यापारियों को नए आर्डर मिल सकते है, एवं नौकरी में तरक्की के मौके है।

शिक्षा: अन्यों से आगे रहेंगें एवं प्रदर्शन में सुधार होगा। अध्ययन में मन लगेगा।

स्वास्थ्य: अपच, वमनादि की समस्या हो सकती है। बाहरी खाने में ध्यान रखें।

प्रेम: नए दोस्त बनेंगें एवं प्रेम में शिथिलता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें: निर्धन बालिका को वस्त्र या अध्ययन सामग्री भेंट करें।


अक्टूबर
माह का आरंभ सुख के साथ होगा। योग्यता के अनुसार कार्य करने में सफल होंगे। कार्य का क्रेडिट प्राप्त होगा एवं अधिकरी प्रसन्न रहेगें। संपत्ति में वृद्धि होने के संकेत है। नए कार्य भी प्राप्त हो सकते है। न्यायालयीन मामलों में सफलता प्राप्त होगी। विरोधियों को पहचाननें में सफल होंगें। 11 से 20 अक्टूबर के मध्य दूसरों से की उम्मीद बेकार जाएंगी। स्वयं पर भरोसा रखना होगा। खर्य बढ़ेगा एवं स्वयं पर भरोसा ज्यादा काम आएंगा। 21 से 31 अक्टूबर तक समय में सुधार रहेगा एवं सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होगी। विवादित मामलें पक्ष में आएंगे। आय की प्राप्ति होगी, एवं संतान से सुख प्राप्ति होगी। परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का मौका प्राप्त होगा।

प्रोफेशन: व्यापार में कार्यवृद्धि एवं नौकरी में श्रेष्ठ प्रदर्शन रहेगा।

शिक्षा: ज्यादा छुट्टियां बन सकती हैं। पढ़ाई के अलावा अन्य बातों में ध्यान जा सकता है।  

स्वास्थ्य: ठोकर लग सकती है, या पांव में मोच आ सकती है। वाहन प्रयोग में भी सावधानी रखें।

प्रेम: साथी से मन की बात कहने में सफल होंगे एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।  

क्या करें: निर्धन को भोजन का दान करें।  

 

नवंबर
माह का आरंभ समय अनुकूल रहेगा एवं हर ओर से सहयोग की प्राप्ति कराएगा। अति आत्मविश्वास अपनों एवं सफलता से दूर कर सकता है। आय उत्तम बनी रहेगी। मांगलिक उत्सवों में जाने का मौका प्राप्त होगा। माह के मध्य में किसी प्रकार के धोखे का शिकार होने की संभावना है। धन की आवक अच्छी रहेगी। व्यय भी उसी तेजी के साथ होंगे। आधुनिक सामानों पर व्यय होगा। माहांत में विवादों की वृद्धि होगी एवं व्यय भी बढ़ जाएंगे। परिवार की अपेक्षाएं बढ़ जाएगीं। लालच देने वाली योजनाओं से दूर रहें एवं फोन पर अनजान का भरोसा नही करें।

प्रोफेशन: व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी। त्यौहारों की पूर्व स्टाक तैयारी समय पर होंगी।

शिक्षा: संतोषजनक परिणाम नहीं मिलने से चिंता बढ़ सकती है। पढ़ाई में रूचि कम होगी।

स्वास्थ्य: आंखों एवं पेट में जलन की समस्या हो सकती है। कमर में दर्द रहेंगा।

प्रेम: साथी के साथ अनुभव अच्छे नहीं रहेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा।

क्या करें: निर्धन को खीर खिलाएं।


दिसंबर
माह के आरंभ में योग्यतानुसार कार्य करने में अक्षम रह सकते हैं। तनाव की अधिकता रहेगी। समय का सहयोग आय को बेहतर रखेगा। दूसरों से सहयोग की अपेक्षा व्यर्थ जाएंगी। माह के मध्य में चिंता अधिक रह सकती है। संतान के कार्यों से संबल प्राप्त होगा एवं सहयोग भी मिलेगा। आय बेहतर बनीं रहेगी एवं मित्रों से मदद की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग भी बना हुआ है। माहांत में सुख का समाचार मिलेगा। साथ ही अन्य कोई बड़ा लाभ हो सकता है। परिवार से खुशियों की प्राप्ति होगी एवं 29-30 को विवाद भी हो सकता है।

प्रोफेशन: अधिकारी तनाव में रखेंगें एवं कारोबारियों को लायसेंस या अन्य सरकारी दिक्कतें आ सकती है।

शिक्षा: पढ़ाई में ध्यान भंग होने का योग है। परिणाम सुधार के लिए मेहनत करनी होगी।

स्वास्थ्य: तनाव एवं सरदर्द की समस्या हो सकती है। गर्दन में दर्द होगा।

प्रेम: साथी से मदद की अपेक्षा बेकार होगी। वैवाहिक साथी से सहयोग प्राप्त होगा।

क्या करें: गरीब को जूते-चप्पल का दान करें।

 

अन्य अंक वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Numerology Horoscope 2022 अंक 1 का राशिफल: शानदार लीडर और महत्वाकांक्षी होते हैं इस अंक के लोग


Numerology Horoscope 2022 अंक 2 का राशिफल: शांत प्रकृति के होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 3 का राशिफल: बुद्धिमान और सच बोलने वाले होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 5 का राशिफल: पैसों के मामले में बहुत चतुर होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 6 का राशिफल: धनवान और स्मार्ट होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 7 का राशिफल: तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्याओं में माहिर होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 8 का राशिफल: रहस्यमयी होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 9 का राशिफल: भूमि और भवन के स्वामी होते हैं इस अंक के लोग

Share this article
click me!