Numerology Horoscope 2022 अंक 9 का राशिफल: भूमि और भवन के स्वामी होते हैं इस अंक के लोग

Published : Dec 17, 2021, 06:50 PM ISTUpdated : Dec 31, 2021, 11:56 AM IST
Numerology Horoscope 2022 अंक 9 का राशिफल: भूमि और भवन के स्वामी होते हैं इस अंक के लोग

सार

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन स्त्री-पुरुषों का जन्म किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक का स्वामी मंगल है। प्रतिनिधि ग्रह मंगल के कारण मूलांक 9 के लोगों के स्वभाव में थोड़ी तेजी होती है।

उज्जैन. ये लोग दूसरों से हटकर होते हैं और हमेशा आगे बढ़कर काम करने वाले ऊर्जावान होते हैं। हालांकि इनकी तरक्की में कई बार इनका उग्र स्वभाव बाधा भी बनता है। इन लोगों के पास भूमि, संपत्ति की अधिकता होती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य व अंक शास्त्र विशेषज्ञ पं. मनीष शर्मा से जानिए अंक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022…

जनवरी
आरंभ अच्छा रहेगा। फिर भी काम में मन नही लगेगा एवं भविष्य को लेकर भी चिंतित रहेंगे। अकेलापन भी महसूस होगा। आय अच्छी बनी रहेगी। 15 से 22 जनवरी को न्यायालयीन मामलों में पिछडऩें का भय है। निकट के लोगों से सावधान रहना होगा। 23 से 28 जनवरी बेहतर दिनों में से रहेंगे। कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे एवं योजनाएं सफल होने के साथ ही धन की प्राप्ति भी सुगमता से होगी। 29 से 31 जनवरी को कार्य की अधिकता होगी एवं ज्यादा समय बेकार के कामों में समय व्यय होगा। अनावश्यक व्यय भी होंगे।

प्रोफेशन: धोखा देने वाले व्यापार में मिल सकते हैं। नौकरी में कार्य के प्रति उदासीनता रहेंगी।

शिक्षा: पढ़ाई में आलस्य बाधक बन सकता है। पुस्तकों में मन नही लगेगा।

स्वास्थ्य: गर्दन एवं कमर में दर्द हो सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी। ज्वर भी आ सकता है।

प्रेम: प्रेमी साथी से अच्छा व्यवहार बना रहेगा एवं वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा।

क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।


फरवरी
आरंभ में रूकावटों के साथ काम बनते जाएंगें। ऋण संबंधी मामलों में उलझ सकते है, विवाद भी होने की संभावना है। निर्माण संबंधी कुछ नया करने जा रहे हैं तो अभी इंतजार करना ठीक होगा। 15 से 25 फरवरी को आशानुरुप कार्य हो पाएंगे। आर्थिक मामलों में भी सुधार होगा एवं निर्णय सही साबित होंगे। 26 से 28 फरवरी को अज्ञात भय और चिंता बनी रहेगी। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। माहांत में सबसे अच्छा दिन रहेगा। प्रसन्नता मिलेगी एवं परिवार साथ रहेगा। कार्य की अधिकता हो सकती है।

प्रोफेशन: व्यापार में तनाव बना रहेगा एवं नौकरी में अधिकारी परेशान कर सकते हैं।

शिक्षा: पढ़ाई का दबाव रह सकता है। मित्रों से मदद की अपेक्षा बेकार होगी।

स्वास्थ्य: दांतों में तकलीफ एवं पेट में दर्द या जलन हो सकती है। सरदर्द एवं आंखों में परेशानी हो सकती है।

प्रेम: प्रेमी साथी के द्वारा निंदा प्राप्त हो सकती है। जीवन साथी से तनाव बन सकता है।

उपाय: गरीबों को तली हुई खाने की वस्तु का दान करें।


मार्च
आरंभ में समय सर्वथा अनुकूल है। खुशियों की प्राप्ति होंगी एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाग्य का साथ बना रहेगा। कार्य अच्छे बनने से सही स्थितियां बनी रहेगी। 12 से 20 मार्च को व्यय की अधिकता बढ़ सकती है। अनेपक्षित दिक्कतें आ सकती हैं। 21 से 25 मार्च को संतान से सुख की प्राप्ति होंगी एवं नए मित्र मिलेंगे। यात्रा पर जाने का योग भी बनेगा। आय अच्छी बनी रहेगी एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी। 26 से 31 मार्च को मन अवसादग्रस्त रह सकता है। काम में मन नही लगेगा। व्यय होंगे। अनावश्यक विवाद हो सकते हैं।

प्रोफेशन: व्यापार में रूके धन के प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

