Numerology Horoscope 2022 अंक 3 का राशिफल: बुद्धिमान और सच बोलने वाले होते हैं इस अंक के लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 का प्रतिनिधि ग्रह होता बृहस्पति। इस मूलांक वाले व्यक्तियों का स्वभाव और व्यक्तित्व बृहस्पति के गुणधर्मों के अनुसार होता है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 9:56 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:55 AM IST

उज्जैन. अंक 3 के लोग बुद्धिमान होते हैं, बुजुर्गों का सम्मान करते हैं और हमेशा सत्य और न्याय के लिए लड़ते रहते हैं। हालांकि पैसा इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होता है। पैसे के लिए ये कई बार कुछ भी काम करने को तैयार हो जाते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य व अंक शास्त्र विशेषज्ञ पं. मनीष शर्मा से जानिए अंक 3 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022…

जनवरी
खोई हुई अथवा उधार में डूबी हुई राशि वापस मिलने की संभावना बनेंगी। आय अच्छी बनीं रहेंगी। शेयरादि में निवेश करने से बचें। संतान से सुख प्राप्त होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा एवं विवाद भी होगा। संतान भी अनुकूल रहेगी तथा पुराने विवादों को सुलझाने में सफल होंगें। न्यायालयीन मामलों में भी सफलता मिलेगी। माहांत में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा एवं भाग्य भी अनुकूल रहेगा।

प्रोफेशन: लेन-देन में सावधानी बरतें एवं नौकरी परिवर्तन का योग बन रहा है।

शिक्षा: माह में शैक्षणिक स्तर अच्छा रहने की संभावना नही है अन्य कार्यों में ज्यादा रूची रहेगी।

स्वास्थ्य: खांसी एवं जुकाम की समस्या हो सकती है। धूम्रपान करने वालों को ज्यादा समस्याएं होंगी।

प्रेम: प्रेम में साथी की वाणी आहत करने वाली हो सकती हैं। विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

करने योग्य: कृष्ण नाम की एक माला जाप करें। पीले पुष्प अर्पण करें।


फरवरी
माह के आरंभ में निराशा का भाव हावी रहेगा एवं काम में मन नही लगने की शिकायत होगी। आय कमजोर रहेगी एवं सहयोग करने वाले पीछे हटेंगे, किंतु 5 तारीख की शाम से पुन: ऊर्जा से भरपूर हो जाएगें, तथा कार्यों में विपुल सफलताओं की ओर अग्रसर होंगे। धन की आवक उत्तम रहेगी एवं बिगड़ चुके कार्यों में भी आशा जाग्रत होगी। सहयोगी की अपेक्षाएं पूर्ण होंगी एवं विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। पूरे माह किसी प्रकार की कोई परेशानी आने की संभावना नही है।

प्रोफेशन: प्रतिष्ठित संस्थानों से व्यापारिक संबंध बनने के आसार है। नौकरी में स्थिति मजबूत होंगी।

शिक्षा: कक्षा में अव्वल रहेंगे एवं शिक्षक को विशेष कृपादृष्टि पात्र होंगें।

स्वास्थ्य: घुटनों में एवं पेट में दर्द की संभावना है। पाईल्स वालों को समस्याएं बढ़ेंगी।

प्रेम: प्रेम संबंध प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव समाप्त होंगा।

करने योग्य: श्रीराम दरबार में रामचरित मानस की यथाशक्ति चौपाईयों का पाठ करें।
 
मार्च
माह के आरंभ में स्वयं को स्थापित करने का प्रयास सफल होगा। घरेलू आंतरिक कलह शांत होगी। आय बेहतरीन रहेगी एवं मेहनत का फल भी प्राप्त होगा। मास के मध्य में चिंताजनक समय रह सकता है। कार्य के प्रति आलस्य रहेगा। योग्यता अनुसार कार्य नही मिल पाएंगा। कार्य अटक भी सकते हैं। माहांत में पुन: अत्यंत बेहतरीन स्थिति में आ जाएगें। संतान से सुख मिलेगा एवं आधुनिक सुविधाओं को प्राप्त करेगें। नए वाहनादि खरीदने का मन करेगा। योजनाएं सफल होंगी।

प्रोफेशन: कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वाले शांत रहेंगें एवं प्रमोशनादि के मौके बढ़ेंगे।

शिक्षा: उपलब्ध संसाधनों में बेहतरीन करने की क्षमता रहेगी। शिक्षक अनुकूल रहेंगे।

स्वास्थ्य: बुखार, सर्दी, खांसी की समस्या हो सकती एवं धूल की एलर्जी होगी।

प्रेम: प्रेम में निराशा रहेगी एवं मन उदासीन रहेगा। विवाह प्रस्ताव भी मनपसंद नही होंगे।

