Ballon d'Or Award 2021: रोनाल्डो और रॉबर्ट लेवानडॉस्की को पीछे छोड़ Lionel Messi ने 7वीं बार जीता बैलोन डी'ओर

लियोनेल मेसी ने एक बार फिर बैलोन डिओर अवॉर्ड जीता है। इससे पहले उन्होंने 2019 में बैलोन डी'ओर का आखिरी संस्करण जीता था। उन्होंने 2009, 2010, 2011, 2012 और 2015 में भी जीत हासिल की।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 30, 2021 3:05 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : कुछ समय पहले ही बार्सिलोना से हटकर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) फुटबॉल क्लब से जुड़े दुनिया के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। मेसी ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को अपने खाते में सातवीं गोल्डन बॉल जोड़ते हुए 2021 बैलोन डी'ओर (Ballon d'Or Award 2021) जीता। पेरिस सेंट-जर्मेन फुटबॉल क्लब के स्टार खिलाड़ी मेसी ने 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में ये खिताब अपने नाम किया है। 

Ballon d'Or #ballondor के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने मेसी की जीत पर ट्वीट किया, "यह रहा विजेता! लियोनेल मेसी के लिए सात बैलोन डी'ओर! #ballondor।"

बता दें कि 34 वर्षीय मेसी ने बार्सिलोना के लिए पिछले सीजन में 48 मैचों में 38 गोल किए और जुलाई में अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका में पहले कोपा डेल रे जिताया था। यह उनके करियर का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब था, जो अगस्त में उन्होंने हासिल किया। इसके बाद उन्होंने बार्सिलोना का साथ छोड़ पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) फुटबॉल क्लब ज्वाइन कर लिया। मेसी ने अब तक पीएसजी के लिए केवल 11 गेम खेले हैं, जिसमें चार गोल किए हैं, लेकिन सालों से लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें हाल ही में पुरस्कृत किया गया है।

मेसी के बाद रोनाल्डो
मेसी के बाद सबसे ज्यादा बार बैलोन डिओर अवॉर्ड अपने नाम करने वाले फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिन्होंने साल 2008, 2013, 2014, 2016, 2017 में ये अवॉर्ड जीता। इसके अलावा जोहान क्रायफ, माइकल प्लातिनी, मार्को वान बास्टन ने 3-3 बार और फ्रेंच बेकेनबाउर, रोनाल्डो नाजारियो, अल्फ्रेडो डी स्टेफनो, केविन कीगन, कार्ल हेन्ज ने 2-2 बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया है।

क्या है Ballon d'Or Award
Ballon d'Or Award 2021 अवॉर्ड का 65वां सीजन है। यह पुरुस्कार हर साल फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका बैलोन डी'ओर की तरफ से दिए जाते हैं। यह अवॉर्ड क्लब और नेशनल टीम से एक साल में बेस्ट परफॉर्म करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। साल 1956 में पहली बार स्टेनली मैथ्यूज को यह पुरस्कार दिया गया था और तब से हर साल ये अवॉर्ड बेस्ट फुटबॉलर को दिया जाता है। 2018 से महिला फुटबॉलर्स को भी पुरस्कार देना भी शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ 1st Test: तस्वीरों में देखिए भारत-न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट मैच के खास पल

Shardul Thakur Engaged: शार्दुल ठाकुर ने गर्लफ्रेंड मिताली परोलकर से की सगाई, इस टूर्नामेंट के बाद करेंगे शादी

Read more Articles on
Share this article
click me!