शिक्षा: पढ़ाई में मेहनत अच्छी करनी पड़ेगी। शिक्षकों का सहयोग भी प्राप्त होगा। शिक्षक प्रसन्न रहेंगे।

स्वास्थ्य: कंधों एवं पीठ के मध्य में दर्द रहेगा। उलटे हाथ में दर्द रहेगा एवं ज्वर आ सकता है।

प्रेम: प्रेमी साथी से नाराजी समाप्त होगी एवं जीवन साथी से दूर रहना पड़ सकता है।

क्या करें: निर्धन को केले के फल का दान करें।


अप्रैल
माह का आरंभ अच्छा होगा एवं आय वृद्धि के साथ परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा। 5 तारीख से कार्य में गति रहेगी। 11 से 15 तारीख के मध्य प्रसन्नता रहेगी एवं हर कार्य को करने में दक्ष रहेंगे। 16 से 20 को कुछ मंदी का सामना हो सकता है। आस-पास के लोगों से विवाद होने की संभावना है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें एवं किमती सामान की रक्षा करें। 21 से 30 अप्रैल से पुन: अच्छी स्थिति में आ जाएंगें। संतान से खुशियों की प्राप्ति होगी। काम समय पर होंगे एवं आय में सुधार होगा।

प्रोफेशन: व्यापार में नए व्यापारिक प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगार को रोजगार प्राप्त होगा।

विद्यार्थी: पढ़ाई में विघ्न समाप्त होगा एवं परीक्षा की तैयारी मे तेजी आएंगी।

स्वास्थ्य: उदासीनता हावी रहेगी एवं अनावश्यक चिंताएं रह सकती है। पैर में ठोकर लग सकती है।

प्रेम: प्रेमी साथी का व्यवहार अभद्र हो सकता है। वैवाहिक जीवन संतुष्टि पूर्वक रहेगा।

क्या करें: निर्धन बच्चों को खाने की वस्तु दान करें।


मई
माह के आरंभ में समय सब प्रकार से उत्तम रहेगा। आय में वृद्धि होगी एवं प्रशंसा की प्राप्ति होंगी। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। नए दोस्त प्राप्त होगे। माह का मध्यकाल में योजनाएं सफल होगी। शत्रु से निपटने में कामयाब रहेंगे। भय-चिताएं समाप्त होंगी। 20 की दोपहर के बाद से किसी भी प्रकार के विवाद अथवा किसी उलझने का प्रयास नही करें। संभलकर रहें। योजनाएं किसी को बताएं नही एवं काम-काज में सावधानी रखें। बिना सलाह कोई बड़ा कदम उठाने से बचें एवं युवा लोगों को अपनी हर बात माता-पिता से शेयर करने में भलाई है।

प्रोफेशन: निवेश से दूर रहें एवं व्यापार में सख्ती बरतें। नौकरी में परेशानी रहेगी।

शिक्षा: प्रतियोगी परीक्षा में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी एवं कठिन विषयों पर ध्यान देना होगा।

स्वास्थ्य: हेल्थ के मामले में अत्यधिक सावधान रहने की जरूरत है। लापरवाही बिल्कुल न करें। 

प्रेम: साथी से अनबन हो सकती है। वैवाहिक साथी से सहयोग मिलेगा।

क्या करें: पिता के हाथ से जलदान या वस्त्रदान करावें।


जून
माह के आरंभ में व्यय की अधिकता होगी। कार्य में बाधाएं आएंगी। अनावश्यक विवाद 8 तारीख के बाद हो सकता है। 11 तारीख से इस अंक वाले प्रबल बन जाएंगे। आय में सुधार होगा एवं कार्य में सहयोग भी प्राप्त होगा। 15 से 25 के बीच परिवार एवं कार्य स्थान पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। योजनाएं सफल होंगी। अटके धन की प्राप्ति होगी एवं नए वाहन आदि खरीदने की योजना बन सकती है। माहांत में यात्रा पर जाने का मौका प्राप्त होगा। आय में सुधार रहेगा एवं दोस्तों से मुलाकात होगी। कार्य में सुधार रहेगा।

प्रोफेशन: व्यापार में तरक्की होंगी एवं नौकरी में नया कार्य करने को मिलेगा।

शिक्षा: कक्षा में श्रेष्ठ रहेंगे एवं परिणाम पक्ष में आएगा। संसाधन उपलब्ध हो पाएंगे।

स्वास्थ्य: आंख में जलन, एवं आंतों में परेशानी आ सकती है। अपच एवं वमन की समस्याएं होंगी।