करने योग्य: भगवान विष्णु को मिश्री एवं तुलसी का भेाग लगाएं।


अप्रैल
माह के आरंभ में समय आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रखेगा, किंतु कुछ खालीपन रहेगा। खोए-खोए से रहेंगे एवं बैचेनी बनी रहेगी। प्राकृतिक सौन्दर्य की ओर आकृष्ट रहेंगें एवं वर्तमान स्थिति से संतुष्टि नही रहेगी। कुछ बड़ा करने की चाह मन में रहेगी। आय के प्रति ज्यादा मोह नही रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त नही होगा एवं न्यायालयीन मामलों में भी कमजोर हो सकते हैं। दूसरों पर विश्वास करना मंहगा साबित हो सकता है। माहांत को आय के मामले कमजोर पड़ सकते हैं। व्यय की अधिकता होगी एवं मन व्याकुल रहेगा।

प्रोफेशन: कार्यशैली कमजोर हो सकती है एवं नौकरी में व्यस्तता अधिक रहेगी।

शिक्षा: विषयों को गूढ़ता से जानने की ईच्छा रहेगी। सवालों की अधिकता रहेगी।

स्वास्थ्य: बालों की झडऩे की समस्या हो सकती है। आंखों में तकलीफ होगी।

प्रेम: मित्रों से मुलाकात होगी एवं सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रस्ताव सफल होंगे।

करने योग्य: भगवान विष्णु को घी का दीपक लगाएं एवं मिष्ठान्न का भोग लगाएं।


मई
इस माह का आरंभ सर्वप्रकार अनुकूल रहने वाला है। दिक्कतों से सामना अवश्य होगा, किंतु वह कुछ ही प्रयासों में दूर हो जाएगी। नए लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। परिवार का साथ मिलेगा तथा 15 एवं 16 मई  को मन उदास रह सकता है। कुछ गुप्त बातें खुलने का भय भी रहेगा। विवाद भी हो सकता है। 20 मई तक स्थिति पक्ष की नही रहेंगी। कार्य के प्रति मन उदास रहेगा। सरकारी अधिकारियों से विवाद हो सकता है। बडे लोग नाराज रह सकते हैं। अन्य सभी दिनों में प्रभाव एवं धन वृद्धि का योग है।

प्रोफेशन: कार्यस्थान पर ऊर्जा का अभाव रहेगा एवं तनावपूर्ण माहौल भी रहेगा।

शिक्षा: अपनी बातों को मनवाने में सफल होंगे। आधुनिक साधनों से शिक्षा प्राप्त करेंगे।

स्वास्थ्य: हाथ की उंगलियों में चोट का भय है। चेहरे पर मुंहासे भी उभर सकते हैं।

प्रेम: यह माह प्रेम प्रकट करने के लिए उचित नही हैं। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगें।

करने योग्य: भगवान विष्णु को मक्खन एवं तुलसी का भोग लगाएं।


जून
आरंभ में धन के मामलों में रूकावटें उत्पन्न हो सकती है। किसी अनजान व्यक्ति से नुकसान भी हो सकता है, संभलकर रहें। 8 जून से पुन: स्थिति नियंत्रण में आने लगेगी। आय में सुधार के साथ कार्य में तेजी आएंगी। पुरानें मित्रों से मुलाकात होंगी। 15 जून के बाद से आकस्मिक धन लाभ का योग हैं। सहयोग मिलेगा एवं कार्य समय पर होंगे। कार्य में तेजी भी आएंगी। ऋण संबंधी मामलों में सुधार होगा। विवादित मामलों में हल होगा। माहांत में किसी बड़े कार्य के बन जाने के आसार हैं।  

प्रोफेशन: कार्यस्थल पर भेदभाव का आरोप लग सकता है। अधिकारी संतुष्ट रहेंगे।

शिक्षा: शोधार्थियों के लिए बेहतरीन समय है। प्रतियोगिताओं में विजय मिलेंगी।

स्वास्थ्य: वाहन प्रयोग में सावधानी रखें एवं विद्युत उपकरणों को संभल कर प्रयोग करें।

प्रेम: प्रेम में सफलता मिलेगी एवं नए दोस्तों को भी प्राप्त करेगें। जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होगा।

