Numerology Horoscope 2022 अंक 5 का राशिफल: पैसों के मामले में बहुत चतुर होते हैं इस अंक के लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 का प्रतिनिधि ग्रह बुध है। बुध के कारण मूलांक 5 वाले लोगों का बौद्धिक स्तर तो अधिक होता ही है, ये पैसों के मामलों में भी बेहद चतुर-चालाक माने जाते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 12:00 PM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:55 AM IST

उज्जैन.  अंक 5 वालों का मनी मैनेजमेंट इतना बेहतरीन होता है कि शायद ही कभी पैसों का नुकसान उठाते हों। हालांकि इनका टेम्परामेंट बहुत हाई होता है और ये किसी के भी मुंह पर कुछ भी कहने में संकोच नहीं करते। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य व अंक शास्त्र विशेषज्ञ पं. मनीष शर्मा से जानिए अंक 5 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022…


जनवरी
10 जनवरी तक आश्चर्यजनक बातें जानने को मिल सकती है। अज्ञात भय बना रहेगा। कुछ पारिवारिक दबाव भी बन सकता है। यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है। मांगलिक उत्सवों में भी शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। 11 से 20 जनवरी के मध्य आय मे कमी आ सकती है। बेकार के कार्यों में समय नष्ट होगा। तनाव एवं विवाद की स्थितियां बनेंगी। खर्च ज्यादा होगा एवं सहयोग की प्राप्ति नही हो पाएगी। 21 जनवरी से समय पक्ष का होता जाएगा। परिस्थितियों  में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यों में रूचि होगी। माहांत में सबसे बेहतर दिन रहेंगे। कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।

प्रोफेशन: कारोबार में शासकीय परेशानी आ सकती है। नौकरी में नई जगह पर भेजा जा सकता है।

शिक्षा: शिक्षास्थल पर अनुचित दण्ड मिल सकता है। संभलकर रहें एवं पढ़ाई पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य: दांई आंख एवं पैरों में परेशानी आ सकती है। पेट भी तकलीफ देगा।

प्रेम: प्रेम में मनमुटाव समाप्त होगा एवं जीवन साथी से सहयोग मिलेगा।

क्या करें: दुर्गाजी को मीठा पान चढ़ाएं।


फरवरी
माह के आरंभ में भाग्य का सहयोग मिलेगा, किंतु गलत सलाह राह भटका सकती है। अच्छे लोगों की ही सुनें। जमा धन का दुरूपयोग होने की संभावना है। किसी को उधार नही दें। जोखिम पूर्ण निवेश नही करें एवं सभी सलाह लेकर ही कार्य करें। अनजान पर भरोसा नही करें। माह के मध्य में समय पक्ष का रहेगा। यह आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाएं रखेगी। नीजि यात्रा का योग है। माहांत में धन की तंगी के साथ असहयोग भी रहेगा। क्रोध बढ़ेगा एवं विवाद हो सकता है। संतान से विवाद हो सकता है। वाहन से भी तकलीफ आ सकती है।

प्रोफेशन: कार्यशैली में सुधार आएंगा। व्यापार में नए निवेश नही करें।

शिक्षा: सहपाठियों का सहयोग मिलेगा एवं प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे।

स्वास्थ्य: वाहन से चोट लगने का भय है। मुंह में छालें एवं नस की समस्या हो सकती है।

प्रेम: प्रेमी साथी का व्यवहार अनुचित रहेगा। विवाह प्रस्ताव भी मिलेंगे।

क्या करें: दुर्गाजी को लाल फूलों की माला चढ़ाएं।


मार्च
माह के आरंभ में प्रतिष्ठा एवं आय में वृद्धि होगी। शेष दिनों में भी अच्छे हालात बनें रहेंगे। आधुनिक सामान की खरीद हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी एवं सहयोग प्राप्त होगा। यात्राएं सफल होगी एवं कोई रूका कार्य संपन्न होने की संभावना है। माह के मध्य में यात्रा का योग है। आय में वृद्धि होगी एवं किसी बडे कार्य के बन जाने के आसार है। विवादित मामालों में विजय की प्राप्ति होगी। माहांत में परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा, एवं किसी रमणीय स्थान पर घूमने जाने का मौका प्राप्त होंगा। विरोधियों को शांत रखने में सफल होंगे।

प्रोफेशन: होटेल, जमीन एवं खेती से संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में सुख रहेगा।