प्रेम: साथी से सहयोग मिलेगा एवं जीवन साथी अनुकूल बना रहेगा।

क्या करें: पक्षियों को ज्वार या चावल दाने चुगने को दें।


जुलाई
माह के आरंभ में आय बराबर बनी रहेगी एवं जीवन सुचारू व्यतीत होगा। विवादों से मुक्ति मिलेगी एवं प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। 8 से 15 तारीख के बीच काम में सुस्त रह सकते हैं। कार्य में कमी रहेगी एवं सहयोग करने वाले भी पीछे हटेंगे। उत्पात करने वालों से विवाद हो सकता है। 16 से 25 तारीख को संभलने के मौके प्राप्त होंगे। माहांत में किसी बड़े काम के होने के आसार बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक उत्सव होगा। नए घर अथवा जमीन खरीदने का मन बन सकता है। कार्य में तेजी रहेगी एवं आय भी होगी।

प्रोफेशन: व्यापारिक समस्याएं सुलझेगी एवं नौकरी में नए आफर मिलेंगे।

शिक्षा: अध्ययन में श्रेष्ठता रहेगी एवं अन्य गतिविधियों में भी सफलता मिलेगी।

स्वास्थ्य: दांत एवं पैर में तकलीफ होगी। कलाई में दर्द होगा। आंखों में जलन हो सकती है।

प्रेम: प्रेम में अधूरापन महसूस होगा। जीवन साथी से विवाद हो सकता है।

क्या करें: निर्धन विद्यार्थी को पुस्तक का दान करें।


अगस्त
इस माह के आरंभ से ही शुभ संयोग बने हुए हैं। काम में सफलता रहेगी एवं आय में वृद्धि के आसार है। कार्यस्थल पर प्रशंसा प्राप्त होगी एवं किसी धोखे से बचने की संभावना है। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं विरोधी परास्त होंगे। नए सपंर्क से लाभ प्राप्त होगा एवं राजनीतिज्ञों को पद की प्राप्ति होगी। 15 से 25 तारीख के बीच दिन विपरित हो सकते हैं। इन दो दिनों में संभलकर रहें। व्यय की अधिकता होगी। 25 से 31 अगस्त को पुन: अच्छी स्थितियों को प्राप्त करेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आय बढ़ेंगी एवं योजनाएं सफल होंगी।

प्रोफेशन: व्यापारिक यात्रा का योग है। नौकरी में लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

शिक्षा: शिक्षक अनुकूल रहेंगें। पढा़ई की तैयारी सुचारू बनी रहेगी। काम समय पर कर पाएंगे।

स्वास्थ्य: पेट में जलन एवं कब्ज हो सकता है। वायु प्रकोप हो सकता है।

प्रेम: प्रेमी साथी से खुशियों की प्राप्ति होगी एवं वैवाहिक सुख कम रहेगा।

क्या करें: निर्धन को मिष्ठान्न का दान करें।


सितंबर
माह के आरंभ में भाग्य का साथ मिलेगा एवं योजनाएं सफल होगी। कुछ नया काम भी आरंभ हो सकता है। रिश्तेदारों को सहयोग करना पड़ सकता है। आय व्यवस्थित बनी रहेगी। नई जगहों पर जाने का मौका प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य में संलग्न होंगे। माह के मध्य में कार्य की अधिकता हो सकती है। निजता भंग होने का भय है। माहांत में कोई मंहगी वस्तु के खोने का भय है। संभलकर रहें। विवादों से दूर रहें। व्यय होंगे। अनावश्यक विवाद भी हो सकते हैं। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मन उदासीन रह सकता है।

प्रोफेशन: कार्य के प्रति उत्साह नही रहेगा एवं नौकरी में अधिकारी ज्यादा परेशान कर सकते हैं।

शिक्षा: कक्षाएं पूरी नही होगी एवं अध्ययन कार्य में पीछे छूट सकते हैं।

स्वास्थ्य: कमर एवं सर में दर्द तथा अनावश्यक परेशानी आ सकती है।

प्रेम: प्रेमी साथी से विवाद थमेगा एवं वैवाहिक जीवन में सहयोग मिलेगा।

क्या करें: निर्धन को फलों का दान करें।


अक्टूबर
माह के आरंभ में समय सामान्य रहेगा किंतु तनाव की समाप्ति होगी। बेकार की बातें सोचने में समय व्यय होगा। यात्रा का योग बना हुआ है। माह के मध्य में काम-काज मध्यम रहेगा एवं वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। हल्का विवाद हो सकता है। व्यय भी अधिकता भी रह सकती है। चिंता में डालने वाला समाचार ज्ञात होगा। 20 तारीख की शाम से शेष समय अच्छा बना रहेगा। 22 से आय में सुधार आएगा एवं धार्मिक प्रयोजन में शामिल होंगे। परिवार का साथ मिलेगा एवं कार्यस्थल पर भी सहयोग की प्राप्ति होगी।