करने योग्य: तुलसी को दीपक लगाएं।


जुलाई
समय पक्ष का बना हुआ है। आप पूरी ताकत से कार्य करने को उत्सुक है। मन प्रसन्न रहेगा एवं हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। जो लोग आपसे दूर वास करते है, वह भी संबंधी लाभ पंहुचाएंगे। धार्मिक यात्रा का योग भी निर्मित हुआ है। समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी एवं परिवार अनुकूल रहेगा। 13 जुलाई से 20 जुलाई की दोपहर तक का समय सतर्क रहकर कार्य करने का रहेगा। विवादों से दूर रहें एवं निवेश नही करें। अनजान की बातों में बिल्कुल नही आएं। उसके बाद से समय पक्ष का रहेगा। कार्य समय पर होंगे एवं धन का लाभ भी होगा।

प्रोफेशन: कार्य में बदलाव का मन होगा एवं व्यापार का विस्तार होगा।

शिक्षा: अनपेक्षित बेहतर परिणामों को प्राप्त करेंगे। शिक्षक अनुकूल रहेंगे।

स्वास्थ्य: बांए पैर के पंजे में दर्द हो सकता है। सरदर्द की समस्या रहेंगी।

प्रेम: जीवन साथी के साथ सुखद क्षणों को गुजारने का मौका मिलेगा। प्रेम में उदासी रहेगी।

करने योग्य: शिवजी की पूजा करें।


अगस्त
माह के अंतिम दिनों को छोड़कर शेष दिनों में बेहतरीन कार्य करेंगे, एवं प्रशंसा को प्राप्त करेंगे। आय बड़ी हुई रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट होंगी एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आधुनिक सुख की सामान में व्यय होने की संभावनाएं है। योग्यतानुसार कार्य भी प्राप्त होगा। 21 एवं 25 अगस्त से कुछ परेशानियों के निर्मित होने के आसार है। विरोधी भी सक्रिय रहेगें एवं सम्मान को ठेस पंहुचाने का कार्य कर सकते हैं। 28-29 को भी विवाद होने की संभावनाएं बनेगी। आय भी कमजोर रहेगी एवं परिवार से सहयोग नही मिल पाएगा।

प्रोफेशन: कार्यशैली गोपनीय रखें एवं हर किसी पर विश्वास नही करें। अधीनस्थों से भी सावधान रहें।

शिक्षा: दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से नुकसान हो सकता है एवं किसी भी विषय का हल्के मंे न लें।

स्वास्थ्य: सिर में चोट लग सकती है। उंचाई पर नही चढ़े एवं बिजली उपकरणों का सावधानी से प्रयोग करें।

प्रेम: विरह समाप्ति का योग है। साथी से मुलाकात होगी एवं वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

करने योग्य: श्रीकृष्ण को तुलसी दल एवं  पंचामृत अर्पित करें।


सितंबर
माह के आरंभ में सफलता की नई राह प्राप्त होगी। कार्यशैली में सुधार आएंगा तथा उदासी दूर होगी। खोए सम्मान को पुन: प्राप्त करने में सफल होंगे। आय अच्छी बनी रहेगी। पवित्र स्थानों पर जाने का मौका प्राप्त होगा। ऋण समस्याएं समाप्त होने के रास्ते प्राप्त होगे। माह मध्य में शत्रुओं को हानि होगी एवं भय समाप्त होगा। विवाद घटेंगे एवं आय की प्राप्ति होगी। नए दोस्त बनेंगे। नए व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं। माहांत के दिनों में बड़ा कार्य संपन्न होगा। धन लाभ के साथ सहयोग की प्राप्ति होगी एवं विवादित मामलों में सफलता प्राप्त होगी। आय उत्तम रहेगी एवं समस्याओं का निदान प्राप्त होगा।

प्रोफेशन: व्यापार में लीक से हटकर कार्य करने का विचार हो तो अभी नही करें। नौकरी सामान्य रहेगी।

शिक्षा: पढ़ाई में मन लगेगा एवं कुछ अच्छा करने का विचार बनेगा। अंकों को बढ़ाने के लिए उद्यत होगें।

स्वास्थ्य: पैरों में दर्द होगा एवं कमर भी तकलीफ देगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

प्रेम: प्रेम में निराशा मिलेगी एवं विरह योग भी होगा। जीवन साथी अनुकूल रहेगा।

करने योग्य: श्रीराम नाम की एक माला जाप करें तथा हनुमानजी को दीपक लगाएं।


अक्टूबर
माह का आरंभ बेहतर रहेगा। योजनाएं सफल होगी एवं अनिष्टों से बचाव होगा माता से सुख प्राप्त होगा एवं कार्य भी समय पर होगे। आय के मामले कमजोर रह सकते हैं। 15 अक्टूबर के बाद से आय में सुधार होगा एवं अन्य लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति से लाभ के आसार बनेगें एवं पिता से भी सहयोग प्राप्त होगा। विरोधियों को पछ़ाडने में सफल होंगे एवं नए कार्य करने को मिल सकते हैं। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी एवं राजनैतिक को पद लाभ होगा। मासांत में भी समय अनुकूल रहेगा। कार्यों में रूचि रहेंगी एवं सफलता भी प्राप्त होगी।