शिक्षा: अच्छे परिणाम प्राप्त होंगें एवं शिक्षक सहयोग करेंगे। मेहनत का फल मिलेगा।

स्वास्थ्य: सरदर्द, पेट मे जलन एवं आंखों में परेशानियां आ सकती है।

प्रेम: प्रेमी साथी से विवाद समाप्त होगा एवं वैवाहिक जीवन में आराम रहेगा।

क्या करें: दुर्गाजी को नारियल अर्पण करें।


अप्रैल
1 से 10 अप्रैल आरंभ में थोड़ी परेशानी आ सकती है। व्यय बढ़ सकता है। कार्य में सुस्ती रहेगी एवं विवाद भी हो सकते है। स्वयं के कार्य पर ही भरोसा रखना होगा, दूसरे से की गई अपेक्षा बेकार जाएंगी। 11 अप्रेल से काम में तेजी आने की संभावना है। 15 से 20 के मध्य में बड़ा काम होने की संभावना है। मकान, जमीन संबंधी कार्य में सफलता प्राप्त होंगी। ऋण से संबंधित समस्या का निराकरण होगा। योजनाएं सफल होगी एवं छोटी लाभदायक यात्रा हो सकती है। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। माहांत में ज्यादा सफलताएं प्राप्त होगी। सहयोग प्राप्त होगा।

प्रोफेशन: कारोबार में वृद्धि लाभ एवं नौकरी में नए आफर के साथ वर्तमान में तरक्की मिलेगी।

शिक्षा: बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा। प्रशंसा प्राप्त होगी एवं नए प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्य: पेट एवं कमर में तकलीफ होगी। बांए हाथ में दर्द रहेगा।

प्रेम: नए साथी मिलेंगे एवं प्रेम में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें: दुर्गा प्रतिमा पर तेल सिंदूर अर्पण करें।


मई
इस माह के आरंभ में आय अधिक एवं व्यय कम रहेंगे। निजता भंग हो सकती है। सभी कार्य ठीक रहेंगे, फिर भी अजीब प्रकार की बैचेनी हो सकती है। अनचाहे लोगों से मिलना पड़ सकता है। अचानक यात्रा का योग भी बन सकता है। स्वयं समस्या को हल करने का बल प्राप्त होगा। ऊंचे पदों पर आसीन लोगों से संपर्क बढ़ेगा एवं सहयोग प्राप्त होगा। माह के मध्य में अनचाही घटनाएं घट सकती है। वैचारिक विवाद घर में हो सकते है। 20 तारीख के बार से समय अनुकूल रहेगा। कार्य में सफलता प्राप्त होने के साथ आय में वृद्धि होगी एवं सुख की प्राप्ति होगी।

प्रोफेशन: कारोबार में धन की रूकावटें समाप्त होंगी। नौकरी में बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा।

शिक्षा: पढ़ाई में मन लगने के साथ कंठस्थ करने में कोई समस्या नही आएंगी।

स्वास्थ्य: सुबह के समय सरदर्द रह सकता है। आलस्य की अधिकता रहेंगी।

प्रेम: प्रेमी साथी से मोह भंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

क्या करें: दुर्गाजी को श्वेत पुष्पों की माला अर्पण करें।  


जून
माह के आरंभ का समय तनाव बढ़ानें वाला एवं आत्मविश्वास को कम करने वाला हो सकता है।  आय को बेहतर बनाकर रखेगा। स्थायी धन संपत्ति में वृद्धि के संकेत प्राप्त होंगे। 15 से 25 के मध्य में चिंताजनक घटना घटित हो सकती है। यह समय संयम रखने का होगा। आवश्यक कार्य को टाले नहीं। जोखिम नही लें एवं अपनों पर विश्वास रखें। योजनाओं को गुप्त रखें एवं धन के मामलों में नगद लेनदेन करें। उसके बाद समय पुन: अनुकूल हो जाएंगा। क्रोध पर नियंत्रण होगा एवं समस्याओं का निदान प्राप्त होगा। आय वृद्धि होगी।

प्रोफेशन: अधीनस्थ से परेशानी आ सकती है। व्यवसाय में बाधाएं समाप्त होंगी।

शिक्षा: पिछडऩें का भय रहेगा। योग्यता के अनुसार अंक प्राप्त होने में संदेह रहेगा।

स्वास्थ्य: आंखों में जलन एवं तनाव रह सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

प्रेम: प्रेम में असुरक्षा की भावना रहेगी। जीवन साथी से मजाक में विवाद हो सकता है।

