Indonesia Open: लगातार तीसरे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारी पीवी सिंधु

Published : Nov 28, 2021, 09:54 AM ISTUpdated : Nov 28, 2021, 09:56 AM IST
Indonesia Open: लगातार तीसरे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारी पीवी सिंधु

सार

भारतीय शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) को लगातार तीसरे बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। शनिवार देर रात खेले गए इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल फाइनल मुकाबले में उन्हें थाई खिलाड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 

स्पोर्ट्स डेस्क: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु (PV Sindhu) का इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट (Indonesia Open Badminton Tournament) में सफर शनिवार को समाप्त हो गया। सिंधु को सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन के खिलाफ महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। बैडमिंटन वर्ल्ड रैंकिंग में 7वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी को दुनिया की नंबर आठ खिलाड़ी इंतानोन ने 15-21, 21-9, 21-14 से हरा दिया। 

बेहतर शुरुआत के बाद लड़खड़ाई सिंधु: 

भारतीय शटलर सिंधु ने पहले गेम में थाई खिलाड़ी के खिलाफ अच्छी शुरुआत की और जल्द ही 8-3 की बढ़त बना ली। इसके बाद इंतानोन ने मैच में वापसी की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम 21-15 से जीतकर उम्मीद जगा दी इस मैच में उनका पलड़ा भारी रहेगा। हालांकि इसके बाद इंतानोन ने दूसरे गेम में जोरदार शुरुआत की और मैच के मध्य अंतराल तक 11-7 की बढ़त ले ली। रतनानोक ने ब्रेक के बाद भी अपना आक्रामक खेल जारी रखा और 21-9 से दूसरा राउंड जीत लिया। 

तीसरे और निर्णायक राउंड में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। लेकिन इंतानोन ने इस राउंड को 21-14 से जीतकर सिंधु को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। भारतीय खिलाड़ी इस मैच में 54 मिनट में संघर्ष करने के बाद हार गई। अब फाइनल मुकाबले में इंतानोन का सामना साउथ कोरियन खिलाड़ी एन. सेयॉन्ग से होगा। 

लगातार तीसरा सेमीफाइनल हारी पीवी सिंधु: 

वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल मुकाबला हारी हैं। इस साल चार बार उन्हें सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। सबसे पहले बीडब्ल्यूएफ इवेंट में, इसके बाद फ्रेंच ओपन, इंडोनेशिया मास्टर्स और अब इंडोनेशिया ओपन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ इंतानोन के खिलाफ भी उन्हें लगातार तीसरे सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें: 

T-10 League 2021: क्रिकेट के मैदान पर Sunny Leone का धमाल, पति संग अपनी टीम को चीयर करने पहुंची UAE

Commonwealth Championship: साउथ अफ्रीका जाने वाली भारतीय कुश्ती टीम के कोच बनाए गए चंद्रविजय सिंह

India vs South Africa: Omicron वैरिएंट के बीच अधर में लटका भारत को अफ्रीका दौरा ! BCCI को मंजूरी का इंतजार

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स