प्रोफेशन: कार्यशैली उत्तम रहेगी एवं कर्मचारी प्रसन्न रहेंगे तथा राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

शिक्षा: प्रतियोगिता में अच्छा कर पाएगें एवं उच्च शिक्षा वालो का पराक्रम बेहतरीन रहेगा।

स्वास्थ्य: रक्तचाप की समस्या वालें सावधान रहें एवं बालों को झडऩे से परेशान हो सकते हैं।

प्रेम: विपरित लिंग से आकर्षण होगा एवं यह परेशानी भी उत्पन्न कर सकता है।

करने योग्य: लक्ष्मी-नारायण के चित्र के सामने गीताजी का पाठ करें।


नवंबर
माह के आरंभ में शिथिलता रहेंगी किंतु मेहनत से धन की आवक को पूर्ण बनाकर रखेंगे। 8 एवं 9 नवंबर यह कमजोर करने का प्रयास करेगा, आत्मबल को मजबूत रखें एवं दृढ़ता से कायम रहने पर सफलता मिलेगी। 15-16 को आय कमजोर हो सकती है। परिवार सहयोग में बना रहेंगा। विवादित मामलों में पक्ष कमजोर रह सकता है। महत्वपूर्ण दस्तावेज गुम हो सकते है। विपरित लिंग के प्रति मोह बढ़ेगा। माहांत सुखद रहेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं महत्वकांक्षाओं में वृद्धि होगी। यात्राएं सुखद रहेगी।

प्रोफेशन: लंबे एवं बड़े निवेश से दूर रहने का प्रयास करें। अवैधानिक कृत्य से दूर रहें।

शिक्षा: साथियों से मदद की अपेक्षा नही रखें एवं शिक्षकों की बातों पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य: त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। आंखों में भी समस्या आएंगी।

प्रेम: साथी की नाराजगी हो सकती है। जीवन साथी का सहयोग संबल प्रदान करेगा।

करने योग्य: श्रीकृष्ण को श्वेत वस्त्रों से अलंकरण करें एवं माखन-मिश्री का भोग लगाएं।


दिसंबर
माह के आरंभ में किसी विशेष कार्य के हो जाने से प्रसन्नता मिलेगी। समस्याओं का हल प्राप्त होगा एवं व्यापार में पूंजी की व्यवस्था हो जाएंगी। नए लाभकारी संपर्क प्राप्त होंगे। अनावश्यक व्यय भी हो सकते हैं। 15 से 20 दिसंबर बहुत ही महत्वपूर्ण दिन रहेंगे। निजजनों से सहयोग प्राप्त होगा एवं धार्मिक कार्यों में संलग्न होने का मौका मिलेगा। समय आर्थिक आधार को मजबूत बनाकर रखेगा। सहायता भी दिलाएगा। नए लाभकारी संपर्क बनेंगे एवं यात्रा का योग भी बनेंगा। महत्वपूर्ण कार्य के हो जाने से खुशी की प्राप्ति होंगी।

प्रोफेशन: प्रशासन में कार्य करने वालों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापार में भी उन्नति होगी।

शिक्षा: अध्ययन हेतु प्रयासों में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य: त्वचा पर दाने एवं चक्तते होने की संभावना है। धूल से बचें।

प्रेम: संतान एवं माता-पिता से स्नेह की प्राप्ति होगी। प्रेम में विफलता निश्चित है।

करने योग्य: सुंदरकाण्ड का पाठ करें।

 

अन्य अंक वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
 

Numerology Horoscope 2022 अंक 1 का राशिफल: शानदार लीडर और महत्वाकांक्षी होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 2 का राशिफल: शांत प्रकृति के होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 4 का राशिफल: आय बढ़ेगी और योजनाएं भी सफल होंगी

Numerology Horoscope 2022 अंक 5 का राशिफल: पैसों के मामले में बहुत चतुर होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 6 का राशिफल: धनवान और स्मार्ट होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 7 का राशिफल: तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्याओं में माहिर होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 8 का राशिफल: रहस्यमयी होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 9 का राशिफल: भूमि और भवन के स्वामी होते हैं इस अंक के लोग

Share this article
click me!