क्या करें: दुर्गाजी को मिष्ठान्न का भोग लगाएं।


जुलाई
इस के माह के आरंभ में परेशानी आधिक रहेंगी। समस्याओं के हल समझ नही पडेंग़ें। आय कम होगी एवं विरोधी परेशान करेंगे। 8 तारीख के बाद से कुछ राहत महसूस होगी। पुश्तैनी संपत्ति के चलते विवाद हो सकते हैं। आय प्राप्त करने के अधिक प्रयास करने होंगे। आय बनी रहेगी, किंतु अनावश्यक व्यय की अधिकता चिंता में डाल सकते है। संतान से भी विवाद होने के योग है। परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी। 18 से 31 तक का समय अनुकूल रहेगा। कार्य में गति आएगी एवं विवाद समाप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। नए कार्यों की प्राप्ति होगी।

प्रोफेशन: कारोबार एवं नौकरी में संभलकर रहें। कोई नया कदम उठाना सही नही है।

शिक्षा: मेहनत से परिणाम पक्ष में करने में सफल होगें। अध्ययन बेहतर रहेगा।

स्वास्थ्य: नस, हड्डी की समस्याएं एवं कमर में दर्द के साथ दांतों में खराबी होगी।

प्रेम: प्रेम में विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

क्या करें: दुर्गाजी को घी का दीपक लगाएं।


अगस्त
माह के आरंभ में आय साधन में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। योग्यता के अनुसार काम नही मिलेगा। सहयोग करने वाले पीछे हटेंगे। ऋण संबंधी समस्याएं आ सकती है। 8 अगस्त से समय अनुकूल होते ही राजपक्ष से सहायता प्राप्त होगी। ऋण समाप्ति की राह मिलेंगी। रूके कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। सुखद सूचना मिल सकती हैं। आय में सुधार होगा एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्य में गति आएंगी। 21 से 31 अगस्त के मध्य में समय पूर्णत: अनुकूल रहेगा। अटका धन प्राप्त होगा। विरोधी शांत रहेंगे।

प्रोफेशन: नौकरी में लक्ष्य साधने में सफल होंगे। कारोबार द्रुत गति से चलेगा।

शिक्षा: समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे एवं पढ़ाई में मन लगेगा।

स्वास्थ्य: सीने में एवं लीवर की तरफ दर्द हो सकता है। कफ बढ़ सकता है।

प्रेम: साथी अनुकूल रहेगा एवं वैवाहिक जीवन में कुछ कटुता उत्पन्न हो सकती है।

क्या करें: दुर्गाजी को लड्डु का भोग लगाएं।


सितंबर
1 से 10 के तारीख के मध्य समय बेहतर प्रदर्शन के साथ उत्तम आय प्रदान करेगा। सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्य में तेजी रहेगी एवं विरोधी को संभालने में सक्षम रहेंगे। 11 से 20 तारीख के मध्य पिछडऩे की संभावना है। इन दिनों में क्षमता के अनुसार कार्य नही कर पाएगें। व्यय होंगे एवं आय कम होगी। परेशानियों का सामना हो सकता है। 21 सितंबर से पुन: सक्षमता प्राप्त होगी। आर्थिक आधार मजबूत बनेगा। मेहमानों का आगमन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। अटके कार्यों में भी गति आएंगी। परिवार का साथ मिलेगा।

प्रोफेशन: कारोबार वृद्धि के प्रयास सफल होंगे। नौकरी में बदलाव संभव है।

शिक्षा: शिक्षक से सहायता प्राप्त करेंगे। अध्ययन में रूचि बनी रहेगी।

स्वास्थ्य: श्वास, सर्दी एवं ज्वर, एलर्जी संबंधी समस्या हो सकती है।

प्रेम: साथी से विवाद समाप्त होगा। वैवाहिक जीवन में माधुर्य बना रहेगा।

क्या करें: दुर्गाजी को कनेर पुष्पों की माला चढ़ाएं।


अक्टूबर
माह के आरंभ से ही मजबूत स्थिति बनीं हुई है। आय बेहतर रहेगी एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। घर में मरम्मतादि में व्यय हो सकता है। दूसरों की चिंता में अपना अच्छा समय नष्ट करेंगे। कार्य को सम्मान नही मिलने से नाराजी रह सकती है। यात्रा होने का योग बना हुआ है। माह के मध्य में वरिष्ठों से विवाद हो सकता है। कीमती सामान खो सकता है। व्यय की अधिकता होंगी एवं कार्य में प्रदर्शन ठीक नही रहेगा। प्रतिष्ठा में भी गिरावट आ सकती है। माहांत का समय मामूली परेशानियों वाला रहेगा। आय अच्छी रहेगी एवं सहयोग प्राप्त होगा।