प्रोफेशन: व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी एवं नौकरी में काम की अधिकता रहेगी।

शिक्षा: शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा एवं तैयारी अच्छी नजर आएंगी।  

स्वास्थ्य: कमर एवं सीने में दर्द हो सकता है। नींद की अधिकता रहेगी।

प्रेम: जीवन में नीरसता समाप्त होगी एवं जीवन साथी से मधुर संबंध बनेंगें।

क्या करें: पितरों के निमित्त कंबल का दान करें।


नवंबर
माह के आरंभ का समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। मित्रों से मिलना होगा एवं अज्ञात भय परेशानी समाप्त होगी। आय में वृद्धि होगी एवं शुभ सूचनाएं प्राप्त होगी। 11 से 20 नवंबर के बीच अनावश्यक व्यय होंगे एवं घर में विवाद हो सकता है। कार्य से मन उचाट होगा। 21 से 25 नवंबर के मध्य स्थितियां पुन: अनुकूल हो जाएंगी। आय में भी वृद्धि के आसार हैं। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा एवं कार्यों में सफलता भी प्राप्त होगी। माहांत में कार्य की अधिकता हो सकती है। कार्यों से विघ्र समाप्त होंगे।

प्रोफेशन: नए कार्य प्राप्त होंगे एवं व्यापार में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है।

विद्यार्थी: पढ़ाई की चिंता रहेंगी, किंतु अध्ययन से दूरी बनी रहेगी। प्रायोगिक में सफल होंगे।

स्वास्थ्य: दाएं हाथ एवं पैर में दर्द हो सकता है। चिंता भी अधिक बनीं रहेंगी। वायु विकार होगा।

प्रेम: प्रेमी साथी से दूरी बनाने की इच्छा होगी एवं वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

क्या करें: ब्राह्मण को तिल एवं गुड़ का दान करें।


दिसंबर
माह के आरंभ में धन की प्राप्ति होगी एवं रूके कार्यों में गति आएगी। विवादों में समझौता हो सकता है। शत्रु पीछे हटेंगे एवं न्यायालयीन मामलों में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से मिलना होगा। माह के मध्य में सबसे अच्छे दिन रहेंगे। 21 से 25 दिसंबर को आय में गिरावट हो सकती है। वाहनादि प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद हो सकता है। माहांत में संतान से सुख प्राप्त होंगा एवं परिवार अनुकूल रहेगा। बाधाएं समाप्त होंगी एवं विरोधी को पीछे हटाने में सफल होंगे। आय बढेंगी एवं संतान से सुख की प्राप्ति होगी।

प्रोफेशन: नौकरी बदलने वाले वालों के मौके प्राप्त होंगे। बेरोजगारों को भी रोजगार मिलेगा। व्यापार उत्तम रहेगा।

विद्यार्थी: प्रोजेक्ट सफल होंगे एवं प्रेक्टिकल परिक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। पढ़ाई में मन लगा रहेगा।

स्वास्थ्य: गले-गर्दन एवं पेट की समस्या हो सकती है। कफ भी रहेगा। हाथ-पैर में दर्द रहेगा। मूत्र विकार एवं पेट की समस्याएं हो सकती है।

प्रेम: प्रेमी साथी से धोखा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कटुता समाप्त होगी।

क्या करें: निर्धन को पुराने वस्त्रों का दान करें।
 

अन्य अंक वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Numerology Horoscope 2022 अंक 1 का राशिफल: शानदार लीडर और महत्वाकांक्षी होते हैं इस अंक के लोग


Numerology Horoscope 2022 अंक 2 का राशिफल: शांत प्रकृति के होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 3 का राशिफल: बुद्धिमान और सच बोलने वाले होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 4 का राशिफल: आय बढ़ेगी और योजनाएं भी सफल होंगी

Numerology Horoscope 2022 अंक 5 का राशिफल: पैसों के मामले में बहुत चतुर होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 6 का राशिफल: धनवान और स्मार्ट होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 7 का राशिफल: तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्याओं में माहिर होते हैं इस अंक के लोग

Numerology Horoscope 2022 अंक 8 का राशिफल: रहस्यमयी होते हैं इस अंक के लोग

PREV

अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News

Recommended Stories

January Born Personality: कैसा होता है जनवरी में जन्मे लोगों का नेचर-फ्यूचर? जानें अंक ज्योतिष से
Ank Rashifal 2026: बर्थ डेट से जानें किसके लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक अंक राशिफल