प्रोफेशन: नौकरी में प्रमोशन का समाचार मिल सकता है। कारोबार बेहतर रहेगा।

शिक्षा: स्वयं के प्रदर्शन से संतुष्टि रहेंगी। पढ़ाई समयनुसार चलती रहेगी।

स्वास्थ्य: इस महीने पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। नए रोग के होने की संभावना नही है।

प्रेम: साथी से प्रशंसा प्राप्त होगी। जीवन साथी से उपहार प्राप्त होगा।

क्या करें: दुर्गाजी को घी का दीपक लगाएं।


नवंबर
माह का आरंभ शुभ होगा। आय बढ़ेंगी एवं विचलन कम होगा। भय समाप्त होगा एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सहयोग प्राप्त होगा। स्थाई संपत्ति में वृद्धि का संकेत है। माह का मध्य भी आय को बढ़ाने वाला होगा। रमणीय स्थल पर घूमने जाने का मौका मिलेगा। विरोधी के स्वर कमजोर होंगे। विदेश जाने वालों के कागजात संबंधी समस्याएं समाप्त होंगी। माहांत में व्यय में वृद्धि होने के संकेत है। आय कमजोर होंगी एवं तनाव भी बढ़ सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। अनजान लोगों पर विश्वास नही करें।

प्रोफेशन: निवेश करने से बचें, एवं नौकरी में यात्रा का योग है।

शिक्षा: अध्ययन में सुधार होगा एवं शिक्षक प्रसन्न रहेंगें।

स्वास्थ्य: सीधे पैर में ठोकर लगने का भय है। बुरे सपने भी आ सकते हैं।

प्रेम: साथी से अत्यधिक जुड़ाव महसूस करेंगे। वैवाहिक संबंधों में सुधार आएगा।

क्या करें: दुर्गाजी को घी-गुड का नैवेद्य अर्पण करें।


दिसंबर
आरंभ में आय में रूकावटें आएंगी। कार्य के प्रति मन उदासीन रहेगा। अपनों से धोखा मिलने की संभावना है। स्वयं पर भरोसा ज्यादा रखें। कार्य शैली में सुधार नही हो पाएंगा। 9 तारीख के बाद से पुन: तेजी आने की संभावना है। पार्टनर से सहयोग प्राप्त होगा एवं तनाव अधिक रहेगा। 15 के बाद से विवाद की स्थिति बन सकती है। 21 से 31 तक का समय आराम से बीतेंगें। परिवार साथ में रहेगा। यात्रा में विघ्न आ सकता है। आय वृद्धि के साथ सहयोग की प्राप्ति होगी। खुशियों की प्राप्ति होगी एवं विवादों में विजय होगी।

प्रोफेशन: कर्मचारियों से परेशानी आएंगी एवं नौकरी में मनचाहे कार्य को नही कर पाएंगे।

शिक्षा: पूर्ण मेहनत के पश्चात भी परिणाम अपेक्षानुसार नही हो पाएंगे। तनाव रहेगा।

स्वास्थ्य: मूत्र विकार एवं कब्ज की अधिकता के साथ पाईल्स की समस्या हो सकती है।

प्रेम: प्रेम प्रस्ताव में निराशाजनक उत्तर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में माधुर्य रहेगा।

क्या करें: दुर्गाजी को श्रंगार सामग्री भेंट करें।

 

अन्य अंक वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
 

Numerology Horoscope 2022 अंक 1 का राशिफल: शानदार लीडर और महत्वाकांक्षी होते हैं इस अंक के लोग
 

Numerology Horoscope 2022 अंक 2 का राशिफल: शांत प्रकृति के होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 3 का राशिफल: बुद्धिमान और सच बोलने वाले होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 4 का राशिफल: आय बढ़ेगी और योजनाएं भी सफल होंगी

Numerology Horoscope 2022 अंक 6 का राशिफल: धनवान और स्मार्ट होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 7 का राशिफल: तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्याओं में माहिर होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 8 का राशिफल: रहस्यमयी होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 9 का राशिफल: भूमि और भवन के स्वामी होते हैं इस अंक के लोग

Share this article
click me!